विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
भोपाल सेंट्रल लाइब्रेरी में फायर सुरक्षा मॉक ड्रिल, स्टाफ और पाठकों को मिला प्रशिक्षण यातायात व्यवस्था सुधार के लिए प्रशासन ने उठाए नए कदम सांस्कृतिक कार्यक्रम में उमड़ी दर्शकों की भीड़ शहर में स्वच्छता अभियान को मिली व्यापक सफलता किसानों के लिए नई योजना की घोषणा, मिलेगा सीधा लाभ जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक समापन स्थानीय बाजार में सब्जियों के दाम स्थिर, ग्राहकों को राहत शिक्षा विभाग की नई पहल: सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्लासरूम भोपाल सेंट्रल लाइब्रेरी में फायर सुरक्षा मॉक ड्रिल, स्टाफ और पाठकों को मिला प्रशिक्षण यातायात व्यवस्था सुधार के लिए प्रशासन ने उठाए नए कदम सांस्कृतिक कार्यक्रम में उमड़ी दर्शकों की भीड़ शहर में स्वच्छता अभियान को मिली व्यापक सफलता किसानों के लिए नई योजना की घोषणा, मिलेगा सीधा लाभ जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक समापन स्थानीय बाजार में सब्जियों के दाम स्थिर, ग्राहकों को राहत शिक्षा विभाग की नई पहल: सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्लासरूम

उपभोक्ताओं को सतत विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें : ऊर्जा मंत्री तोमर

भोपाल ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं को सतत विद्युत आपूर्ति…

📅 8 January 2025, 6:00 am अपडेट: 13 April 2025
⏱ 1 मिनट पढ़ें
👁 10 पाठक
tomar

भोपाल
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं को सतत विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें। मंत्री श्री तोमर ने कहा कि तकनीकी एवं वितरण हानियाँ कम करें। उन्होंने कहा कि मीटर रीडिंग के आधार पर बिजली बिल दें। आकलित खपत के आधार पर बिल देने की प्रक्रिया रोकी जाये। आदतन बिजली बिल नहीं जमा करने वाले उपभोक्ताओं से वसूली सुनिश्चित करें।

मंत्री श्री तोमर ने वृत्तवार जले एवं खराब ट्रांसफार्मर की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नियमानुसार समय-सीमा में ट्रांसफार्मर बदले जायें। इसी तरह खराब घरेलू मीटर भी शीघ्र बदलें। साथ ही मीटर खराब होने के कारण भी पता करें।

समस्याओं के निराकरण के बाद लें फीडबैक
मंत्री श्री तोमर ने नवीन विद्युत कनेक्शन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने प्रकरणों के लंबित होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सभी लंबित कनेक्शन पात्रतानुसार समय-सीमा में दें। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर के बारे में लोगों को जागरूक किया जाये। उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निराकरण होना चाहिये। समस्याओं के निराकरण के बाद फीडबैक लेना भी जरूरी है। एमडी पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी सुश्री रजनी सिंह ने कम्पनी द्वारा किये जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

मध्य प्रदेश, राज्य, उपभोक्ताओं, को, सतत, विद्युत, आपूर्ति, सुनिश्चित, करें, ऊर्जा — संक्षेप और और पढ़ें

मध्य प्रदेश, राज्य, उपभोक्ताओं, को, सतत, विद्युत, आपूर्ति, सुनिश्चित, करें, ऊर्जा के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर मध्य प्रदेश, राज्य, उपभोक्ताओं, को, सतत, विद्युत, आपूर्ति, सुनिश्चित, करें, ऊर्जा से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp Telegram 📘Facebook