विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
SSC CGL 2026: परीक्षा गाइड, रणनीति और सफलता के सूत्र छत्तीसगढ़ सिक्ख फोरम लेडिस विंग द्वारा देवेंद्र नगर गुरुद्वारा में प्रसिद्ध रागी भाई जगजीत सिंह बबीहा ने गुरबाणी कीर्तन से संगत को किया निहाल, ग्रैंड ग्रुप के च, पढ़ें पूरी जानकारी जलवायु संकट भारत की भूमिका और वैश्विक समाधान 4 अक्टूबर, पढ़ें पूरी जानकारी FD म्यूचुअल फंड: निवेश के लिए कौन सा विकल्प बेहतर? जलवायु संकट और भारत की भूमिका: वैश्विक प्रयासों में अग्रणी | विरात महानगर रायपुर में प्रदेश स्तरीय खादी सम्मेलन का आयोजन और वस्त्रों पर 25 प्रतिशत छूट की बड़ी घोषणा वनों एवं वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बीजापुर में वन्यजीव सप्ताह का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के वन मंत्री क, पढ़ें पूरी जानकारी SSC CGL 2026: परीक्षा गाइड, रणनीति और सफलता के सूत्र छत्तीसगढ़ सिक्ख फोरम लेडिस विंग द्वारा देवेंद्र नगर गुरुद्वारा में प्रसिद्ध रागी भाई जगजीत सिंह बबीहा ने गुरबाणी कीर्तन से संगत को किया निहाल, ग्रैंड ग्रुप के च, पढ़ें पूरी जानकारी जलवायु संकट भारत की भूमिका और वैश्विक समाधान 4 अक्टूबर, पढ़ें पूरी जानकारी FD म्यूचुअल फंड: निवेश के लिए कौन सा विकल्प बेहतर? जलवायु संकट और भारत की भूमिका: वैश्विक प्रयासों में अग्रणी | विरात महानगर रायपुर में प्रदेश स्तरीय खादी सम्मेलन का आयोजन और वस्त्रों पर 25 प्रतिशत छूट की बड़ी घोषणा वनों एवं वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बीजापुर में वन्यजीव सप्ताह का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के वन मंत्री क, पढ़ें पूरी जानकारी

गरियाबंद में 400 किलो गांजा जब्त, 5 तस्कर गिरफ्तार; ₹2 करोड़ की खेप के साथ अंतर्राज्यीय नेटवर्क का खुलासा

📑 इस लेख मेंगरियाबंद पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत 400 किलो गांजा जब्त कर पांच तस्करों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में वाहन, बाइक और नकदी बरामद हुई।चेकिंग…

📅 24 August 2026, 6:40 pm प्रकाशित: 24 August 2026
⏱ 1 मिनट पढ़ें
1970e594 a18b 47d8 9cf7 5a708dc35731

गरियाबंद पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत 400 किलो गांजा जब्त कर पांच तस्करों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में वाहन, बाइक और नकदी बरामद हुई।

गरियाबंद, 24 अगस्त। ऑपरेशन निश्चय के तहत गरियाबंद पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 400 किलो गांजा जब्त किया है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई गई है।

WhatsApp Image 2026 08 24 at 5.42.00 PM

पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल एक आयशर वाहन, मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन और कुल 6.50 लाख रुपये नकद भी बरामद किए हैं। कार्रवाई देवभोग थाना क्षेत्र के खुटगांव चेक पोस्ट स्थित NH-130C पर की गई।

चेकिंग के दौरान पकड़ा गया गांजे से भरा वाहन

जानकारी के मुताबिक 24 अगस्त की रात पुलिस टीम खुटगांव चेक पोस्ट पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान ओडिशा की ओर से आ रहे नारंगी रंग के आयशर वाहन क्रमांक MH 06 BW 4144 को पुलिस ने रोका।

वाहन की छत पर काले तिरपाल के नीचे संदिग्ध पैकेट दिखाई दिए। तलाशी लेने पर पैकेटों में करीब 400 किलो गांजा बरामद हुआ। वाहन में सवार संतोष अनंता मोहिते और सुमित सुभाष थोड़वे को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

आगे चल रही बाइक से खुला तस्करी नेटवर्क

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनके आगे एक नीले रंग की ग्लैमर मोटरसाइकिल चल रही थी। बाइक पर सवार दो लोग रास्ते की जानकारी देते हुए वाहन को आगे बढ़ा रहे थे।

पुलिस टीम ने जानकारी के आधार पर पीछा कर मोटरसाइकिल सवार पंकज अनंता मोहिते और जलंधर खम्हारी को भी गिरफ्तार कर लिया।

जांच आगे बढ़ने पर पुलिस को गांजे की सप्लाई ओडिशा के कालाहांडी जिले से होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने ओडिशा पहुंचकर गांजा सप्लाई करने वाले विनोद दिसारी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से गांजे के क्रय-विक्रय में इस्तेमाल किए जा रहे 5 लाख रुपये नकद बरामद किए गए।

NDPS Act के तहत मामला दर्ज

पुलिस के अनुसार कार्रवाई में करीब 400 किलो गांजा, लगभग 20 लाख रुपये कीमत का आयशर वाहन, एक मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल और कुल 6.50 लाख रुपये नकद जब्त किए गए हैं।

सभी पांच आरोपियों के खिलाफ NDPS Act की धारा 20(B)(ii)(C) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई को अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp ✈Telegram 📘Facebook