विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
अहमदाबाद में AITA की AGM में भारतीय टेनिस के भविष्य पर मंथन, CSTA अध्यक्ष हिमांशु द्विवेदी ने रखे महत्वपूर्ण सुझाव, गुरूचरण सिंह होरा ने AITA महासचिव पद के लिए, पढ़ें पूरी जानकारी गुर्दे की पथरी से बचाव: 10 घरेलू उपाय जो आपको स्वस्थ रखेंगे मधुमेह नियंत्रण के 12 आयुर्वेदिक उपाय: प्राकृतिक समाधान से बेहतर स्वास्थ्य पाएं मधुमेह नियंत्रण आयुर्वेदिक उपाय: जीवनशैली में बदलाव से पाएं स्थायी समाधान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के बीच रविवार रात हुई वार्ता के बाद सरकारी बैंक, पढ़ें पूरी जानकारी रायपुर में 28 सितंबर को निकलेगी गणेश विसर्जन झांकी: शाम 7 बजे से इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध, घर से निकलने से पहले देखें ट्रैफिक एडवाइजरी, पढ़ें पूरी जानकारी नींद की कमी: कारण, गंभीर असर और 12 प्रभावी समाधान एफडी बनाम म्यूचुअल फंड: निवेश के लिए कौन सा विकल्प बेहतर? अहमदाबाद में AITA की AGM में भारतीय टेनिस के भविष्य पर मंथन, CSTA अध्यक्ष हिमांशु द्विवेदी ने रखे महत्वपूर्ण सुझाव, गुरूचरण सिंह होरा ने AITA महासचिव पद के लिए, पढ़ें पूरी जानकारी गुर्दे की पथरी से बचाव: 10 घरेलू उपाय जो आपको स्वस्थ रखेंगे मधुमेह नियंत्रण के 12 आयुर्वेदिक उपाय: प्राकृतिक समाधान से बेहतर स्वास्थ्य पाएं मधुमेह नियंत्रण आयुर्वेदिक उपाय: जीवनशैली में बदलाव से पाएं स्थायी समाधान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के बीच रविवार रात हुई वार्ता के बाद सरकारी बैंक, पढ़ें पूरी जानकारी रायपुर में 28 सितंबर को निकलेगी गणेश विसर्जन झांकी: शाम 7 बजे से इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध, घर से निकलने से पहले देखें ट्रैफिक एडवाइजरी, पढ़ें पूरी जानकारी नींद की कमी: कारण, गंभीर असर और 12 प्रभावी समाधान एफडी बनाम म्यूचुअल फंड: निवेश के लिए कौन सा विकल्प बेहतर?

रतलाम में सराफा व्यापारी से करोड़ों की लूट का पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा गंभीर एवं चुनौतीपूर्ण अपराधों के त्वरित खुलासे के लिए आधुनिक तकनीक, साइबर साक्ष्यों एवं पारंपरिक पुलिसिंग का प्रभावी समन्वय करते हुए लगातार कार्रवाई की…

📅 16 August 2026, 9:55 pm प्रकाशित: 16 August 2026
⏱ 1 मिनट पढ़ें
Robry 01

भोपाल 

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा गंभीर एवं चुनौतीपूर्ण अपराधों के त्वरित खुलासे के लिए आधुनिक तकनीक, साइबर साक्ष्यों एवं पारंपरिक पुलिसिंग का प्रभावी समन्वय करते हुए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में रतलाम पुलिस ने सराफा व्यापारी से हुई करोड़ों रुपये की लूट की वारदात का महज 48 घंटे में सफलतापूर्वक पर्दाफाश करते हुए 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए सोने-चांदी के आभूषण सहित लगभग 5 करोड़ 50 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।

घटना 13 अगस्त 2026 की रात थाना बिलपांक क्षेत्र अंतर्गत हनुमान चौकी, उमरथाना फंटा के पास हुई। फरियादी अर्पित पिता ललित कुमार चोरड़िया, निवासी जैन कॉलोनी रतलाम, गणेश मार्केट चांदनी चौक रतलाम में सोने-चांदी के आभूषणों का व्यवसाय करते हैं तथा बड़नगर के व्यापारियों के साथ भी व्यापारिक लेन-देन करते हैं।

