विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
भोपाल सेंट्रल लाइब्रेरी में फायर सुरक्षा मॉक ड्रिल, स्टाफ और पाठकों को मिला प्रशिक्षण यातायात व्यवस्था सुधार के लिए प्रशासन ने उठाए नए कदम सांस्कृतिक कार्यक्रम में उमड़ी दर्शकों की भीड़ शहर में स्वच्छता अभियान को मिली व्यापक सफलता किसानों के लिए नई योजना की घोषणा, मिलेगा सीधा लाभ जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक समापन स्थानीय बाजार में सब्जियों के दाम स्थिर, ग्राहकों को राहत शिक्षा विभाग की नई पहल: सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्लासरूम भोपाल सेंट्रल लाइब्रेरी में फायर सुरक्षा मॉक ड्रिल, स्टाफ और पाठकों को मिला प्रशिक्षण यातायात व्यवस्था सुधार के लिए प्रशासन ने उठाए नए कदम सांस्कृतिक कार्यक्रम में उमड़ी दर्शकों की भीड़ शहर में स्वच्छता अभियान को मिली व्यापक सफलता किसानों के लिए नई योजना की घोषणा, मिलेगा सीधा लाभ जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक समापन स्थानीय बाजार में सब्जियों के दाम स्थिर, ग्राहकों को राहत शिक्षा विभाग की नई पहल: सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्लासरूम

पृथ्वीराज चव्हान को नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के नेता संदीप दीक्षित ने जवाब दिया, चुनाव से पहले कांग्रेस में ही रार

नई दिल्ली दिल्ली चुनाव में आप की जीत की भविष्यवाणी करने वाले कांग्रेस के नेता पृथ्वीराज चव्हान को नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के नेता…

📅 9 January 2025, 1:41 am अपडेट: 16 May 2026
⏱ 1 मिनट पढ़ें
👁 9 पाठक

नई दिल्ली
दिल्ली चुनाव में आप की जीत की भविष्यवाणी करने वाले कांग्रेस के नेता पृथ्वीराज चव्हान को नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के नेता संदीप दीक्षित ने जवाब दिया है। दीक्षित ने कहा कि अगर उन्हें आप की नीतियां इतनी अच्छी लगती है तो वे कांग्रेस छोड़कर आप की टिकट पर दिल्ली से चुनाव क्यों नहीं लड़ लेते।

महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता पृथ्वीराज चव्हान के दिल्ली चुनाव को लेकर किए गए भविष्यवाणी पर कांग्रेस के ही नेता संदीप दीक्षित ने करारा जवाब दिया है। नई दिल्ली सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा है कि यहां 70 सीटें हैं विधानसभा की। आम आदमी पार्टी से एक टिकट कटवाकर वह खुद यहां से चुनाव लड़ लें। कहा कि अगर आम आदमी पार्टी आपको इतना पसंद है तो आपको महाराष्ट्र में इन्हें सीटें देनी चाहिए थीं।

संदीप दीक्षित ने कहा कि उन्हें नहीं मालूम इनको दिल्ली की स्थिति पता भी है कि नहीं। अगर आप की इतनी अच्छी नीतियां थीं तो इनके साथ लड़ते महाराष्ट्र में। अपनी सीटें दे देते। अपने इलाके की सीटें दे देते केजरीवाल को। कभी-कभी मैं मानता हूं कि सीनियर लीडर्स का जो भी हो, अगर आपको स्थिति नहीं पता है। इस आदमी ने किस कदर दिल्ली को बर्बाद किया है, अगर ये आपको नहीं पता है तो अपना राय अपने पास ही रखें। वो सीनियर लीडर हैं, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि अगर वे हमारे प्रदेश के बारे में कोई ऐसा बयान करेंगे जिसमें यह दिखता है कि किसी चीज के बारे में वह बिल्कुल नहीं समझते तो उसका जवाब तो हम देंगे।

दरअसल, महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हान ने आईएनएस को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि दिल्ली में कांग्रेस पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी, लेकिन अगर आप के साथ गठबंधन होता तो ज्यादा अच्छा होता। चव्हान ने कहा था कि दिल्ली चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है और उन्हें उम्मीद है कि अरविंद केजरीवाल ही जीतेंगे।

राजनीतिक, पृथ्वीराज, चव्हान, को, नई, दिल्ली, सीट, से, चुनाव, लड़ — संक्षेप और और पढ़ें

राजनीतिक, पृथ्वीराज, चव्हान, को, नई, दिल्ली, सीट, से, चुनाव, लड़ के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर राजनीतिक, पृथ्वीराज, चव्हान, को, नई, दिल्ली, सीट, से, चुनाव, लड़ से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp Telegram 📘Facebook