विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
दाँतों की देखभाल: 10 ज़रूरी आदतें स्वस्थ और चमकदार दाँतों के लिए SSC CGL 2026: परीक्षा गाइड और सफल रणनीति — विरात महानगर क्रेडिट डेबिट कार्ड: कौन सा आपके लिए बेहतर? फायदे और नुकसान की पूरी जानकारी बाथरूम और शौचालय वास्तु के 10 नियम: घर में सुख-शांति का रहस्य घर के मुख्य द्वार वास्तु: 12 अचूक नियम जो लाएंगे सुख-समृद्धि मधुमेह नियंत्रण के 12 आयुर्वेदिक उपाय: प्राकृतिक तरीके से शुगर को करें कंट्रोल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की तीनों विद्युत कंपनियों (जनरेशन, ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन) में रिक्त पदों को भरने के लिए 1501 पदों पर स, पढ़ें पूरी जानकारी अटल पेंशन योजना 2026: एक सुरक्षित भविष्य का आधार — पूरी जानकारी दाँतों की देखभाल: 10 ज़रूरी आदतें स्वस्थ और चमकदार दाँतों के लिए SSC CGL 2026: परीक्षा गाइड और सफल रणनीति — विरात महानगर क्रेडिट डेबिट कार्ड: कौन सा आपके लिए बेहतर? फायदे और नुकसान की पूरी जानकारी बाथरूम और शौचालय वास्तु के 10 नियम: घर में सुख-शांति का रहस्य घर के मुख्य द्वार वास्तु: 12 अचूक नियम जो लाएंगे सुख-समृद्धि मधुमेह नियंत्रण के 12 आयुर्वेदिक उपाय: प्राकृतिक तरीके से शुगर को करें कंट्रोल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की तीनों विद्युत कंपनियों (जनरेशन, ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन) में रिक्त पदों को भरने के लिए 1501 पदों पर स, पढ़ें पूरी जानकारी अटल पेंशन योजना 2026: एक सुरक्षित भविष्य का आधार — पूरी जानकारी

राजनांदगांव : सौर ऊर्जा की ओर बढ़ता बघेरा – कलेक्टर ने ग्रामीणों को योजना का लाभ लेने के लिए किया प्रेरित

- सौर ऊर्जा की ओर बढ़ता बघेरा, 100 घरों तक सोलर पहुंचाने का संकल्प - 3 किलोवाट सोलर पैनल से प्रीति साहू का बिजली बिल हुआ शून्य राजनांदगांव 23 सितम्बर 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने राजनांदगांव व

📅 24 September 2026, 3:46 pm प्रकाशित: 24 September 2026
⏱ 1 मिनट पढ़ें
राजनांदगांव : सौर ऊर्जा की ओर बढ़ता बघेरा – कलेक्टर ने ग्रामीणों को योजना का लाभ लेने के लिए किया प्रेरित

– सौर ऊर्जा की ओर बढ़ता बघेरा, 100 घरों तक सोलर पहुंचाने का संकल्प

– 3 किलोवाट सोलर पैनल से प्रीति साहू का बिजली बिल हुआ शून्य

    राजनांदगांव 23 सितम्बर 2026।

कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बघेरा में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हितग्राहियों से सीधे संवाद कर सोलर पैनल से मिल रहे लाभ और बिजली बिल में हो रही बचत की जानकारी ली। कलेक्टर ने ग्रामीणों को अधिक से अधिक संख्या में सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जोडऩे के लिए विशेष रूप से जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।

सोलर पैनल लगा तो 1500 रूपए का बिजली बिल हुआ शून्य –

    ग्राम बघेरा निवासी श्रीमती प्रीति साहू ने बताया कि उन्होंने लगभग दो माह पूर्व अपने घर पर 3 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाया था। उन्होंने बताया कि सोलर पैनल लगने से पहले उनका मासिक बिजली बिल करीब 1000 से 1500 रूपए तक आता था, लेकिन अब उनका बिजली बिल शून्य हो गया है। उन्होंने योजना से मिले लाभ को साझा करते हुए बताया कि सौर ऊर्जा अपनाने से उनके परिवार को हर महीने बिजली खर्च में सीधी राहत मिल रही है। इसी तरह ग्राम बघेरा निवासी श्री अवधलाल यादव ने भी अपने घर पर 3 किलोवाट का सोलर पैनल स्थापित कराया है। ग्राम की सरपंच श्रीमती ऐश्वर्या देशमुख ने बताया कि उन्होंने स्वयं भी अपने निवास पर 3 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाया है।

13 घरों में इंस्टॉलेशन पूर्ण, 100 का लक्ष्य –

    ग्राम पंचायत सरपंच ने बताया कि ग्राम बघेरा में अब तक 13 घरों में सोलर पैनल इंस्टॉल किए जा चुके हैं और 27 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। आगामी दो माह में 100 घरों में सोलर इंस्टॉलेशन का लक्ष्य रखा गया है। ग्रामीणों में सौर ऊर्जा के प्रति रूचि बढ़ रही है और योजना का लाभ लेने के लिए लगातार आवेदन प्राप्त हो रहे हैं।

अधिक से अधिक पात्र परिवारों को योजना से जोडऩे के दिए निर्देश –

    कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाते हुए पात्र परिवारों को योजना के लाभ, आवेदन प्रक्रिया एवं सब्सिडी की जानकारी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि योजना से मिलने वाले लाभ का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा जिन परिवारों ने सोलर पैनल लगवाए हैं, उनके अनुभवों को अन्य ग्रामीणों तक पहुंचाकर उन्हें भी सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने ग्राम बघेरा में निर्धारित 100 सोलर इंस्टॉलेशन के लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए आवश्यक समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। क्रमांक 134                —————–

स्रोत: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़ शासन

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp ✈Telegram 📘Facebook