विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
लिविंग रूम वास्तु: घर को सुख-समृद्धि से भरने वाले 12 नियम भोपाल सेंट्रल लाइब्रेरी में फायर सुरक्षा मॉक ड्रिल, स्टाफ और पाठकों को मिला प्रशिक्षण यातायात व्यवस्था सुधार के लिए प्रशासन ने उठाए नए कदम सांस्कृतिक कार्यक्रम में उमड़ी दर्शकों की भीड़ शहर में स्वच्छता अभियान को मिली व्यापक सफलता किसानों के लिए नई योजना की घोषणा, मिलेगा सीधा लाभ जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक समापन स्थानीय बाजार में सब्जियों के दाम स्थिर, ग्राहकों को राहत लिविंग रूम वास्तु: घर को सुख-समृद्धि से भरने वाले 12 नियम भोपाल सेंट्रल लाइब्रेरी में फायर सुरक्षा मॉक ड्रिल, स्टाफ और पाठकों को मिला प्रशिक्षण यातायात व्यवस्था सुधार के लिए प्रशासन ने उठाए नए कदम सांस्कृतिक कार्यक्रम में उमड़ी दर्शकों की भीड़ शहर में स्वच्छता अभियान को मिली व्यापक सफलता किसानों के लिए नई योजना की घोषणा, मिलेगा सीधा लाभ जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक समापन स्थानीय बाजार में सब्जियों के दाम स्थिर, ग्राहकों को राहत

गोविन्दपुरा विधानसभा क्षेत्र की सभी सड़को का निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करें : मंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है कि गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र की सभी सड़क उच्च गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में…

📅 8 January 2025, 6:10 am अपडेट: 16 May 2026
⏱ 1 मिनट पढ़ें
👁 11 पाठक
krashna 1

भोपाल
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है कि गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र की सभी सड़क उच्च गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण की जाए। निर्माणधीन सड़कों पर विद्युत पोल शिफ्टिंग कार्य तत्परता से करें। श्रीमती गौर ने गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में ऑडिटोरियम निर्माण करने और एक स्वीमिंग पूल के निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिये। मंत्री श्रीमती गौर ने बुधवार को मंत्रालय में गोविन्दपुरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत संचालित विकास कार्य की समीक्षा की। बैठक में मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री संजय मास्के सहित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि भोपाल शहर में बावड़िया कला वार्ड 52 में पल्लवी नगर से ऋषि नगर तक जाने वाले मार्ग, जुबली गेट (BHEL) से अयोध्या बायपास तक का मार्ग, रायसेन रोड से सोनागिरी (बीमा हॉस्पिटल के पास) कल्पना नगर एवं जेके रोड से सोनागिरी तक का निर्माण कार्य और खेजड़ा बरामद पहुंच मार्ग के निर्माण कार्य की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सभी कार्य निर्धारित गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि सड़क पर जिन जगहों पर पुल और पुलियों का निर्माण कराया जाना आवश्यक है उसके प्रस्ताव भी तैयार किये जायें। अतिक्रमण की स्थिति में विधिनुसार कार्रवाई की जाये।

श्रीमती गौर ने कहा कि गोविंदपुरा क्षेत्र में कैरियर कॉलेज के डीआरएम तक आरसीसी मार्ग, डीआरएम मुख्य आधार शिला कॉलोनी के मार्ग पिरामिड टाउन, प्रताप नगर से होली वाड़ा बरखेड़ा पठानी से वीडीए कॉलोनी तक के बाईपास रोड, एसओएस महात्मा गांधी चौराहे से न्यू फोर्ट शिव मंदिर तक का मार्ग, अवधपुरी से बालग्राम तक सी.सी. रोड मार्ग का प्रस्ताव तथा पौरिया मौहल्ला से रायसेन रोड़ एवं संपदा कॉलोनी तक सी.सी. मार्ग निर्माण कार्य का प्रस्ताव अनुपूरक बजट के लिये तैयार कराये जाये।

मध्य प्रदेश, राज्य, गोविन्दपुरा, विधानसभा, क्षेत्र, की, सभी, सड़को, का, निर्माण — संक्षेप और और पढ़ें

मध्य प्रदेश, राज्य, गोविन्दपुरा, विधानसभा, क्षेत्र, की, सभी, सड़को, का, निर्माण के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर मध्य प्रदेश, राज्य, गोविन्दपुरा, विधानसभा, क्षेत्र, की, सभी, सड़को, का, निर्माण से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp Telegram 📘Facebook