विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
अहमदाबाद में AITA की AGM में भारतीय टेनिस के भविष्य पर मंथन, CSTA अध्यक्ष हिमांशु द्विवेदी ने रखे महत्वपूर्ण सुझाव, गुरूचरण सिंह होरा ने AITA महासचिव पद के लिए, पढ़ें पूरी जानकारी गुर्दे की पथरी से बचाव: 10 घरेलू उपाय जो आपको स्वस्थ रखेंगे मधुमेह नियंत्रण के 12 आयुर्वेदिक उपाय: प्राकृतिक समाधान से बेहतर स्वास्थ्य पाएं मधुमेह नियंत्रण आयुर्वेदिक उपाय: जीवनशैली में बदलाव से पाएं स्थायी समाधान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के बीच रविवार रात हुई वार्ता के बाद सरकारी बैंक, पढ़ें पूरी जानकारी रायपुर में 28 सितंबर को निकलेगी गणेश विसर्जन झांकी: शाम 7 बजे से इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध, घर से निकलने से पहले देखें ट्रैफिक एडवाइजरी, पढ़ें पूरी जानकारी नींद की कमी: कारण, गंभीर असर और 12 प्रभावी समाधान एफडी बनाम म्यूचुअल फंड: निवेश के लिए कौन सा विकल्प बेहतर? अहमदाबाद में AITA की AGM में भारतीय टेनिस के भविष्य पर मंथन, CSTA अध्यक्ष हिमांशु द्विवेदी ने रखे महत्वपूर्ण सुझाव, गुरूचरण सिंह होरा ने AITA महासचिव पद के लिए, पढ़ें पूरी जानकारी गुर्दे की पथरी से बचाव: 10 घरेलू उपाय जो आपको स्वस्थ रखेंगे मधुमेह नियंत्रण के 12 आयुर्वेदिक उपाय: प्राकृतिक समाधान से बेहतर स्वास्थ्य पाएं मधुमेह नियंत्रण आयुर्वेदिक उपाय: जीवनशैली में बदलाव से पाएं स्थायी समाधान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के बीच रविवार रात हुई वार्ता के बाद सरकारी बैंक, पढ़ें पूरी जानकारी रायपुर में 28 सितंबर को निकलेगी गणेश विसर्जन झांकी: शाम 7 बजे से इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध, घर से निकलने से पहले देखें ट्रैफिक एडवाइजरी, पढ़ें पूरी जानकारी नींद की कमी: कारण, गंभीर असर और 12 प्रभावी समाधान एफडी बनाम म्यूचुअल फंड: निवेश के लिए कौन सा विकल्प बेहतर?

शादी का झांसा देकर कैश-जेवर लूटे, बड़वानी में 24 घंटे में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का पर्दाफाश; पांच गिरफ्तार

 बड़वानी  शादी का सपना दिखाकर रकम और जेवर ठगने वाले अंतरजिला गिरोह का बड़वानी पुलिस ने पर्दाफाश किया है। नागलवाड़ी थाना क्षेत्र में हुई धोखाधड़ी के मामले में…

📅 16 August 2026, 10:15 pm प्रकाशित: 16 August 2026
⏱ 1 मिनट पढ़ें
bASWANI 01

 बड़वानी

 शादी का सपना दिखाकर रकम और जेवर ठगने वाले अंतरजिला गिरोह का बड़वानी पुलिस ने पर्दाफाश किया है। नागलवाड़ी थाना क्षेत्र में हुई धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने महिला समेत पांच आरोपितों को वारदात के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया। आरोपितों के कब्जे से 43 हजार रुपये नकद, बिना नंबर की बाइक और तीन मोबाइल सहित करीब 1.73 लाख रुपये का माल बरामद किया गया है।
शादी का झांसा देकर 2.25 लाख की ठगी

पुलिस के अनुसार फरियादी को शादी का झांसा देकर चांदी के आभूषण और 2.25 लाख रुपये की ठगी की गई थी। शिकायत मिलने के बाद नागलवाड़ी थाने में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। मामला दर्ज होते ही थाना प्रभारी ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की।

महिला समेत पांच आरोपित गिरफ्तार

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सिंगा उर्फ सिंगालाल निवासी गोलाटी, धार, अरुण बामने निवासी बिठेर, खरगोन, राकेश चौहान निवासी रहीमपुरा, खरगोन, कालू परमार निवासी बयड़ीपुरा और कावेरीबाई पत्नी अरुण बामने को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
अन्य सदस्यों की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार यह अंतरजिला गिरोह है और इसके अन्य सदस्य भी वारदातों में शामिल हो सकते हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। साथ ही आरोपितों से पूछताछ के आधार पर यह पता लगाया जा रहा है कि उन्होंने इसी तरह की अन्य घटनाओं को भी अंजाम दिया है या नहीं।
एसपी के निर्देशन में कार्रवाई

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक रामकुमार पाटिल, बालसमुद चौकी प्रभारी संजय शर्मा सहित पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई से आरोपितों तक पहुंचने में सफलता मिली। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और उनकी अन्य वारदातों में संभावित संलिप्तता की जानकारी जुटा रही है।

 

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

अहमदाबाद में AITA की AGM में भारतीय टेनिस के भविष्य पर मंथन, CSTA अध्यक्ष हिमांशु द्विवेदी ने रखे महत्वपूर्ण सुझाव, गुरूचरण सिंह होरा ने AITA महासचिव पद के लिए, पढ़ें पूरी जानकारी
छत्तीसगढ़

अहमदाबाद में AITA की AGM में भारतीय टेनिस के भविष्य पर मंथन, CSTA अध्यक्ष हिमांशु द्विवेदी ने रखे महत्वपूर्ण सुझाव, गुरूचरण सिंह होरा ने AITA महासचिव पद के लिए, पढ़ें पूरी जानकारी

6 घंटे पहले
rashi9 1
अध्यात्म

17 अगस्त राशिफल: सोमवार को इन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, धन-यश में होगा लाभ

16 August 2026
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के बीच रविवार रात हुई वार्ता के बाद सरकारी बैंक, पढ़ें पूरी जानकारी
देश

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के बीच रविवार रात हुई वार्ता के बाद सरकारी बैंक, पढ़ें पूरी जानकारी

3 दिन पहले
2454
खेल

46वीं सब जूनियर नेशनल वॉलीबाल चैम्पियनशिप: कोलकाता में छत्तीसगढ़ की एंट्री, गरियाबंद के क्रितेश कश्यप दूसरी बार राष्ट्रीय टीम में शामिल

24 February 2026
💬WhatsApp ✈Telegram 📘Facebook