विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
अहमदाबाद में AITA की AGM में भारतीय टेनिस के भविष्य पर मंथन, CSTA अध्यक्ष हिमांशु द्विवेदी ने रखे महत्वपूर्ण सुझाव, गुरूचरण सिंह होरा ने AITA महासचिव पद के लिए, पढ़ें पूरी जानकारी गुर्दे की पथरी से बचाव: 10 घरेलू उपाय जो आपको स्वस्थ रखेंगे मधुमेह नियंत्रण के 12 आयुर्वेदिक उपाय: प्राकृतिक समाधान से बेहतर स्वास्थ्य पाएं मधुमेह नियंत्रण आयुर्वेदिक उपाय: जीवनशैली में बदलाव से पाएं स्थायी समाधान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के बीच रविवार रात हुई वार्ता के बाद सरकारी बैंक, पढ़ें पूरी जानकारी रायपुर में 28 सितंबर को निकलेगी गणेश विसर्जन झांकी: शाम 7 बजे से इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध, घर से निकलने से पहले देखें ट्रैफिक एडवाइजरी, पढ़ें पूरी जानकारी नींद की कमी: कारण, गंभीर असर और 12 प्रभावी समाधान एफडी बनाम म्यूचुअल फंड: निवेश के लिए कौन सा विकल्प बेहतर? अहमदाबाद में AITA की AGM में भारतीय टेनिस के भविष्य पर मंथन, CSTA अध्यक्ष हिमांशु द्विवेदी ने रखे महत्वपूर्ण सुझाव, गुरूचरण सिंह होरा ने AITA महासचिव पद के लिए, पढ़ें पूरी जानकारी गुर्दे की पथरी से बचाव: 10 घरेलू उपाय जो आपको स्वस्थ रखेंगे मधुमेह नियंत्रण के 12 आयुर्वेदिक उपाय: प्राकृतिक समाधान से बेहतर स्वास्थ्य पाएं मधुमेह नियंत्रण आयुर्वेदिक उपाय: जीवनशैली में बदलाव से पाएं स्थायी समाधान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के बीच रविवार रात हुई वार्ता के बाद सरकारी बैंक, पढ़ें पूरी जानकारी रायपुर में 28 सितंबर को निकलेगी गणेश विसर्जन झांकी: शाम 7 बजे से इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध, घर से निकलने से पहले देखें ट्रैफिक एडवाइजरी, पढ़ें पूरी जानकारी नींद की कमी: कारण, गंभीर असर और 12 प्रभावी समाधान एफडी बनाम म्यूचुअल फंड: निवेश के लिए कौन सा विकल्प बेहतर?

सागर पुलिस ने सायबर अपराध के लिए म्यूल बैंक खातों का नेटवर्क संचालित करने वाली गैंग का किया पर्दाफाश

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा सायबर अपराध एवं सायबर ठगी के नेटवर्क को समाप्त करने के लिए तकनीकी साक्ष्यों, बैंकिंग ट्रांजेक्शन के विश्लेषण एवं डिजिटल इन्वेस्टिगेशन के माध्यम से…

📅 16 August 2026, 10:10 pm प्रकाशित: 16 August 2026
⏱ 1 मिनट पढ़ें
Police 01 10

भोपाल 

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा सायबर अपराध एवं सायबर ठगी के नेटवर्क को समाप्त करने के लिए तकनीकी साक्ष्यों, बैंकिंग ट्रांजेक्शन के विश्लेषण एवं डिजिटल इन्वेस्टिगेशन के माध्यम से लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सागर पुलिस ने बेरोजगार एवं सामान्य व्यक्तियों के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर उनके नाम से फर्जी फर्में एवं म्यूल बैंक खाते खुलवाकर सायबर अपराध एवं अन्य संदिग्ध गतिविधियों से प्राप्त राशि का सर्कुलेशन करने वाले संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 03 अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक सागर  अनुराग सुजानिया के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना  जयवीर सिंह भदौरिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर  नरेंद्र सोलंकी के मार्गदर्शन में थाना मकरोनिया पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई।

13 अगस्त को थाना मकरोनिया में फरियादी रोहित पिता रूपराज पटेल द्वारा शिकायत प्रस्तुत की गई कि उसके दस्तावेजों का दुरुपयोग कर उसके नाम से फर्जी फर्म तैयार की गई तथा उसके आधार पर फेडरल बैंक, शाखा मकरोनिया में करंट अकाउंट खुलवाया गया है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने संबंधित बैंक खाते का तत्काल परीक्षण एवं तकनीकी-आर्थिक विश्लेषण कराया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि फरियादी के नाम से “ग्लैमर इंटरप्राइजेस” नामक फर्म तैयार कर करंट अकाउंट खुलवाया गया था। इस खाते में फरवरी 2026 से अब तक लगभग छह माह की अवधि में करीब 90 लाख रुपये का लेन-देन पाया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर बैंक खातों में हुए लेन-देन, संबंधित फर्मों, बैंकिंग चैनल एवं उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों का विस्तृत विश्लेषण किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों से की गई गहन पूछताछ एवं तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण में गिरोह के नेटवर्क के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई।