फरियादी 13 अगस्त को व्यापारिक कार्य से बड़नगर गया था। विभिन्न व्यापारियों को सोने के आभूषणों की बिक्री करने के बाद वह रात्रि बस से रतलाम के लिए रवाना हुआ। रात में बस के हनुमान चौकी, उमरथाना फंटा क्षेत्र में पहुंचने पर बड़नगर से बस में सवार दो व्यक्ति फरियादी के पास पहुंचे और उसका बैग छीनने का प्रयास किया। फरियादी द्वारा बैग पकड़कर विरोध करने एवं शोर मचाने पर अन्य आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण, नगदी एवं आवश्यक दस्तावेज रखे हुए थे। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बिलपांक में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उज्जैन जोन  राकेश गुप्ता के निर्देशन में पुलिस उप महानिरीक्षक रतलाम रेंज  निमिष अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक रतलाम  अमित कुमार के नेतृत्व में अलग-अलग विशेष टीमों का गठन किया गया।

पुलिस टीमों ने घटनास्थल से लेकर बड़नगर तक विभिन्न मार्गों पर लगे 300 CCTV कैमरों के फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया। फरियादी, बस चालक, परिचालक एवं क्लीनर से पूछताछ कर महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई गई। घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों से भौतिक साक्ष्य संकलित किए गए।

साथ ही साइबर सेल द्वारा उपलब्ध तकनीकी एवं डिजिटल साक्ष्यों का सूक्ष्म विश्लेषण कर संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों एवं आपसी संपर्कों की जानकारी जुटाई गई। CCTV फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों एवं मैदानी स्तर पर प्राप्त जानकारी को आपस में जोड़ते हुए पुलिस टीम संदिग्ध आरोपियों तक पहुंची।

जांच के दौरान 15 अगस्त 2026 को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि घटना में शामिल आरोपी हिम्मतगढ़ पहाड़ी क्षेत्र में मौजूद हैं तथा लूट का सामान भी उनके पास है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीमों ने तत्काल क्षेत्र में घेराबंदी कर 06 संदिग्धों को हिरासत में लिया।

पूछताछ करने पर आरोपियों ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटे गए सोने के 238 नग जेवरात, वजन 4.167 किलोग्राम, चांदी के 183 नग जेवरात, वजन 4.047 किलोग्राम, कुल 421 नग सोने-चांदी के आभूषण, वजन 8.214 किलोग्राम सहित लगभग 5 करोड़ 50 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

आधुनिक तकनीक और मैदानी पुलिसिंग का प्रभावी समन्वय

रतलाम पुलिस की इस कार्रवाई में CCTV फुटेज के व्यापक विश्लेषण, साइबर एवं तकनीकी साक्ष्यों, भौतिक साक्ष्य संकलन, संदिग्धों की गतिविधियों के विश्लेषण तथा मैदानी पुलिसिंग का प्रभावी समन्वय रहा। पुलिस की त्वरित एवं सुनियोजित कार्रवाई के परिणामस्वरूप घटना के महज 48 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर करोड़ों रुपये का लूटा गया मशरूका बरामद किया गया।प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के संबंध में जांच जारी है।

 

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

अहमदाबाद में AITA की AGM में भारतीय टेनिस के भविष्य पर मंथन, CSTA अध्यक्ष हिमांशु द्विवेदी ने रखे महत्वपूर्ण सुझाव, गुरूचरण सिंह होरा ने AITA महासचिव पद के लिए, पढ़ें पूरी जानकारी
छत्तीसगढ़

अहमदाबाद में AITA की AGM में भारतीय टेनिस के भविष्य पर मंथन, CSTA अध्यक्ष हिमांशु द्विवेदी ने रखे महत्वपूर्ण सुझाव, गुरूचरण सिंह होरा ने AITA महासचिव पद के लिए, पढ़ें पूरी जानकारी

6 घंटे पहले
rashi9 1
अध्यात्म

17 अगस्त राशिफल: सोमवार को इन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, धन-यश में होगा लाभ

16 August 2026
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के बीच रविवार रात हुई वार्ता के बाद सरकारी बैंक, पढ़ें पूरी जानकारी
देश

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के बीच रविवार रात हुई वार्ता के बाद सरकारी बैंक, पढ़ें पूरी जानकारी

3 दिन पहले
2454
खेल

46वीं सब जूनियर नेशनल वॉलीबाल चैम्पियनशिप: कोलकाता में छत्तीसगढ़ की एंट्री, गरियाबंद के क्रितेश कश्यप दूसरी बार राष्ट्रीय टीम में शामिल

24 February 2026
💬WhatsApp ✈Telegram 📘Facebook