विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
राष्ट्रीय खेल दिवस पर गुरुचरण सिंह होरा ने खिलाड़ियों को किया सलाम, बोले- साय सरकार में छत्तीसगढ़ को मिल रही नई खेल उड़ान रक्षाबंधन पर गुरुचरण सिंह होरा की शुभकामनाएं, बोले- राखी प्रेम, विश्वास और रिश्तों की मजबूत डोर ‘खेलो इंडिया संवाद’ में बोले बृजमोहन अग्रवाल—युवा और खेल शक्ति ही विकसित भारत की मजबूत नींव रायपुर में विश्वभारती मारुति सुजुकी ड्राइविंग स्कूल शुरू, 10 वर्षीय जगराज ने सिम्युलेटर पर लिया ड्राइविंग अनुभव लिविंग रूम वास्तु: घर में सुख-समृद्धि लाने के 12 अचूक नियम बाथरूम और शौचालय वास्तु: घर में सुख-समृद्धि के लिए 10 जरूरी नियम गरियाबंद में क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा-2026 की तैयारी, 6 सितंबर को ऑनलाइन परीक्षा; विजेता को मिलेगा 1 लाख का पुरस्कार रायपुर को सड़क विकास की बड़ी सौगात: तेलीबांधा-जोरा एलिवेटेड रोड एयरपोर्ट रोड तक बढ़ेगा, NH-130B सारंगढ़ तक होगा फोरलेन राष्ट्रीय खेल दिवस पर गुरुचरण सिंह होरा ने खिलाड़ियों को किया सलाम, बोले- साय सरकार में छत्तीसगढ़ को मिल रही नई खेल उड़ान रक्षाबंधन पर गुरुचरण सिंह होरा की शुभकामनाएं, बोले- राखी प्रेम, विश्वास और रिश्तों की मजबूत डोर ‘खेलो इंडिया संवाद’ में बोले बृजमोहन अग्रवाल—युवा और खेल शक्ति ही विकसित भारत की मजबूत नींव रायपुर में विश्वभारती मारुति सुजुकी ड्राइविंग स्कूल शुरू, 10 वर्षीय जगराज ने सिम्युलेटर पर लिया ड्राइविंग अनुभव लिविंग रूम वास्तु: घर में सुख-समृद्धि लाने के 12 अचूक नियम बाथरूम और शौचालय वास्तु: घर में सुख-समृद्धि के लिए 10 जरूरी नियम गरियाबंद में क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा-2026 की तैयारी, 6 सितंबर को ऑनलाइन परीक्षा; विजेता को मिलेगा 1 लाख का पुरस्कार रायपुर को सड़क विकास की बड़ी सौगात: तेलीबांधा-जोरा एलिवेटेड रोड एयरपोर्ट रोड तक बढ़ेगा, NH-130B सारंगढ़ तक होगा फोरलेन

राष्ट्रीय खेल दिवस पर गुरुचरण सिंह होरा ने खिलाड़ियों को किया सलाम, बोले- साय सरकार में छत्तीसगढ़ को मिल रही नई खेल उड़ान

📑 इस लेख मेंराष्ट्रीय खेल दिवस पर गुरुचरण सिंह होरा ने मेजर ध्यानचंद को नमन किया और साय सरकार के खेल विजन की सराहना की।साय सरकार के खेल…

📅 29 August 2026, 3:09 pm प्रकाशित: 29 August 2026
⏱ 1 मिनट पढ़ें
WhatsApp Image 2026 08 29 at 1.12.04 PM 1

राष्ट्रीय खेल दिवस पर गुरुचरण सिंह होरा ने मेजर ध्यानचंद को नमन किया और साय सरकार के खेल विजन की सराहना की।

रायपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ टेनिस एसोसिएशन के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने प्रदेश के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन खेल, अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा देता है।

होरा ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के सम्मान का अवसर है। वर्षों तक मैदान में मेहनत करने वाले खिलाड़ी प्रदेश और देश का नाम रोशन करते हैं। ऐसे में प्रतिभावान बच्चों को बेहतर मैदान, आधुनिक सुविधाएं, प्रशिक्षण और आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराना जरूरी है।

साय सरकार के खेल विजन की सराहना

गुरुचरण सिंह होरा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में खेलों को मिल रही प्राथमिकता की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार का खेल विजन केवल प्रतियोगिताओं के आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल अधोसंरचना मजबूत करने और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर देने पर भी जोर दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में आधुनिक खेल सुविधाओं का विस्तार होने से प्रदेश के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर मिलेंगे। जोरा स्थित टेनिस ग्राउंड, प्रदेश की हॉकी सुविधाएं और राजनांदगांव का हॉकी स्टेडियम इसके उदाहरण हैं।

होरा ने कहा कि विश्वस्तरीय मैदान और सुविधाएं मिलने पर खिलाड़ी भी विश्वस्तरीय प्रदर्शन का लक्ष्य तय कर सकते हैं। खेल परिसर भविष्य के चैंपियन तैयार करने की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं।

82 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को राज्य खेल अलंकरण

होरा ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा 82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को राज्य खेल अलंकरण प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा 5 टीमों के 43 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव की भूमिका की भी सराहना की। होरा के अनुसार, खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने, खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने और खेल सुविधाओं को मजबूत करने के प्रयासों से प्रदेश में सकारात्मक खेल वातावरण तैयार हो रहा है।

खिलाड़ी प्रदेश की असली पहचान

होरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत उन्हें सही मंच, बेहतर प्रशिक्षण और पर्याप्त अवसर देने की है। उन्होंने खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षकों और कोच के सम्मान को भी महत्वपूर्ण बताया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और खेल मंत्री अरुण साव के नेतृत्व में खेलों को मिल रहा प्रोत्साहन प्रदेश के लिए उम्मीद की नई किरण है। मेजर ध्यानचंद की खेल भावना और समर्पण से प्रेरणा लेकर छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदेश का नाम रोशन करना चाहिए।

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp Telegram 📘Facebook