विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
रायपुर को सड़क विकास की बड़ी सौगात: तेलीबांधा-जोरा एलिवेटेड रोड एयरपोर्ट रोड तक बढ़ेगा, NH-130B सारंगढ़ तक होगा फोरलेन रायपुर में यशवंत अग्रवाल के Driving School का शुभारंभ, मधु कड़ियान रहीं मुख्य अतिथि गरियाबंद में 400 किलो गांजा जब्त, 5 तस्कर गिरफ्तार; ₹2 करोड़ की खेप के साथ अंतर्राज्यीय नेटवर्क का खुलासा भूतेश्वरनाथ धाम में सावन के अंतिम रविवार उमड़ी आस्था, मॉर्निंग क्लब ने कराया भव्य भंडारा आधी रात बाढ़ में फंसी 4 जिंदगियां, देवभोग पुलिस और SDRF ने 2 बजे किया सफल रेस्क्यू छत्तीसगढ़ को सोलर ऊर्जा से बनाएंगे और विकसित: सांसद बृजमोहन अग्रवाल, प्रदूषण घटेगा और बढ़ेगा जीवन स्तर रायपुर के 23 गंभीर मरीजों को बड़ी राहत, PMNRF से ₹69 लाख मंजूर; सांसद बृजमोहन अग्रवाल की अनुशंसा लाई रंग बाथरूम और शौचालय वास्तु: घर में सुख-समृद्धि लाने के 10 अचूक नियम रायपुर को सड़क विकास की बड़ी सौगात: तेलीबांधा-जोरा एलिवेटेड रोड एयरपोर्ट रोड तक बढ़ेगा, NH-130B सारंगढ़ तक होगा फोरलेन रायपुर में यशवंत अग्रवाल के Driving School का शुभारंभ, मधु कड़ियान रहीं मुख्य अतिथि गरियाबंद में 400 किलो गांजा जब्त, 5 तस्कर गिरफ्तार; ₹2 करोड़ की खेप के साथ अंतर्राज्यीय नेटवर्क का खुलासा भूतेश्वरनाथ धाम में सावन के अंतिम रविवार उमड़ी आस्था, मॉर्निंग क्लब ने कराया भव्य भंडारा आधी रात बाढ़ में फंसी 4 जिंदगियां, देवभोग पुलिस और SDRF ने 2 बजे किया सफल रेस्क्यू छत्तीसगढ़ को सोलर ऊर्जा से बनाएंगे और विकसित: सांसद बृजमोहन अग्रवाल, प्रदूषण घटेगा और बढ़ेगा जीवन स्तर रायपुर के 23 गंभीर मरीजों को बड़ी राहत, PMNRF से ₹69 लाख मंजूर; सांसद बृजमोहन अग्रवाल की अनुशंसा लाई रंग बाथरूम और शौचालय वास्तु: घर में सुख-समृद्धि लाने के 10 अचूक नियम

रायपुर को सड़क विकास की बड़ी सौगात: तेलीबांधा-जोरा एलिवेटेड रोड एयरपोर्ट रोड तक बढ़ेगा, NH-130B सारंगढ़ तक होगा फोरलेन

📑 इस लेख मेंसांसद बृजमोहन अग्रवाल की पहल पर तेलीबांधा-जोरा एलिवेटेड रोड विस्तार और NH-130B को सारंगढ़ तक फोरलेन करने की स्वीकृति मिली।तेलीबांधा-जोरा एलिवेटेड रोड का एयरपोर्ट रोड…

📅 25 August 2026, 7:28 pm प्रकाशित: 25 August 2026
⏱ 1 मिनट पढ़ें
WhatsApp Image 2026 08 25 at 6.26.42 PM

सांसद बृजमोहन अग्रवाल की पहल पर तेलीबांधा-जोरा एलिवेटेड रोड विस्तार और NH-130B को सारंगढ़ तक फोरलेन करने की स्वीकृति मिली।

नई दिल्ली/रायपुर, 25 अगस्त। रायपुर समेत छत्तीसगढ़ की यातायात व्यवस्था और सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में मंगलवार को अहम पहल हुई। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर प्रदेश की प्रमुख सड़क परियोजनाओं से जुड़े प्रस्ताव रखे।

WhatsApp Image 2026 08 25 at 6.26.44 PM

लगभग एक घंटे चली बैठक में सांसद अग्रवाल ने राजधानी रायपुर और प्रदेश की यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित करने के लिए कई मांगें रखीं। केंद्रीय मंत्री ने तेलीबांधा-जोरा प्रस्तावित एलिवेटेड रोड के अतिरिक्त विस्तार को स्वीकृति दी।

तेलीबांधा-जोरा एलिवेटेड रोड का एयरपोर्ट रोड तक विस्तार

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रस्तावित तेलीबांधा-जोरा एलिवेटेड रोड को वीआईपी चौक से एयरपोर्ट रोड की दिशा में लगभग 300 से 500 मीटर तक बढ़ाने का आग्रह किया। इसका उद्देश्य वीआईपी चौक पर बनने वाले टी-जंक्शन पर यातायात दबाव कम करना और स्वामी विवेकानंद विमानतल तक आवागमन को सुगम बनाना है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सांसद के आग्रह को स्वीकार करते हुए इस अतिरिक्त विस्तार को स्वीकृति प्रदान की। इससे NH-53 पर यातायात का दबाव कम होने की उम्मीद है।

NH-130B अब सारंगढ़ तक फोरलेन

सांसद ने रायपुर-बलौदाबाजार NH-130B के प्रस्तावित फोरलेन कार्य को बलौदाबाजार से आगे सारंगढ़ तक विस्तार देने की मांग भी रखी। उन्होंने क्षेत्र की बढ़ती व्यावसायिक गतिविधियों और जनहित को देखते हुए पूरे मार्ग की DPR तैयार कराने का आग्रह किया।

केंद्रीय मंत्री ने इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए NH-130B को सारंगढ़ तक फोरलेन परियोजना में शामिल करने की स्वीकृति दी।

बलौदाबाजार-भाटापारा को नई राष्ट्रीय राजमार्ग कनेक्टिविटी

औद्योगिक क्षेत्र बलौदाबाजार-भाटापारा के लिए रायपुर-बिलासपुर NH-130 और रायपुर-बलौदाबाजार NH-130B को जोड़ने वाली नई सड़क की मांग भी रखी गई। प्रस्तावित मार्ग से भारी वाहनों और माल परिवहन को बेहतर कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है। केंद्रीय मंत्री ने प्रस्ताव का परीक्षण कर आगे कार्रवाई का आश्वासन दिया।

बैठक में रायपुर-दुर्ग-भिलाई मार्ग पर ग्रेड सेपरेटर, फ्लाईओवर और सर्विस रोड, रायपुर-सिमगा-बिलासपुर औद्योगिक कनेक्टिविटी तथा नागपुर-गोंदिया एक्सप्रेसवे को रायपुर-बिलासपुर तक विस्तारित करने जैसे प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई।

सांसद ने उरला-सिलतरा औद्योगिक क्षेत्रों के लिए डेडिकेटेड इंडस्ट्रियल एक्सेस रोड, इंटरचेंज और फीडर रोड विकसित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से भारी वाहनों का शहर में प्रवेश घटेगा और लॉजिस्टिक लागत कम होगी।

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp Telegram 📘Facebook