विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
भारत में EV क्रांति 2026 — सरकारी नीतियाँ, सब्सिडी और 5-साल का रोडमैप भारत-अमेरिका रिश्ते 2026 — ट्रंप 2.0 युग में नई दिशा और चुनौतियाँ डिजिटल इंडिया 2.0 — 2026 के नए लक्ष्य, AI मिशन और आम नागरिक के लिए लाभ यूरोप दक्षिणपंथी लहर 2026 — कारण, प्रभाव और भारत पर असर OPEC+ तेल उत्पादन कटौती 2026 — भारत में पेट्रोल-डीज़ल पर असर अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर 2026 — भारत के निर्यातकों के लिए नए अवसर बच्चों के लिए कैल्शियम — 15 बेहतरीन देसी स्रोत और मात्रा ₹10 लाख तक की बेस्ट कारें 2026 — माइलेज, सेफ़्टी और वैल्यू की पूरी तुलना भारत में EV क्रांति 2026 — सरकारी नीतियाँ, सब्सिडी और 5-साल का रोडमैप भारत-अमेरिका रिश्ते 2026 — ट्रंप 2.0 युग में नई दिशा और चुनौतियाँ डिजिटल इंडिया 2.0 — 2026 के नए लक्ष्य, AI मिशन और आम नागरिक के लिए लाभ यूरोप दक्षिणपंथी लहर 2026 — कारण, प्रभाव और भारत पर असर OPEC+ तेल उत्पादन कटौती 2026 — भारत में पेट्रोल-डीज़ल पर असर अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर 2026 — भारत के निर्यातकों के लिए नए अवसर बच्चों के लिए कैल्शियम — 15 बेहतरीन देसी स्रोत और मात्रा ₹10 लाख तक की बेस्ट कारें 2026 — माइलेज, सेफ़्टी और वैल्यू की पूरी तुलना

डॉक्टर हत्याकांड: मुख्य आरोपी का कोर्ट में सरेंडर, पत्नी से था अफेयर

इंदौर राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में होम्योपैथिक डॉक्टर सुनील साहू की हत्या करवाने वाले वकील संतोष शर्मा ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। आरोपी की घटना के…

📅 6 January 2025, 7:10 pm अपडेट: 16 May 2026
⏱ 1 मिनट पढ़ें
👁 7 पाठक
1 183

इंदौर
राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में होम्योपैथिक डॉक्टर सुनील साहू की हत्या करवाने वाले वकील संतोष शर्मा ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। आरोपी की घटना के बाद से ही तलाश की जा रही थी, लेकिन वह चकमा दे रहा था। आरोपी संतोष ने डॉक्टर की पत्नी के साथ संबंध होने के चलते डॉक्टर की हत्या की थी। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज में जो गाड़ी नजर आई थी, वह संतोष की थी।

होता था विवाद, पत्नी भी हत्या में शामिल

  • संतोष और डॉक्टर की पत्नी के बीच तीन वर्ष से संबंध है। डाक्टर और पत्नी सोनाली के बीच इस बात को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। पत्नी ने संतोष के साथ मिलकर ठान लिया था कि डॉक्टर की हत्या करना है।
  • पुलिस के मुताबिक, सोमवार दोपहर 12.30 बजे आरोपी संतोष ने जिला कोर्ट में सरेंडर किया। अब तक पत्नी सोनाली, वकील मनोज सुमन निवासी उज्जैन, वेटरनरी डाक्टर प्रकाश यादव निवासी अलीगढ़, शूटर संग्राम सिंह गिरफ्तार हो चुके हैं।
  • घटना में शूटर हुल्ला उर्फ हुल्लन फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि डॉक्टर की गोली मारकर हत्या करने के मामले में आरोपी मनोज की तकनीकी रूप से मदद कर रहा था।
  • वह पुलिस को गुमराह करने के लिए संतोष के मोबाइल को उज्जैन में ही चला रहा था। उज्जैन में अलग-अलग लोकेशन पर उसके द्वारा कई मोबाइल मोबाइल चालु किया गया था। ताकि पुलिस को लगे कि संतोष उज्जैन में ही है।

