विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
नींद की कमी: कारण, असर और 12 प्रभावी समाधान दाँतों की देखभाल: 10 ज़रूरी आदतें स्वस्थ और चमकदार दाँतों के लिए SSC CGL 2026: परीक्षा गाइड और सफल रणनीति — विरात महानगर क्रेडिट डेबिट कार्ड: कौन सा आपके लिए बेहतर? फायदे और नुकसान की पूरी जानकारी बाथरूम और शौचालय वास्तु के 10 नियम: घर में सुख-शांति का रहस्य घर के मुख्य द्वार वास्तु: 12 अचूक नियम जो लाएंगे सुख-समृद्धि मधुमेह नियंत्रण के 12 आयुर्वेदिक उपाय: प्राकृतिक तरीके से शुगर को करें कंट्रोल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की तीनों विद्युत कंपनियों (जनरेशन, ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन) में रिक्त पदों को भरने के लिए 1501 पदों पर स, पढ़ें पूरी जानकारी नींद की कमी: कारण, असर और 12 प्रभावी समाधान दाँतों की देखभाल: 10 ज़रूरी आदतें स्वस्थ और चमकदार दाँतों के लिए SSC CGL 2026: परीक्षा गाइड और सफल रणनीति — विरात महानगर क्रेडिट डेबिट कार्ड: कौन सा आपके लिए बेहतर? फायदे और नुकसान की पूरी जानकारी बाथरूम और शौचालय वास्तु के 10 नियम: घर में सुख-शांति का रहस्य घर के मुख्य द्वार वास्तु: 12 अचूक नियम जो लाएंगे सुख-समृद्धि मधुमेह नियंत्रण के 12 आयुर्वेदिक उपाय: प्राकृतिक तरीके से शुगर को करें कंट्रोल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की तीनों विद्युत कंपनियों (जनरेशन, ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन) में रिक्त पदों को भरने के लिए 1501 पदों पर स, पढ़ें पूरी जानकारी

महिला दिवस पर ‘नारी तू नारायणी’ कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार मेघा तिवारी सम्मानित

रायपुर (छत्तीसगढ़): अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विप्र फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘नारी तू नारायणी’ सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव सहाय की धर्मपत्नी, श्रीमती कौशल्या देवी…

📅 9 March 2025, 4:33 am अपडेट: 16 May 2026
⏱ 1 मिनट पढ़ें
👁 10 पाठक
मेघा तिवारी

रायपुर (छत्तीसगढ़): अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विप्र फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘नारी तू नारायणी’ सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव सहाय की धर्मपत्नी, श्रीमती कौशल्या देवी ने समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।

read it loud!



इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेविका मेघा तिवारी को उनके निर्भीक पत्रकारिता और महिलाओं को जागरूक करने के अतुलनीय कार्यों के लिए सम्मान पत्र प्रदान किया गया। श्रीमती कौशल्या देवी ने मेघा तिवारी के समाजहित में किए गए समर्पित प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, “मेघा तिवारी न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे देश में एक प्रेरणास्रोत हैं। उनकी निर्भीक पत्रकारिता और समाजसेवा सराहनीय है। मैं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं।”


इस समारोह में साहित्यकारों, दिव्यांग महिलाओं, एवं 51 महिला सफाई कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। विप्र फाउंडेशन की अध्यक्ष पिंकी बंजारे ने कहा, “यह कार्यक्रम उन महिलाओं के योगदान को मान्यता देने के लिए आयोजित किया गया है, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने परिश्रम और समर्पण से समाज में एक विशिष्ट स्थान बनाया है।”

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर की महापौर मीनल चौबे उपस्थित रहीं। अन्य विशिष्ट अतिथियों में संरक्षक सत्य नारायण शर्मा, कोषाध्यक्ष आभा जोशी, महामंत्री वंदना शर्मा, सरोज शर्मा एवं आरती पाठक भी शामिल हुए। दिव्यांग बच्चियों को उनकी आवश्यकताओं के अनुसार आवश्यक सामग्री भी प्रदान की गई।

यह कार्यक्रम महिलाओं के अदम्य साहस, आत्मनिर्भरता और समाज में उनके योगदान को सम्मानित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

छत्तीसगढ़, महिला, दिवस, पर, ‘नारी, तू, नारायणी’, कार्यक्रम, में, वरिष्ठ — संक्षेप और और पढ़ें

छत्तीसगढ़, महिला, दिवस, पर, ‘नारी, तू, नारायणी’, कार्यक्रम, में, वरिष्ठ के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर छत्तीसगढ़, महिला, दिवस, पर, ‘नारी, तू, नारायणी’, कार्यक्रम, में, वरिष्ठ से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp ✈Telegram 📘Facebook