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य बेरोजगार एवं सामान्य व्यक्तियों को कमीशन तथा आसान कमाई का लालच देकर उनके आधार कार्ड एवं अन्य दस्तावेज प्राप्त करते थे। इन दस्तावेजों के आधार पर उनके नाम से फर्जी फर्म तैयार कर विभिन्न निजी बैंकों में करंट अकाउंट खुलवाए जाते थे। बाद में इन बैंक खातों को गिरोह अपने नियंत्रण में लेकर म्यूल अकाउंट के रूप में इस्तेमाल करता था। इन खातों के माध्यम से सायबर ठगी तथा अन्य संदिग्ध गतिविधियों से प्राप्त राशि को विभिन्न खातों में भेजने एवं उसका सर्कुलेशन करने का कार्य किया जा रहा था।

16 से अधिक फर्जी फर्मों का खुलासा

आरोपियों से प्राप्त जानकारी तथा तकनीकी एवं बैंकिंग विश्लेषण के आधार पर अब तक 16 से अधिक फर्जी फर्मों का पता लगाया गया है। इन फर्मों से संबंधित बैंक खातों के प्रारंभिक वित्तीय विश्लेषण में 5 करोड़ 50 लाख रुपये से अधिक के लेन-देन का पता चला है। पुलिस द्वारा सभी खातों के लेन-देन का विस्तृत तकनीकी एवं वित्तीय विश्लेषण किया जा रहा है।

पुलिस द्वारा फर्जी फर्मों के पंजीयन एवं संबंधित बैंक खातों को खोलने की पूरी प्रक्रिया की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर फर्मों के पंजीयन तथा बैंक खातों के संचालन में किन-किन व्यक्तियों अथवा संस्थाओं की भूमिका रही है। यदि जांच में किसी व्यक्ति अथवा संस्था की लापरवाही या आपराधिक संलिप्तता सामने आती है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

मध्यप्रदेश पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि कमीशन अथवा आसान कमाई का लालच देकर किसी अन्य व्यक्ति को अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, चेकबुक, पासबुक, मोबाइल नंबर, ओटीपी अथवा अन्य बैंकिंग संबंधी जानकारी उपलब्ध न कराएं। किसी अन्य व्यक्ति के कहने पर अपने नाम से फर्म अथवा बैंक खाता खुलवाकर उसका संचालन किसी और को सौंपना गंभीर कानूनी जोखिम उत्पन्न कर सकता है।

ऐसे खातों का उपयोग यदि सायबर ठगी अथवा किसी अन्य अपराध से प्राप्त राशि के लेन-देन में किया जाता है तो खाताधारक भी पुलिस जांच के दायरे में आ सकता है। नागरिक किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें और सायबर अपराध से संबंधित मामलों में सतर्कता बरतें।

 

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

अहमदाबाद में AITA की AGM में भारतीय टेनिस के भविष्य पर मंथन, CSTA अध्यक्ष हिमांशु द्विवेदी ने रखे महत्वपूर्ण सुझाव, गुरूचरण सिंह होरा ने AITA महासचिव पद के लिए, पढ़ें पूरी जानकारी
छत्तीसगढ़

अहमदाबाद में AITA की AGM में भारतीय टेनिस के भविष्य पर मंथन, CSTA अध्यक्ष हिमांशु द्विवेदी ने रखे महत्वपूर्ण सुझाव, गुरूचरण सिंह होरा ने AITA महासचिव पद के लिए, पढ़ें पूरी जानकारी

6 घंटे पहले
rashi9 1
अध्यात्म

17 अगस्त राशिफल: सोमवार को इन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, धन-यश में होगा लाभ

16 August 2026
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के बीच रविवार रात हुई वार्ता के बाद सरकारी बैंक, पढ़ें पूरी जानकारी
देश

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के बीच रविवार रात हुई वार्ता के बाद सरकारी बैंक, पढ़ें पूरी जानकारी

3 दिन पहले
2454
खेल

46वीं सब जूनियर नेशनल वॉलीबाल चैम्पियनशिप: कोलकाता में छत्तीसगढ़ की एंट्री, गरियाबंद के क्रितेश कश्यप दूसरी बार राष्ट्रीय टीम में शामिल

24 February 2026
💬WhatsApp ✈Telegram 📘Facebook