विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
गरियाबंद पुलिस साइबर जागरूकता: स्कूली बच्चियों ने ठगी से बचाया, SP सिरमौर ने दिया जन सुरक्षा का संदेश छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का नया लोगो जारी: प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति लायंस क्लब रायपुर शिखर की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, वृद्धाश्रम निर्माण पर जोर खरोरा पीएम श्री स्कूल एसएमसी गठन में मनमानी: अभिभावकों में गहरा रोष रायपुर के यूनियन क्लब समर कैंप समापन: 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का जश्न गरियाबंद में अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा: हाइवा और चेन माउंटेन मशीन जब्त छत्तीसगढ़ निवेश प्रस्ताव: हैदराबाद इन्वेस्टर कनेक्ट में 9,580 करोड़ के सौदे BRICS विस्तार 2026 — भारत के लिए नए अवसर, चुनौतियाँ और रणनीति गरियाबंद पुलिस साइबर जागरूकता: स्कूली बच्चियों ने ठगी से बचाया, SP सिरमौर ने दिया जन सुरक्षा का संदेश छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का नया लोगो जारी: प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति लायंस क्लब रायपुर शिखर की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, वृद्धाश्रम निर्माण पर जोर खरोरा पीएम श्री स्कूल एसएमसी गठन में मनमानी: अभिभावकों में गहरा रोष रायपुर के यूनियन क्लब समर कैंप समापन: 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का जश्न गरियाबंद में अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा: हाइवा और चेन माउंटेन मशीन जब्त छत्तीसगढ़ निवेश प्रस्ताव: हैदराबाद इन्वेस्टर कनेक्ट में 9,580 करोड़ के सौदे BRICS विस्तार 2026 — भारत के लिए नए अवसर, चुनौतियाँ और रणनीति

केन्द्रीय अपर सचिव पाटिल ने किया स्कूलों का निरीक्षण, मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के संचालन की समीक्षा

भोपाल स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार के केन्द्रीय अपर सचिव श्री आनंद राव वी पाटिल ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (मध्यान्ह भोजन) कार्यक्रम की प्रदेश में…

📅 7 January 2025, 4:11 am अपडेट: 16 May 2026
⏱ 1 मिनट पढ़ें
👁 8 पाठक
madhyan

भोपाल
स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार के केन्द्रीय अपर सचिव श्री आनंद राव वी पाटिल ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (मध्यान्ह भोजन) कार्यक्रम की प्रदेश में संचालन की समीक्षा की। बैठक में ऑटोमेटेड मॉनिटरिंग सिस्टम में प्रदेश की प्रगति, पोर्टल के माध्यम से योजना के संचालन एवं नवाचार का प्रयोग करते हुए ऐप के माध्यम से किये जा रहे निरीक्षण की सराहना की।

श्री पटेल ने प्रदेश में मध्यान्ह भोजन वितरण में किसी भी प्रकार का व्यवधान न आये इसे सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। शालाओं के छात्रों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण उन्हें समय पर बी-वॉर्म टेबलेट व ऑयरन टेबलेट खिलाये जाने को सुनिश्चित करने, खाद्यान्न के क्वॉलिटी टेस्टिंग व निरीक्षण की संख्या बढ़ाये जाने पर विशेष बल दिया। पंचायत एवं ग्रामीण विकासअपर सचिव एवं राज्य समन्वयक पीएम पोषण श्री दिनेश जैन, संयुक्त आयुक्त श्री आई.एस. ठाकुर, श्रीमती सीमा खान, संयुक्त आयुक्त श्री अनिल कोचर और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

केन्द्रीय मंत्री श्री पाटिल ने अक्षयपात्र केन्द्रीयकृत किचिन-शेड का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां गुणवत्ता पूर्ण भोजन तैयार किये जाने व आधुनिक मशीनों से भोपाल शहर के छात्रों को पहुंचाये जाने की प्रक्रिया और अतिरिक्त पोषण देने की सराहना की। उन्होंने कहा कि जहां अच्छे कार्य हो रहे हैं, संस्थाओं को भी अवगत कराया जाये। श्री पाटिल ने राज्य शिक्षा केन्द्र स्थित विद्या समीक्षा केन्द्र का अवलोकन किया। इस दौरान संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र श्री हरजिन्दर सिंह व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। श्री पाटिल ने विद्या समीक्षा केन्द्र अंतर्गत को और अधिक विश्लषणात्मक व उपयोगी बनाया जाना तथा पीएम पोषण को भी उसमें शामिल किये जाने के लिये कहा।

श्री पाटिल ने सीहोर जिले के महुआखेड़ा तकीपुर शाला का निरीक्षण किया एवं शिक्षकों व छात्रों से चर्चा की। उन्होंने मां की बगिया, पीएम पोषण योजना में निर्मित ‘‘पोषण वाटिका’’ का अवलोकन किया। श्री पाटिल ने पोषण वाटिका में उपयोगी पोषक सब्जियां आदि समुचित रूप से लगाने के निर्देश दिये। श्री पाटिल ने बच्चों को समय पर IFA टेबलेट तथा डी-वॉर्मिंग संबंधी टेबलेट नियमित दिये जाने एवं खाद्यान्न की क्वॉलिटी पर विशेष ध्यान दिये जाने के निर्देश दिये।

श्री पाटिल ने इंदौर रेसीडेंसी में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सहित पीएम पोषण एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। सामाजिक अंकेक्षण कार्य की रिपोर्ट पर कार्यवाही, विद्या समीक्षा केन्द्र के माध्यम से शिक्षा विभाग तथा पीएम पोषण की प्रगति का विश्लेषण करते हुए कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने सावेर स्थित पीएम श्री शाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शाला प्राचार्य श्री सिरवैया तथा अन्य स्टॉफ उपस्थित रहे। इस दौरान शाला में किये गये कार्यों विशेष तौर पर जन-भागीदारी से किये गये कार्यो से श्री पाटिल को अवगत कराया।

श्री पाटिल ने उज्जैन स्थित महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें संस्थान में संचालित वेद विद्या संबंधित गतिविधियों से अवगत कराया गया। संस्थान के बच्चों द्वारा भावपूर्ण वेद मंत्रों का पाठ किया गया। उन्होंने बताया कि संस्थान में अन्य विषयों जैसे विज्ञान, गणित, आदि का भी अध्यापन किया जाता है। श्री पाटिल ने भारत सरकार की योजनाओं से अवगत कराया गया तथा छात्रों व अध्यापकों से सुझाव भी मांगे।

 

मध्य प्रदेश, राज्य, केन्द्रीय, अपर, सचिव, पाटिल, ने, किया, स्कूलों, का — संक्षेप और और पढ़ें

मध्य प्रदेश, राज्य, केन्द्रीय, अपर, सचिव, पाटिल, ने, किया, स्कूलों, का के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर मध्य प्रदेश, राज्य, केन्द्रीय, अपर, सचिव, पाटिल, ने, किया, स्कूलों, का से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp Telegram 📘Facebook