विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
मधुमेह नियंत्रण आयुर्वेदिक उपाय: जीवनशैली में बदलाव से पाएं स्थायी समाधान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के बीच रविवार रात हुई वार्ता के बाद सरकारी बैंक, पढ़ें पूरी जानकारी रायपुर में 28 सितंबर को निकलेगी गणेश विसर्जन झांकी: शाम 7 बजे से इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध, घर से निकलने से पहले देखें ट्रैफिक एडवाइजरी, पढ़ें पूरी जानकारी नींद की कमी: कारण, गंभीर असर और 12 प्रभावी समाधान एफडी बनाम म्यूचुअल फंड: निवेश के लिए कौन सा विकल्प बेहतर? एसबीआई और पीएनबी ग्राहकों के लिए जरूरी खबर हड़ताल के कारण 25 सितंबर तक पूरे कर लें बैंक के काम स्व. विजय चौधरी की स्मृति में अमृतसर रवाना हुआ 200 श्रद्धालुओं का जत्था, रायपुर स्टेशन पर दिखा उत्साह बालोद : सेवा संकल्प अभियान : नमो सेवा अनकही कहानियाँ: महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति से सेवा भाव का दिया संदेश मधुमेह नियंत्रण आयुर्वेदिक उपाय: जीवनशैली में बदलाव से पाएं स्थायी समाधान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के बीच रविवार रात हुई वार्ता के बाद सरकारी बैंक, पढ़ें पूरी जानकारी रायपुर में 28 सितंबर को निकलेगी गणेश विसर्जन झांकी: शाम 7 बजे से इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध, घर से निकलने से पहले देखें ट्रैफिक एडवाइजरी, पढ़ें पूरी जानकारी नींद की कमी: कारण, गंभीर असर और 12 प्रभावी समाधान एफडी बनाम म्यूचुअल फंड: निवेश के लिए कौन सा विकल्प बेहतर? एसबीआई और पीएनबी ग्राहकों के लिए जरूरी खबर हड़ताल के कारण 25 सितंबर तक पूरे कर लें बैंक के काम स्व. विजय चौधरी की स्मृति में अमृतसर रवाना हुआ 200 श्रद्धालुओं का जत्था, रायपुर स्टेशन पर दिखा उत्साह बालोद : सेवा संकल्प अभियान : नमो सेवा अनकही कहानियाँ: महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति से सेवा भाव का दिया संदेश

मुख्यमंत्री ने मेरे कांधे पर हाथ रखा और नया हौसला दिया : हितग्राही मनोज

पीएम जनमन योजना से हमारी जिंदगी बदल गई – घासीराम कमार लोकार्पण शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री की सादगी से प्रभावित हुए हितग्राही महासमुंद विज्ञापन · Sponsored VastuGuruji…

📅 8 January 2025, 12:55 am अपडेट: 13 April 2025
⏱ 1 मिनट पढ़ें
👁 9 पाठक
2 78

पीएम जनमन योजना से हमारी जिंदगी बदल गई – घासीराम कमार

लोकार्पण शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री की सादगी से प्रभावित हुए हितग्राही

महासमुंद

 सुशासन की राह पर बढ़ते छत्तीसगढ़ की झलक सोमवार को महासमुंद में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में दिखी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सादगी से हितग्राही प्रभावित हुए बिना नहीं रह सके। जिन हितग्राहियों से मुख्यमंत्री मिले उनकी खुशी देखती ही बन रही थी। स्टॉल अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री बेहद सादगी और शालीन तरीके से हितग्राहियों से मिलते हुए उनके रोजगार और आजीविका से संबंधित जानकारी बहुत ही सहज अंदाज से और छत्तीसगढ़ी में बात करते हुए ली। मुख्यमंत्री द्वारा समाज कल्याण विभाग के स्टॉल में 5 हितग्राहियों को मोटराईज्ड ट्रायसायकल की चाबी सौंपी गई। इस दौरान हितग्राही मनोज कुमार, रमेश कुमार कन्नौजे, बेहद भावुक दिखे। रमेश ने कहा कि यह मेरे लिए एक अविस्मरणीय क्षण था। आज मुख्यमंत्री के हाथों मुझे मोटराईज्ड ट्रायसायकल की चाबी मिली है। उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री को मुझे बेहद नजदीक से देखने को मिला। उन्होंने मेरे कांधे पर हाथ रखकर मुझसे मेरा हाल पूछा और मुझे चाबी सौंपी। इस बेहद मार्मिक क्षण को मैं जीवन भर नहीं भुलूंगा।
 
इसी तरह आदिवासी विकास विभाग के स्टॉल में जब मुख्यमंत्री पहुंचे तो ग्राम सोनासिल्ली के श्री घासीराम कमार ने बड़े ही अपनेपन से स्वयं द्वारा निर्मित बांस से बनी राष्ट्रीय पक्षी मयूर की बेहद खूबसूरत कलाकृति भेंट किए। मुख्यमंत्री द्वारा उसके कलाकृति को सराहते हुए उनके कामकाज की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पीएम जनमन योजना के तहत अब मेरे घर में पीने का पानी मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने आवास में सुरक्षित तरीके से रह रहे है। बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध है। योजना के तहत मेरा बेटा दुर्गेश कमार स्कूल शिक्षा विभाग में भृत्य के पद पर सेवा दे रहा है। आपके सुशासन में हमारे जीवन में एक नया बदलाव आया है। उन्होंने बताया कि वे बंसोड़ का काम करते हैं और बांस की सामग्री और कलाकृतियां बनाते है उन्हीं से जीवन यापन चलता है। घासीराम कमार ने मुख्यमंत्री द्वारा आत्मीयता पूर्वक उनकी बात को सुनने से बेहद प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि मैं पहली बार मुख्यमंत्री से मिला यह मेरा सौभाग्य है। घासीराम ने अपने गांव की कहानी बताते हुए कहा कि मेरे गांव में 9 परिवार है और सबके घर में अब पानी, बिजली और सीसी रोड की पहुंच है।

 मुख्यमंत्री की सादगी उस समय भी दिखी जब उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में 6 माह के शिशु अद्विक वर्मा को अपने हाथों से अन्नप्राशन कराया। यह उनकी माता के लिए विशेष गौरव का पल था। मुख्यमंत्री ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया। इसी तरह स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर मुख्यमंत्री द्वारा वृद्ध माता को आरोग्य किट प्रदान किया गया। इससे वे काफी खुश नजर आई। मुख्यमंत्री के इस आगमन पर हितग्राहियों ने कहा कि सादगी और संवेदनशीलता से भरे मुख्यमंत्री वास्तव में सुशासन की राह पर आगे बढ़ रहे हैं।

छत्तीसगढ़, मुख्यमंत्री, ने, मेरे, कांधे, पर, हाथ, रखा, और, नया — संक्षेप और और पढ़ें

छत्तीसगढ़, मुख्यमंत्री, ने, मेरे, कांधे, पर, हाथ, रखा, और, नया के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर छत्तीसगढ़, मुख्यमंत्री, ने, मेरे, कांधे, पर, हाथ, रखा, और, नया से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp ✈Telegram 📘Facebook