विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
CTET 2026 परीक्षा गाइड: सफलता के लिए संपूर्ण रणनीति और तैयारी के टिप्स राजनांदगांव में समान नागरिक संहिता पर जनपरामर्श बैठक सम्पन्न FD म्यूचुअल फंड: आपके निवेश के लिए कौन सा विकल्प है बेहतर? बैंक PO तैयारी: सफलता के लिए पूरा प्लान और रणनीति | विरात महानगर दुर्ग केबल विवाद: शिकायत निवारण करने गए कर्मचारी को धमकी, दो पर FIR दर्ज जलवायु संकट भारत की भूमिका: वैश्विक प्रयासों में अग्रणी कदम SSC CGL 2026: परीक्षा गाइड, रणनीति और सफलता के सूत्र 1.5 लाख तक की बाइक: आपके लिए सबसे अच्छी कौन सी? CTET 2026 परीक्षा गाइड: सफलता के लिए संपूर्ण रणनीति और तैयारी के टिप्स राजनांदगांव में समान नागरिक संहिता पर जनपरामर्श बैठक सम्पन्न FD म्यूचुअल फंड: आपके निवेश के लिए कौन सा विकल्प है बेहतर? बैंक PO तैयारी: सफलता के लिए पूरा प्लान और रणनीति | विरात महानगर दुर्ग केबल विवाद: शिकायत निवारण करने गए कर्मचारी को धमकी, दो पर FIR दर्ज जलवायु संकट भारत की भूमिका: वैश्विक प्रयासों में अग्रणी कदम SSC CGL 2026: परीक्षा गाइड, रणनीति और सफलता के सूत्र 1.5 लाख तक की बाइक: आपके लिए सबसे अच्छी कौन सी?

सिंगरौली पुलिस ने एक चार लोगों की हत्या का पर्दाफाश करते हुए हत्या के छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया

सिंगरौली सिंगरौली पुलिस ने एक चार लोगों की हत्या का पर्दाफाश करते हुए हत्या के छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चार जनवरी को सेप्टिक टैंक में…

📅 6 January 2025, 2:42 am अपडेट: 16 May 2026
⏱ 1 मिनट पढ़ें
👁 9 पाठक
sing

सिंगरौली
सिंगरौली पुलिस ने एक चार लोगों की हत्या का पर्दाफाश करते हुए हत्या के छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चार जनवरी को सेप्टिक टैंक में चार शव मिलने की घटना ने जिले को हिला दिया था। सिंगरौली के बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम बडोखर में सुरेश कुमार प्रजापति के मकान के पीछे ये सेप्टिक टैंक मौजूद है। जांच के दौरान मृतकों के शरीर पर गंभीर चोट और गनशॉट के निशान मिले थे।

शव मिलने पर मौके पर थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा और उनकी टीम पहुंची और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद सभी मृतकों की पहचान हुई। सभी नए साल की पार्टी मनाने घर से निकले थे।

इनकी की गई थी हत्या
1. करण साहू (32 वर्ष) निवासी बढ़ौना, जिला सीधी।
2. पप्पू उर्फ जोगिंदर महतो (33 वर्ष) निवासी रामगढ़, झारखंड।
3. राकेश सिंह उर्फ सोनू (24 वर्ष) निवासी मड़वास, जिला सीधी।
4. सुरेश प्रजापति निवासी लक्ष्मी मार्केट, जयंत।

रॉड और गोली मारकर हत्या
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित राजा रावत और मृतक जोगिंदर महतो के बीच पुरानी रंजिश थी। राजा रावत और उसके साथियों ने पिस्टल और रॉड से वार कर इन चारों की हत्या की। पुलिस ने आरोपित राजा रावत (25 वर्ष) समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक देशी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और एक खाली मैग्जीन बरामद की गई।
 
इन आरोपितों को किया गया गिरफ्तार
1. राजा रावत (नेहरू गेट, जयंत)।
2. बुद्धसेन साकेत (सिंगाही)।
3. हरिश्चंद्र साकेत उर्फ शुभम।
4. रोहित साकेत।
5. नीरज साकेत।
6. एक विधि विरुद्ध बालक।

रीवा जोन के प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक साकेत प्रकाश पांडेय और पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने मामले का राजफाश किया। डॉग स्क्वाड, फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ और साइबर सेल की मदद से साक्ष्य जुटाए गए।

मध्य प्रदेश, राज्य, सिंगरौली, पुलिस, ने, एक, चार, लोगों, की, हत्या — संक्षेप और और पढ़ें

मध्य प्रदेश, राज्य, सिंगरौली, पुलिस, ने, एक, चार, लोगों, की, हत्या के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर मध्य प्रदेश, राज्य, सिंगरौली, पुलिस, ने, एक, चार, लोगों, की, हत्या से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp Telegram 📘Facebook