विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ की रायपुर शहर इकाई का चुनाव संपन्न; श्री परमेश्वर कन्नौजे अध्यक्ष व श्री नीलांबर सिन्हा सचिव निर्वाचित, पढ़ें पूरी जानकारी बैंक PO तैयारी: सरकारी बैंक में सफलता का पूरा प्लान, ऐसे करें हर चरण पार | विरात महानगर SSC CGL 2026: सफलता की कुंजी – परीक्षा गाइड और प्रभावी रणनीति नींद की कमी: कारण, असर और 12 प्रभावी समाधान दाँतों की देखभाल: 10 ज़रूरी आदतें स्वस्थ और चमकदार दाँतों के लिए SSC CGL 2026: परीक्षा गाइड और सफल रणनीति — विरात महानगर क्रेडिट डेबिट कार्ड: कौन सा आपके लिए बेहतर? फायदे और नुकसान की पूरी जानकारी बाथरूम और शौचालय वास्तु के 10 नियम: घर में सुख-शांति का रहस्य छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ की रायपुर शहर इकाई का चुनाव संपन्न; श्री परमेश्वर कन्नौजे अध्यक्ष व श्री नीलांबर सिन्हा सचिव निर्वाचित, पढ़ें पूरी जानकारी बैंक PO तैयारी: सरकारी बैंक में सफलता का पूरा प्लान, ऐसे करें हर चरण पार | विरात महानगर SSC CGL 2026: सफलता की कुंजी – परीक्षा गाइड और प्रभावी रणनीति नींद की कमी: कारण, असर और 12 प्रभावी समाधान दाँतों की देखभाल: 10 ज़रूरी आदतें स्वस्थ और चमकदार दाँतों के लिए SSC CGL 2026: परीक्षा गाइड और सफल रणनीति — विरात महानगर क्रेडिट डेबिट कार्ड: कौन सा आपके लिए बेहतर? फायदे और नुकसान की पूरी जानकारी बाथरूम और शौचालय वास्तु के 10 नियम: घर में सुख-शांति का रहस्य

दतिया के डायल 112 हीरोज

भोपाल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दतिया जिले के थाना गोराघाट क्षेत्र में डायल-112 की त्वरित, सूझबूझपूर्ण एवं संवेदनशील कार्रवाई से सिंध नदी में कूदकर जान देने का…

📅 16 August 2026, 11:00 pm प्रकाशित: 16 August 2026
⏱ 1 मिनट पढ़ें
Datiya

भोपाल

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दतिया जिले के थाना गोराघाट क्षेत्र में डायल-112 की त्वरित, सूझबूझपूर्ण एवं संवेदनशील कार्रवाई से सिंध नदी में कूदकर जान देने का प्रयास कर रही 32 वर्षीय युवती की समय रहते जान बचा ली गई। सूचना प्राप्त होने के महज 05 मिनट के भीतर डायल-112 एफआरव्ही टीम मौके पर पहुँची और एक महिला की सहायता से युवती को सुरक्षित नदी में कूदने से रोक लिया।

15 अगस्त को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112, भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गोराघाट क्षेत्र अंतर्गत सिंध नदी के पास एक युवती पहुँची है और नदी में कूदने का प्रयास कर रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए गोराघाट थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 टीम में तैनात आरक्षक  राघवेंद्र शर्मा एवं पायलट  गिर्राज शर्मा ने बिना समय गंवाए घटनास्थल की ओर रवाना होकर महज 05 मिनट में मौके पर पहुँचकर स्थिति को संभाला। मौके पर युवती सिंध नदी में कूदने का प्रयास कर रही थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जवानों ने अत्यंत तत्परता, सूझबूझ एवं संवेदनशीलता का परिचय दिया। टीम ने एक महिला की सहायता से युवती को सुरक्षित पकड़कर नदी में कूदने से रोक लिया। डायल-112 टीम की त्वरित कार्रवाई से संभावित गंभीर हादसा टल गया और युवती का जीवन सुरक्षित बचाया जा सका।

डायल-112 हीरोज श्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा आपात परिस्थितियों में त्वरित राहत एवं चिकित्सा सहायता प्रदान करने हेतु सदैव सजग, संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध है।

 

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp ✈Telegram 📘Facebook