विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
भोपाल सेंट्रल लाइब्रेरी में फायर सुरक्षा मॉक ड्रिल, स्टाफ और पाठकों को मिला प्रशिक्षण यातायात व्यवस्था सुधार के लिए प्रशासन ने उठाए नए कदम सांस्कृतिक कार्यक्रम में उमड़ी दर्शकों की भीड़ शहर में स्वच्छता अभियान को मिली व्यापक सफलता किसानों के लिए नई योजना की घोषणा, मिलेगा सीधा लाभ जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक समापन स्थानीय बाजार में सब्जियों के दाम स्थिर, ग्राहकों को राहत शिक्षा विभाग की नई पहल: सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्लासरूम भोपाल सेंट्रल लाइब्रेरी में फायर सुरक्षा मॉक ड्रिल, स्टाफ और पाठकों को मिला प्रशिक्षण यातायात व्यवस्था सुधार के लिए प्रशासन ने उठाए नए कदम सांस्कृतिक कार्यक्रम में उमड़ी दर्शकों की भीड़ शहर में स्वच्छता अभियान को मिली व्यापक सफलता किसानों के लिए नई योजना की घोषणा, मिलेगा सीधा लाभ जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक समापन स्थानीय बाजार में सब्जियों के दाम स्थिर, ग्राहकों को राहत शिक्षा विभाग की नई पहल: सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्लासरूम

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर नाथन स्मिथ ने हैमिल्टन के मैदान पर एक खतरनाक कैच पकड़ा, जिसने सभी को हैरत में डाल दिया

हैमिल्टन न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली है। मेजबान न्यूजीलैंड ने बुधवार को बारिश से प्रभावित दूसरे वनडे…

📅 8 January 2025, 12:52 am अपडेट: 13 April 2025
⏱ 1 मिनट पढ़ें
👁 9 पाठक
simith

हैमिल्टन
न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली है। मेजबान न्यूजीलैंड ने बुधवार को बारिश से प्रभावित दूसरे वनडे में 113 रनों से विजयी परचम फहराया। न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर नाथन स्मिथ ने हैमिल्टन के मैदान पर एक खतरनाक कैच पकड़ा, जिसने सभी को हैरत में डाल दिया। उन्होंने बाउंड्री के नजदीक 'सुपरमैन' जैसी डाइव लगाई और श्रीलंकाई गेंदबाज एशन मलिंगा (4) को पवेलियन की राह दिखाई। स्मिथ के कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा। वीडियो देखकर आपकी भी आंखें फटी रह जाएंगी।

मलिंगा ने विलियम ओरूर्के द्वारा डाले गए 29वें ओवर की आखिरी गेंद पर बड़ा शॉट मारने का प्रयास किया। हालांकि, बाएं हाथ से बल्लेबाजी करने वाले मलिंगा सही से बॉल कनेक्ट नहीं कर पाए। ऐसे में गेंद थर्ड मैन की दिशा में चली गई, जहां स्मिथ ने गजब की फुर्ती दिखाई। वह बाउंड्री पर दौड़ने के बाद चीते की तरह झपटे और कैच कंप्लीट कर लिया। कुछ पल के लिए उनकी पूरी बॉडी हवा में थी। स्मिथ के कैच की खूब तारीफ हो रही है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया, ''इसे कहते हैं समर्पण। कैच से आप मैच जीत सकते हैं और न्यूजीलैंड के प्लेयर्स को उड़ना आता है।''

बता दें कि बारिश के कारण दूसरा वनडे 37 ओवर का कर दिया गया था। न्यूजीलैंड ने 37 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 255 रन बटोरे। ऑलराउंडर रचिन रविंद्र (79) और मार्क चैपमैन (62) ने अर्धशतक जमाया। श्रीलंका की ओर से सबसे ज्यादा विकेट स्पिनर महेश थीक्षाना ने चटकाए। उन्होंने साल 2025 की पहली हैट्रि​क ली। थीक्षाणा ने ग्लैन फिलिप्स (22), कप्तान मिचेल सैंटनर (20) और नाथन स्मिथ (0) को आउट कर हैट्रिक पूरी की। वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम 30.2 ओवर में 142 रनों पर ढेर हो गई। श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिस ने सर्वाधिक 62 रन बनाए।

खेल, न्यूजीलैंड, के, ऑलराउंडर, नाथन, स्मिथ, ने, हैमिल्टन, मैदान, पर — संक्षेप और और पढ़ें

खेल, न्यूजीलैंड, के, ऑलराउंडर, नाथन, स्मिथ, ने, हैमिल्टन, मैदान, पर के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर खेल, न्यूजीलैंड, के, ऑलराउंडर, नाथन, स्मिथ, ने, हैमिल्टन, मैदान, पर से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp Telegram 📘Facebook