विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
गरियाबंद में क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा-2026 की तैयारी, 6 सितंबर को ऑनलाइन परीक्षा; विजेता को मिलेगा 1 लाख का पुरस्कार रायपुर को सड़क विकास की बड़ी सौगात: तेलीबांधा-जोरा एलिवेटेड रोड एयरपोर्ट रोड तक बढ़ेगा, NH-130B सारंगढ़ तक होगा फोरलेन रायपुर में यशवंत अग्रवाल के Driving School का शुभारंभ, मधु कड़ियान रहीं मुख्य अतिथि गरियाबंद में 400 किलो गांजा जब्त, 5 तस्कर गिरफ्तार; ₹2 करोड़ की खेप के साथ अंतर्राज्यीय नेटवर्क का खुलासा भूतेश्वरनाथ धाम में सावन के अंतिम रविवार उमड़ी आस्था, मॉर्निंग क्लब ने कराया भव्य भंडारा आधी रात बाढ़ में फंसी 4 जिंदगियां, देवभोग पुलिस और SDRF ने 2 बजे किया सफल रेस्क्यू छत्तीसगढ़ को सोलर ऊर्जा से बनाएंगे और विकसित: सांसद बृजमोहन अग्रवाल, प्रदूषण घटेगा और बढ़ेगा जीवन स्तर रायपुर के 23 गंभीर मरीजों को बड़ी राहत, PMNRF से ₹69 लाख मंजूर; सांसद बृजमोहन अग्रवाल की अनुशंसा लाई रंग गरियाबंद में क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा-2026 की तैयारी, 6 सितंबर को ऑनलाइन परीक्षा; विजेता को मिलेगा 1 लाख का पुरस्कार रायपुर को सड़क विकास की बड़ी सौगात: तेलीबांधा-जोरा एलिवेटेड रोड एयरपोर्ट रोड तक बढ़ेगा, NH-130B सारंगढ़ तक होगा फोरलेन रायपुर में यशवंत अग्रवाल के Driving School का शुभारंभ, मधु कड़ियान रहीं मुख्य अतिथि गरियाबंद में 400 किलो गांजा जब्त, 5 तस्कर गिरफ्तार; ₹2 करोड़ की खेप के साथ अंतर्राज्यीय नेटवर्क का खुलासा भूतेश्वरनाथ धाम में सावन के अंतिम रविवार उमड़ी आस्था, मॉर्निंग क्लब ने कराया भव्य भंडारा आधी रात बाढ़ में फंसी 4 जिंदगियां, देवभोग पुलिस और SDRF ने 2 बजे किया सफल रेस्क्यू छत्तीसगढ़ को सोलर ऊर्जा से बनाएंगे और विकसित: सांसद बृजमोहन अग्रवाल, प्रदूषण घटेगा और बढ़ेगा जीवन स्तर रायपुर के 23 गंभीर मरीजों को बड़ी राहत, PMNRF से ₹69 लाख मंजूर; सांसद बृजमोहन अग्रवाल की अनुशंसा लाई रंग

गरियाबंद में क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा-2026 की तैयारी, 6 सितंबर को ऑनलाइन परीक्षा; विजेता को मिलेगा 1 लाख का पुरस्कार

📑 इस लेख मेंगरियाबंद में क्रीड़ा भारती की क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा-2026 की तैयारी शुरू हुई। 6 सितंबर को ऑनलाइन परीक्षा होगी, प्रथम विजेता को एक लाख रुपये मिलेंगे।6…

📅 26 August 2026, 2:44 pm प्रकाशित: 26 August 2026
⏱ 1 मिनट पढ़ें
e5454b66 cd25 43b2 938d 10f235de3973

गरियाबंद में क्रीड़ा भारती की क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा-2026 की तैयारी शुरू हुई। 6 सितंबर को ऑनलाइन परीक्षा होगी, प्रथम विजेता को एक लाख रुपये मिलेंगे।

गरियाबंद। जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और युवाओं में खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से क्रीड़ा भारती ने क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा-2026 को लेकर अभियान शुरू किया है। परीक्षा की तैयारियों को लेकर गरियाबंद सर्किट हाउस स्थित सभाकक्ष में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में क्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़ के प्रांत मंत्री के. सुमीत उपाध्याय, जिला अध्यक्ष शारद पारकर, उपाध्यक्ष अजय रोहरा और जिला मंत्री पूरन लाल यादव सहित खिलाड़ी और कोच मौजूद रहे।

इस दौरान प्रांत मंत्री के. सुमीत उपाध्याय ने जिले के विभिन्न खेलों से जुड़े खिलाड़ियों और कोचों से संवाद किया। उन्होंने खेल गतिविधियों, खिलाड़ियों की समस्याओं और उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गरियाबंद में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत उन्हें सही मंच, मार्गदर्शन और अवसर उपलब्ध कराने की है।

उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और राष्ट्रभावना का विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों से नियमित अभ्यास के साथ खेलों के इतिहास और सामान्य जानकारी से भी जुड़ने की अपील की।

6 सितंबर को ऑनलाइन होगी परीक्षा

क्रीड़ा भारती की क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा-2026 का आयोजन 6 सितंबर 2026 को ऑनलाइन किया जाएगा। प्रतिभागी सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे के बीच अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा दे सकेंगे। परीक्षा में 20 मिनट में 50 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे।

परीक्षा में न्यूनतम 12 वर्ष आयु के व्यक्ति शामिल हो सकते हैं। मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर या टैबलेट से परीक्षा दी जा सकेगी। इसके लिए केवल 20 रुपये सहयोग राशि निर्धारित की गई है।

प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपये

परीक्षा में आकर्षक नगद पुरस्कार रखे गए हैं। प्रथम पुरस्कार के रूप में एक विजेता को 1 लाख रुपये, दो विजेताओं को 50-50 हजार रुपये, छह विजेताओं को 25-25 हजार रुपये और 11 विजेताओं को 11-11 हजार रुपये दिए जाएंगे। पुरस्कार चैतन्य कुमार कश्यप फाउंडेशन द्वारा प्रायोजित किए गए हैं। पुरस्कार 12 से 25 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए निर्धारित हैं।

क्रीड़ा भारती उपाध्यक्ष अजय रोहरा ने कहा कि संगठन का उद्देश्य खिलाड़ियों को पहचान और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने खिलाड़ियों, विद्यार्थियों, कोचों और खेलप्रेमियों से परीक्षा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

ऑनलाइन पंजीयन शुरू

परीक्षा के लिए पंजीयन www.kreedabharatikgp.org पर किया जा सकता है। व्यक्तिगत और समूह दोनों तरह से पंजीयन की सुविधा उपलब्ध है। परीक्षा की मार्कशीट और प्रमाणपत्र अगले दिन शाम 4 बजे के बाद डाउनलोड किए जा सकेंगे।

बैठक में संजीव साहू, सूरज महादिक, गिरीश शर्मा, दीपक सरवैया, सलीम मेमन, विकास रोहरा, अमित ठक्कर, दानवीर साहू, राहुल साहू, महेंद्र यादव, नितिन बखरोया, वंजारी जी, खुमन साहू सहित अन्य खिलाड़ी और कोच उपस्थित रहे।

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp Telegram 📘Facebook