विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
लिविंग रूम वास्तु: घर को सुख-समृद्धि से भरने वाले 12 नियम भोपाल सेंट्रल लाइब्रेरी में फायर सुरक्षा मॉक ड्रिल, स्टाफ और पाठकों को मिला प्रशिक्षण यातायात व्यवस्था सुधार के लिए प्रशासन ने उठाए नए कदम सांस्कृतिक कार्यक्रम में उमड़ी दर्शकों की भीड़ शहर में स्वच्छता अभियान को मिली व्यापक सफलता किसानों के लिए नई योजना की घोषणा, मिलेगा सीधा लाभ जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक समापन स्थानीय बाजार में सब्जियों के दाम स्थिर, ग्राहकों को राहत लिविंग रूम वास्तु: घर को सुख-समृद्धि से भरने वाले 12 नियम भोपाल सेंट्रल लाइब्रेरी में फायर सुरक्षा मॉक ड्रिल, स्टाफ और पाठकों को मिला प्रशिक्षण यातायात व्यवस्था सुधार के लिए प्रशासन ने उठाए नए कदम सांस्कृतिक कार्यक्रम में उमड़ी दर्शकों की भीड़ शहर में स्वच्छता अभियान को मिली व्यापक सफलता किसानों के लिए नई योजना की घोषणा, मिलेगा सीधा लाभ जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक समापन स्थानीय बाजार में सब्जियों के दाम स्थिर, ग्राहकों को राहत

अब यह बेहद जरूरी हो गया है कि आप जानें कि आपके आधार कार्ड से कितने सिम कार्ड लिंक हैं, इन आसान स्टेप्स से करें पता

इंदौर आजकल की डिजिटल दुनिया में ऑनलाइन धोखाधड़ी की घटनाएं बढ़ रही हैं। अब यह बेहद जरूरी हो गया है कि आप जानें कि आपके आधार कार्ड से…

📅 8 January 2025, 6:20 am अपडेट: 13 April 2025
⏱ 1 मिनट पढ़ें
👁 9 पाठक
adhar

इंदौर
आजकल की डिजिटल दुनिया में ऑनलाइन धोखाधड़ी की घटनाएं बढ़ रही हैं। अब यह बेहद जरूरी हो गया है कि आप जानें कि आपके आधार कार्ड से कितने सिम कार्ड लिंक हैं। दूरसंचार विभाग (DoT) के अनुसार एक व्यक्ति अपने नाम पर अधिकतम नौ मोबाइल नंबर रजिस्टर कर सकता है। सिम कार्ड लेने के समय, पते का वैध प्रमाण और पहचान का प्रमाण आवश्यक होता है। आधार कार्ड इन दोनों आवश्यकताओं को पूरा करता है। हालांकि, धोखाधड़ी की घटनाओं में यह देखा गया है कि अपराधी किसी व्यक्ति का आधार नंबर चुराकर फर्जी सिम कार्ड बनवाते हैं। इसका दुरुपयोग वित्तीय अपराधों के लिए करते हैं।

TAF-COP: धोखाधड़ी से बचने के लिए नया प्लेटफॉर्म
इस बढ़ती समस्या को देखते हुए दूरसंचार विभाग ने एक नया प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जिसे टेलीकॉम एनालिटिक्स फॉर फ्रॉड मैनेजमेंट एंड कंज्यूमर प्रोटेक्शन (TAF-COP) कहा जाता है। यह प्लेटफॉर्म उपभोक्ताओं को अपने आधार से जुड़े सिम कार्ड की संख्या को ट्रैक करने की सुविधा देता है, जिससे वे यह जान सकें कि उनके आधार से कितने सिम कार्ड लिंक हैं। अगर, कोई सिम कार्ड अवैध तरीके से जारी किया गया है, तो उसे तुरंत ब्लॉक भी कर सकते हैं।
 
संचार साथी पोर्टल के जरिए सिम कार्ड लिंक की जांच
आधार से जुड़े सिम कार्ड की संख्या की जांच करने के लिए आपको दूरसंचार विभाग के पोर्टल 'संचार साथी' (www.sancharsaathi.gov.in) पर जाना होगा। इस पोर्टल से आप यह पता लगा सकते हैं कि आपके नाम पर कितने सिम कार्ड रजिस्टर हैं। इस प्रक्रिया को बेहद सरल बनाया है।

आधार से जुड़े सिम कार्ड की जांच करने के लिए स्टेप-बाय-स्टेप मार्गदर्शिका
संचार साथी वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले आपको संचार साथी की आधिकारिक वेबसाइट (www.sancharsaathi.gov.in) पर जाना होगा।
मोबाइल कनेक्शन देखे का विकल्प चुनें: वेबसाइट पर पहुंचने के बाद, आपको दो विकल्प दिखाई देंगे। यहां 'अपने मोबाइल कनेक्शन देखें' विकल्प पर क्लिक करें।
मोबाइल नंबर दर्ज करें: आपको अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
कैप्चा कोड डालें: उसके बाद, वेबसाइट पर दिखाई जा रहे कैप्चा कोड को सही ढंग से टाइप करें।
ओटीपी सत्यापित करें: अब आपको अपने फोन पर भेजे गए ओटीपी (वन-टाइम पासवर्ड) को दर्ज करना होगा।
सिम कार्ड की जानकारी प्राप्त करें: ओटीपी को सत्यापित करने के बाद, आपको आपके आधार से जुड़े सभी सिम कार्ड की सूची दिखाई जाएगी।

धोखाधड़ी से बचने के लिए यह कदम उठाएं
आजकल धोखाधड़ी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं, जहां अपराधी किसी अन्य के आधार का उपयोग करके मोबाइल सिम कार्ड जारी कराते हैं। उसका दुरुपयोग वित्तीय अपराधों के लिए करते हैं। ऐसे में यह जरूरी है कि आप अपनी व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा करें। यह सुनिश्चित करें कि आपके आधार से केवल आपके व्यक्तिगत मोबाइल नंबर ही जुड़े हों।

मध्य प्रदेश, राज्य, अब, यह, बेहद, जरूरी, हो, गया, है, कि — संक्षेप और और पढ़ें

मध्य प्रदेश, राज्य, अब, यह, बेहद, जरूरी, हो, गया, है, कि के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर मध्य प्रदेश, राज्य, अब, यह, बेहद, जरूरी, हो, गया, है, कि से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp Telegram 📘Facebook