विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
मधुमेह नियंत्रण आयुर्वेदिक उपाय: जीवनशैली में बदलाव से पाएं स्थायी समाधान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के बीच रविवार रात हुई वार्ता के बाद सरकारी बैंक, पढ़ें पूरी जानकारी रायपुर में 28 सितंबर को निकलेगी गणेश विसर्जन झांकी: शाम 7 बजे से इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध, घर से निकलने से पहले देखें ट्रैफिक एडवाइजरी, पढ़ें पूरी जानकारी नींद की कमी: कारण, गंभीर असर और 12 प्रभावी समाधान एफडी बनाम म्यूचुअल फंड: निवेश के लिए कौन सा विकल्प बेहतर? एसबीआई और पीएनबी ग्राहकों के लिए जरूरी खबर हड़ताल के कारण 25 सितंबर तक पूरे कर लें बैंक के काम स्व. विजय चौधरी की स्मृति में अमृतसर रवाना हुआ 200 श्रद्धालुओं का जत्था, रायपुर स्टेशन पर दिखा उत्साह बालोद : सेवा संकल्प अभियान : नमो सेवा अनकही कहानियाँ: महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति से सेवा भाव का दिया संदेश मधुमेह नियंत्रण आयुर्वेदिक उपाय: जीवनशैली में बदलाव से पाएं स्थायी समाधान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के बीच रविवार रात हुई वार्ता के बाद सरकारी बैंक, पढ़ें पूरी जानकारी रायपुर में 28 सितंबर को निकलेगी गणेश विसर्जन झांकी: शाम 7 बजे से इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध, घर से निकलने से पहले देखें ट्रैफिक एडवाइजरी, पढ़ें पूरी जानकारी नींद की कमी: कारण, गंभीर असर और 12 प्रभावी समाधान एफडी बनाम म्यूचुअल फंड: निवेश के लिए कौन सा विकल्प बेहतर? एसबीआई और पीएनबी ग्राहकों के लिए जरूरी खबर हड़ताल के कारण 25 सितंबर तक पूरे कर लें बैंक के काम स्व. विजय चौधरी की स्मृति में अमृतसर रवाना हुआ 200 श्रद्धालुओं का जत्था, रायपुर स्टेशन पर दिखा उत्साह बालोद : सेवा संकल्प अभियान : नमो सेवा अनकही कहानियाँ: महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति से सेवा भाव का दिया संदेश

निर्माणाधीन फैक्ट्री की चिमनी गिरने से 6 की मौत, 25 से ज्यादा मजदूर दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

  मुंगेली  मुंगेली जिले के सरगांव थाना क्षेत्र के रामबोड़ इलाके में गुरुवार शाम एक निर्माणाधीन कुसुम प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री की चिमनी गिरने से…

📅 9 January 2025, 1:35 am अपडेट: 16 May 2026
⏱ 1 मिनट पढ़ें
👁 8 पाठक
3 59

 

मुंगेली

 मुंगेली जिले के सरगांव थाना क्षेत्र के रामबोड़ इलाके में गुरुवार शाम एक निर्माणाधीन कुसुम प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री की चिमनी गिरने से दर्जनों मजदूर उसकी चपेट में आ गए। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के मुताबिक, 25 से अधिक मजदूर मलबे में दब गए, जबकि 6 मजदूरों की मौत की खबर है।

कैसे हुआ हादसा
कुसुम प्लांट, जहां लोहे की पाइप निर्माण फैक्ट्री का निर्माण चल रहा था, में हादसा उस समय हुआ जब दर्जनों मजदूर कार्य में जुटे थे। अचानक निर्माणाधीन चिमनी गिर गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार के बीच कई मजदूर मलबे में दब गए।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। मलबे में दबे लोगों को निकालने का प्रयास जारी है। प्रशासन ने क्षेत्र को घेर लिया है और घायलों को निकटतम अस्पताल भेजा जा रहा है।

प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप
हादसे के बाद फैक्ट्री प्रबंधन पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। कुछ कर्मचारियों का कहना है कि प्लांट की मशीनरी और स्ट्रक्चर की समय पर जांच नहीं की गई थी। निर्माण कार्य में जल्दबाजी और प्रबंधन की लापरवाही ने इस घटना को जन्म दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्लांट से प्रदूषण और अन्य समस्याएं पहले से ही बड़ी चुनौती रही हैं।

स्थानीय लोगों और परिजनों की मांग
घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और मजदूरों के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रभावित परिवारों ने प्लांट प्रबंधन से उचित मुआवजे की मांग की है।

प्रशासन की प्रतिक्रिया
प्रशासन का कहना है कि रेस्क्यू कार्य प्राथमिकता है और हादसे की वजह का पता लगाने के लिए एक विशेष जांच दल गठित किया जाएगा। मृतकों और घायलों के परिजनों को राहत देने के लिए हरसंभव सहायता दी जाएगी।

इस दुखद घटना ने क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। सरकार और प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है।

featured, छत्तीसगढ़, निर्माणाधीन, फैक्ट्री, की, चिमनी, गिरने, से, मौत,, ज्यादा — संक्षेप और और पढ़ें

featured, छत्तीसगढ़, निर्माणाधीन, फैक्ट्री, की, चिमनी, गिरने, से, मौत,, ज्यादा के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर featured, छत्तीसगढ़, निर्माणाधीन, फैक्ट्री, की, चिमनी, गिरने, से, मौत,, ज्यादा से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp ✈Telegram 📘Facebook