यह था घटनाक्रम, 27 दिसंबर को शहर में फैल गई थी सनसनी

  • एसीपी रूबिना मिजबानी ने बताया कि 27 दिसंबर की रात में कुंदन नगर स्थित क्लीनिक पर डॉ. सुनील साहू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस पर आरोपितों की तलाश के लिए हमने विभिन्न टीम बनाई थी। उज्जैन, नई दिल्ली, अलीगढ़ आदि स्थानों पर भी टीम भेजी थी।
  • घटना में पता चला था कि दो आरोपियों ने गोली लगाई थी। इसके बाद गाड़ी का पता लगाया, जिसमें बैठकर आरोपी फरार हुए थे। पता चला कि प्रेम प्रसंग के कारण घटना हुई है।
  • परिवार के सदस्य ने भी बयान में बताया कि पत्नी सोनाली के किसी से बात करती थी, जिसे लेकर घर में विवाद होते थे। विवाद के दौरान पत्नी से संतोष के साथ मिलकर डॉक्टर को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी।

चार माह से बना रहे थे योजना
पुलिस के मुताबिक पत्नी और संतोष करीब चार माह से डॉक्टर को मारने की योजना बना रहे थे। इसके लिए संतोष ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पूरी योजना बनाई। अलीगढ़ में रहने वाले अपने मित्र से संपर्क किया और 1.40 लाख रुपये में शूटर किए।दो माह पहले भी फरार आरोपी महिला डॉक्टर के क्लिनिक पर हत्या करने के लिए गया था, लेकिन उसे मौका नहीं मिल पाया।

विग निकालकर घुम रहा था आरोपी
पुलिस के पास आरोपी संतोष का विग लगा हुआ फोटो था, लेकिन घटना के बाद से ही वह विग निकालकर घुम रहा था। इसके कारण उसे पहचानना मुश्किल हो रहा था।

आरोपी ने रेलवे स्टेशन पर भी रातें गुजारी है, लेकिन हुलिए में बदलाव के कारण पहचान नहीं पा रहे थे। वहीं कोर्ट में सफेद शर्ट पहनकर आरोपी ने सरेंडर किया है। आरोपी को नौ जनवरी तक पुलिस ने रिमांड पर लिया है।

मध्य प्रदेश, राज्य, डॉक्टर, हत्याकांड:, मुख्य, आरोपी, का, कोर्ट, में, सरेंडर, — संक्षेप और और पढ़ें

मध्य प्रदेश, राज्य, डॉक्टर, हत्याकांड:, मुख्य, आरोपी, का, कोर्ट, में, सरेंडर, के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर मध्य प्रदेश, राज्य, डॉक्टर, हत्याकांड:, मुख्य, आरोपी, का, कोर्ट, में, सरेंडर, से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬 टिप्पणी करें

💬 0 टिप्पणियाँ

अपनी टिप्पणी लिखें

आपका ईमेल publish नहीं होगा। आवश्यक फ़ील्ड * से चिह्नित हैं।

🔥 आज का Challenge 15 मिनट · 4 tasks देखें → 🤖 AI Tutor (हिंदी) पूछो कुछ भी · Gemini AI देखें → 🤔 Doubt Forum सवाल पूछो · जवाब पाओ देखें → 🎯 आज का GK रोज़ 5 सवाल देखें → 🎓 18+ स्कॉलरशिप NTSE से Maulana Azad देखें → ♟️ फ्री ब्रेन गेम्स Chess, Maze, Snake देखें → 📚 बच्चों की रचनाएँ कहानी, निबंध, कविता देखें → 🧪 पीरियोडिक टेबल 118 तत्व — Class 9-12 देखें → ⏱️ टाइपिंग मास्टर WPM टेस्ट हिंदी+English देखें →
💬WhatsApp Telegram 📘Facebook