राजस्थान-अलवर में पेन-पेंसिल का विज्ञापन दिखाकर ऑनलाइन ठगी, आरोपी से पूछताछ कर रही पुलिस
अलवर। अलवर शहर के अरावली विहार थाना पुलिस ने ऑनलाइन साइबर फ्रॉड के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी रामेश्वर लाल ने बताया कि मुखबिर…

अलवर।
अलवर शहर के अरावली विहार थाना पुलिस ने ऑनलाइन साइबर फ्रॉड के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी रामेश्वर लाल ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि रूपवास में एक युवक खड़ा है जो ऑनलाइन साइबर फ्रॉड कर रहा है।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया और थाने लेकर आई। उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपी कृष्ण पुत्र रोहिताश निवासी खोडा करमाली जिला अलवर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पेन-पेंसिल का विज्ञापन डालकर लोगों के साथ ठगी करता था। आरोपी ने इसी तरह अहमदाबाद की रहने वाली एक महिला के साथ फ्रॉड किया था और उससे 6200 रुपये ठग लिए थे। थानाधिकारी रामेश्वर लाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी ने अब तक कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया है और वे कहां के रहने वाले हैं। आरोपी से सख्ती से पूछताछ की जा रही है। उम्मीद है कि उससे कई अन्य ठगी के मामलों का भी खुलासा हो सकता है। पूछताछ में जो भी निकलकर सामने आएगा उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी
राज्य, राजस्थान-अलवर, में, पेन-पेंसिल, का, विज्ञापन, दिखाकर, ऑनलाइन, ठगी,, आरोपी — संक्षेप और और पढ़ें
राज्य, राजस्थान-अलवर, में, पेन-पेंसिल, का, विज्ञापन, दिखाकर, ऑनलाइन, ठगी,, आरोपी के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर राज्य, राजस्थान-अलवर, में, पेन-पेंसिल, का, विज्ञापन, दिखाकर, ऑनलाइन, ठगी,, आरोपी से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।
संबंधित खबरें:
- मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
- रायपुर में पुलिस का 'ऑपरेशन कालचक्र': असामाजिक तत्वों, चाकूबाजों और नशेड़ियों पर कसा शिकंजा
- राजस्थान में रूसी योगिनी अन्नपूर्णा नाथ की 'अग्नि तपस्या': नाथ संप्रदाय की कठोर साधना
स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल
आपकी राय जरूरी है
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।
अन्य श्रेणियों से ताज़ा

रायपुर में 28 सितंबर को निकलेगी गणेश विसर्जन झांकी: शाम 7 बजे से इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध, घर से निकलने से पहले देखें ट्रैफिक एडवाइजरी, पढ़ें पूरी जानकारी

दतिया के डायल 112 हीरोज

17 अगस्त राशिफल: सोमवार को इन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, धन-यश में होगा लाभ
