विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
मधुमेह नियंत्रण आयुर्वेदिक उपाय: जीवनशैली में बदलाव से पाएं स्थायी समाधान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के बीच रविवार रात हुई वार्ता के बाद सरकारी बैंक, पढ़ें पूरी जानकारी रायपुर में 28 सितंबर को निकलेगी गणेश विसर्जन झांकी: शाम 7 बजे से इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध, घर से निकलने से पहले देखें ट्रैफिक एडवाइजरी, पढ़ें पूरी जानकारी नींद की कमी: कारण, गंभीर असर और 12 प्रभावी समाधान एफडी बनाम म्यूचुअल फंड: निवेश के लिए कौन सा विकल्प बेहतर? एसबीआई और पीएनबी ग्राहकों के लिए जरूरी खबर हड़ताल के कारण 25 सितंबर तक पूरे कर लें बैंक के काम स्व. विजय चौधरी की स्मृति में अमृतसर रवाना हुआ 200 श्रद्धालुओं का जत्था, रायपुर स्टेशन पर दिखा उत्साह बालोद : सेवा संकल्प अभियान : नमो सेवा अनकही कहानियाँ: महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति से सेवा भाव का दिया संदेश मधुमेह नियंत्रण आयुर्वेदिक उपाय: जीवनशैली में बदलाव से पाएं स्थायी समाधान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के बीच रविवार रात हुई वार्ता के बाद सरकारी बैंक, पढ़ें पूरी जानकारी रायपुर में 28 सितंबर को निकलेगी गणेश विसर्जन झांकी: शाम 7 बजे से इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध, घर से निकलने से पहले देखें ट्रैफिक एडवाइजरी, पढ़ें पूरी जानकारी नींद की कमी: कारण, गंभीर असर और 12 प्रभावी समाधान एफडी बनाम म्यूचुअल फंड: निवेश के लिए कौन सा विकल्प बेहतर? एसबीआई और पीएनबी ग्राहकों के लिए जरूरी खबर हड़ताल के कारण 25 सितंबर तक पूरे कर लें बैंक के काम स्व. विजय चौधरी की स्मृति में अमृतसर रवाना हुआ 200 श्रद्धालुओं का जत्था, रायपुर स्टेशन पर दिखा उत्साह बालोद : सेवा संकल्प अभियान : नमो सेवा अनकही कहानियाँ: महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति से सेवा भाव का दिया संदेश

राजस्थान-बांसवाड़ा में सहकारिता मंत्री ने दिए गोपाल क्रेडिट कार्ड, शिक्षा ऋण योजनाओं के वितरित किए चेक

बांसवाड़ा/जयपुर। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन विभाग श्री गौतम कुमार दक ने बांसवाड़ा जिला स्थित गढ़ी और तलवाडा में आयोजित कार्यक्रम में बाँसवाड़ा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक…

📅 7 January 2025, 12:15 am अपडेट: 16 May 2026
⏱ 1 मिनट पढ़ें
👁 7 पाठक
Rajasthan 04 2 5

बांसवाड़ा/जयपुर।

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन विभाग श्री गौतम कुमार दक ने बांसवाड़ा जिला स्थित गढ़ी और तलवाडा में आयोजित कार्यक्रम में बाँसवाड़ा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि. बाँसवाड़ा के गोपाल क्रेडिट कार्ड और शिक्षा ऋण योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरित किए।

गौतम कुमार दक ने कहा कि यह योजनाएं किसानों और विद्यार्थियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए बनाई गई हैं। गोपाल क्रेडिट कार्ड के तहत किसानों को गोपालन के लिए ब्याज मुक्त ऋण मिलेंगे, जो उनके आर्थिक बोझ को कम करेगा। वहीं, शिक्षा ऋण योजना के माध्यम से छात्र अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे, जो उनके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करना है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग इन योजनाओं से लाभान्वित हो सकें और आत्मनिर्भर बन सकें। मंत्री श्री दक ने अधिकारियों से इन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की। विभाग के कर्मचारियों द्वारा माही पुल पर सहकारिता मंत्री की अगवानी की गयी तत्पश्चात उन्होंने अधिकारियों से सहकारिता विभाग के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की गयी। मंत्री द्वारा सागवाडिया, गढ़ी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गोपाल क्रेडिट कार्ड के लाभार्थियों को चेक वितरित किये गये। इसके पश्चात् उन्होंने माता त्रिपुरा सुंदरी के दर्शन किये तथा बाद में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा ऋण के दो लाभार्थीयो को 10-10 लाख के एंव गोपाल क्रेडिट कार्ड के दो लाभार्थियों को 50-50 हजार के चैक वितरित किये गयें। सहकारिता विभाग, बैंक एवं वृहत कृषि बहुउद्देशीय सहकारी समितियों के समस्त कर्मचारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, किसान, छात्र और उनके परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे। चेक वितरण के पश्चात् लाभार्थियों ने सरकार के इस प्रयास की सराहना की और उनके जीवन में एक महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक मोड़ बताया। मंत्री श्री गौतम कुमार दक ने इस मौके पर यह भी कहा कि आगामी समय में ऐसे और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोग सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें और समाज में समृद्धि का वातावरण बने।

राज्य, राजस्थान-बांसवाड़ा, में, सहकारिता, मंत्री, ने, दिए, गोपाल, क्रेडिट, कार्ड, — संक्षेप और और पढ़ें

राज्य, राजस्थान-बांसवाड़ा, में, सहकारिता, मंत्री, ने, दिए, गोपाल, क्रेडिट, कार्ड, के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर राज्य, राजस्थान-बांसवाड़ा, में, सहकारिता, मंत्री, ने, दिए, गोपाल, क्रेडिट, कार्ड, से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp ✈Telegram 📘Facebook