विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
राष्ट्रीय खेल दिवस पर गुरुचरण सिंह होरा ने खिलाड़ियों को किया सलाम, बोले- साय सरकार में छत्तीसगढ़ को मिल रही नई खेल उड़ान रक्षाबंधन पर गुरुचरण सिंह होरा की शुभकामनाएं, बोले- राखी प्रेम, विश्वास और रिश्तों की मजबूत डोर ‘खेलो इंडिया संवाद’ में बोले बृजमोहन अग्रवाल—युवा और खेल शक्ति ही विकसित भारत की मजबूत नींव रायपुर में विश्वभारती मारुति सुजुकी ड्राइविंग स्कूल शुरू, 10 वर्षीय जगराज ने सिम्युलेटर पर लिया ड्राइविंग अनुभव लिविंग रूम वास्तु: घर में सुख-समृद्धि लाने के 12 अचूक नियम बाथरूम और शौचालय वास्तु: घर में सुख-समृद्धि के लिए 10 जरूरी नियम गरियाबंद में क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा-2026 की तैयारी, 6 सितंबर को ऑनलाइन परीक्षा; विजेता को मिलेगा 1 लाख का पुरस्कार रायपुर को सड़क विकास की बड़ी सौगात: तेलीबांधा-जोरा एलिवेटेड रोड एयरपोर्ट रोड तक बढ़ेगा, NH-130B सारंगढ़ तक होगा फोरलेन राष्ट्रीय खेल दिवस पर गुरुचरण सिंह होरा ने खिलाड़ियों को किया सलाम, बोले- साय सरकार में छत्तीसगढ़ को मिल रही नई खेल उड़ान रक्षाबंधन पर गुरुचरण सिंह होरा की शुभकामनाएं, बोले- राखी प्रेम, विश्वास और रिश्तों की मजबूत डोर ‘खेलो इंडिया संवाद’ में बोले बृजमोहन अग्रवाल—युवा और खेल शक्ति ही विकसित भारत की मजबूत नींव रायपुर में विश्वभारती मारुति सुजुकी ड्राइविंग स्कूल शुरू, 10 वर्षीय जगराज ने सिम्युलेटर पर लिया ड्राइविंग अनुभव लिविंग रूम वास्तु: घर में सुख-समृद्धि लाने के 12 अचूक नियम बाथरूम और शौचालय वास्तु: घर में सुख-समृद्धि के लिए 10 जरूरी नियम गरियाबंद में क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा-2026 की तैयारी, 6 सितंबर को ऑनलाइन परीक्षा; विजेता को मिलेगा 1 लाख का पुरस्कार रायपुर को सड़क विकास की बड़ी सौगात: तेलीबांधा-जोरा एलिवेटेड रोड एयरपोर्ट रोड तक बढ़ेगा, NH-130B सारंगढ़ तक होगा फोरलेन

‘खेलो इंडिया संवाद’ में बोले बृजमोहन अग्रवाल—युवा और खेल शक्ति ही विकसित भारत की मजबूत नींव

📑 इस लेख मेंएम्स रायपुर में खेलो इंडिया संवाद में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने युवाओं को खेल, अनुशासन, फिटनेस और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित…

📅 29 August 2026, 3:02 pm प्रकाशित: 29 August 2026
⏱ 1 मिनट पढ़ें
WhatsApp Image 2026 08 27 at 5.50.10 PM

एम्स रायपुर में खेलो इंडिया संवाद में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने युवाओं को खेल, अनुशासन, फिटनेस और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

रायपुर, 27 अगस्त। एम्स रायपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने युवाओं और खिलाड़ियों से संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को वर्चुअल माध्यम से सुना गया। सांसद ने युवाओं से उनके सुझाव और आकांक्षाएं साझा करने का आह्वान करते हुए खेल और युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण आधार बताया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भारत आज अपनी युवा शक्ति के दम पर वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऐसी नीतियों पर जोर दिया जा रहा है, जिनमें युवाओं की भागीदारी और उनके सुझावों को महत्व दिया जाता है।

सांसद ने बताया कि देशभर के करीब 8 लाख युवाओं की आवाज सरकार तक पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं की जरूरतों और आकांक्षाओं के आधार पर खेल एवं विकास से जुड़ी नीतियों को दिशा मिल रही है।

खेल सिखाता है अनुशासन और नेतृत्व

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि खेल केवल जीत, हार या पदक तक सीमित नहीं है। खेल व्यक्ति में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, फिटनेस और खेल भावना विकसित करता है। उन्होंने कहा कि मैदान में नियमों और अंपायर के निर्णय का सम्मान करने की आदत जीवन में भी अनुशासन बनाए रखने में मदद करती है।

उन्होंने कहा कि यदि खेल भावना और अनुशासन को सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन में अपनाया जाए तो भारत को वैश्विक नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।

सांसद खेल महोत्सव में 80 हजार लोगों की भागीदारी

सांसद ने रायपुर लोकसभा क्षेत्र में आयोजित सांसद खेल महोत्सव का उल्लेख करते हुए बताया कि इसमें करीब 80 हजार लोगों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि महोत्सव में पारंपरिक और ग्रामीण खेलों को भी शामिल किया गया, जिससे वनांचल और ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को सामने आने का अवसर मिला।

प्रतियोगिताओं में 18 वर्ष से कम, 18 से 50 वर्ष और 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को शामिल किया गया। इसका उद्देश्य समाज के अलग-अलग वर्गों को खेल गतिविधियों से जोड़ना था।

सांसद ने युवाओं से नशे से दूर रहने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने हर नागरिक से स्वास्थ्य और देश के गौरव के लिए किसी न किसी खेल से जुड़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में एम्स रायपुर के कार्यकारी निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल, वरिष्ठ अधिकारी, खेल जगत से जुड़े लोग, मीडिया प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी मौजूद रहे।

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp Telegram 📘Facebook