राजनांदगांव : कलेक्टर ने ग्राम पटेवा में एसएमसी एवं ईएमसी क्लस्टर का किया निरीक्षण
राजनांदगांव 23 सितम्बर 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पटेवा में विकसित किए जा रहे स्पेस मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (एसएमसी) एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्
राजनांदगांव 23 सितम्बर 2026।
कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पटेवा में विकसित किए जा रहे स्पेस मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (एसएमसी) एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (ईएमसी) का निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों क्लस्टरों के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली। स्पेस मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर का विकास 113 एकड़ तथा इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर का विकास 306 एकड़ क्षेत्र में किया जा रहा है। कलेक्टर ने क्लस्टर के विकास से संबंधित विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। क्रमांक 135 —————–
स्रोत: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़ शासन
आपकी राय जरूरी है
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।
अन्य श्रेणियों से ताज़ा
बालोद : सेवा संकल्प अभियान : नमो सेवा अनकही कहानियाँ: महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति से सेवा भाव का दिया संदेश

दतिया के डायल 112 हीरोज

17 अगस्त राशिफल: सोमवार को इन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, धन-यश में होगा लाभ
