विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
बालोद : सेवा संकल्प अभियान : नमो सेवा अनकही कहानियाँ: महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति से सेवा भाव का दिया संदेश बालोद : सेवा संकल्प अभियान : जिला स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला आयोजित गैर-संचारी रोगों की रोकथाम के लिए मैदानी अमले को मिला प्रशिक्षण बलौदाबाजार : 7 एवं 8 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन अम्बिकापुर : राज्य स्तरीय रोजगार मेला 7 एवं 8 अक्टूबर को रायपुर में सेवा मेरा योगदान : दुर्ग में जल संरक्षण और प्लास्टिक प्रदूषण के विरुद्ध चला जन-जागरूकता अभियान भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को हाईएस्ट शुगर रिकवरी के लिए मिला राष्ट्रीय पुरस्कार विशेष लेख : सशक्त मातृशक्ति और सुपोषित बचपन से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ बालोद : सेवा संकल्प अभियान : नमो सेवा अनकही कहानियाँ: महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति से सेवा भाव का दिया संदेश बालोद : सेवा संकल्प अभियान : जिला स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला आयोजित गैर-संचारी रोगों की रोकथाम के लिए मैदानी अमले को मिला प्रशिक्षण बलौदाबाजार : 7 एवं 8 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन अम्बिकापुर : राज्य स्तरीय रोजगार मेला 7 एवं 8 अक्टूबर को रायपुर में सेवा मेरा योगदान : दुर्ग में जल संरक्षण और प्लास्टिक प्रदूषण के विरुद्ध चला जन-जागरूकता अभियान भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को हाईएस्ट शुगर रिकवरी के लिए मिला राष्ट्रीय पुरस्कार विशेष लेख : सशक्त मातृशक्ति और सुपोषित बचपन से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : सेवा संकल्प अभियान में 18 वरिष्ठ नागरिकों ने लिया देहदान का संकल्प

- वृद्धाश्रम में डिजिटल साक्षरता, नशामुक्ति और वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल का दिया संदेश राजनांदगांव 23 सितम्बर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा मेरा योगदान अंतर्गत समाज कल्याण विभाग, माय भारत एवं स

📅 24 September 2026, 3:51 pm प्रकाशित: 24 September 2026
⏱ 1 मिनट पढ़ें
राजनांदगांव : सेवा संकल्प अभियान में 18 वरिष्ठ नागरिकों ने लिया देहदान का संकल्प

– वृद्धाश्रम में डिजिटल साक्षरता, नशामुक्ति और वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल का दिया संदेश

    राजनांदगांव 23 सितम्बर 2026।

सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा मेरा योगदान अंतर्गत समाज कल्याण विभाग, माय भारत एवं सक्षम संस्था की टीम ने भगवान महावीर समता वृद्धाश्रम पहुंचकर वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद किया। इस दौरान डिजिटल साक्षरता, देहदान, नशामुक्ति एवं वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।     उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती वैशाली मरडवार ने बताया कि कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित एवं उपयोगी इस्तेमाल की जानकारी दी गई है। माय भारत के शुभजीत एवं समाज कल्याण विभाग के निखिल साहू ने डिजिटल साक्षरता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। कार्यक्रम में सक्षम संस्था के जिला अध्यक्ष श्री हेमंत तिवारी ने रक्तदान, नेत्रदान एवं देहदान के महत्व पर जानकारी देते हुए समाजहित में योगदान के लिए प्रेरित किया। वृद्धाश्रम में निवासरत 45 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों में से 18 पुरूष एवं महिलाओं ने देहदान का संकल्प लेते हुए संकल्प पत्र भरा। श्री गुरमुख दास वाधवा के मार्गदर्शन में संकल्प पत्र की प्रक्रिया पूरी की गई। वार्ड पार्षद श्री शेखर लश्करे ने नशामुक्त भारत एवं वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल के संबंध में संकल्प वाचन कराया। कार्यक्रम को श्री प्रकाश सांखला एवं श्री अरूण भास्कर गुप्ता ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर माय भारत की युवा टीम सहित समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का संचालन आश्रम प्रबंधक श्री कमलेश कोसले ने किया। क्रमांक 144                —————–

स्रोत: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़ शासन

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp Telegram 📘Facebook