विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
मधुमेह नियंत्रण आयुर्वेदिक उपाय: जीवनशैली में बदलाव से पाएं स्थायी समाधान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के बीच रविवार रात हुई वार्ता के बाद सरकारी बैंक, पढ़ें पूरी जानकारी रायपुर में 28 सितंबर को निकलेगी गणेश विसर्जन झांकी: शाम 7 बजे से इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध, घर से निकलने से पहले देखें ट्रैफिक एडवाइजरी, पढ़ें पूरी जानकारी नींद की कमी: कारण, गंभीर असर और 12 प्रभावी समाधान एफडी बनाम म्यूचुअल फंड: निवेश के लिए कौन सा विकल्प बेहतर? एसबीआई और पीएनबी ग्राहकों के लिए जरूरी खबर हड़ताल के कारण 25 सितंबर तक पूरे कर लें बैंक के काम स्व. विजय चौधरी की स्मृति में अमृतसर रवाना हुआ 200 श्रद्धालुओं का जत्था, रायपुर स्टेशन पर दिखा उत्साह बालोद : सेवा संकल्प अभियान : नमो सेवा अनकही कहानियाँ: महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति से सेवा भाव का दिया संदेश मधुमेह नियंत्रण आयुर्वेदिक उपाय: जीवनशैली में बदलाव से पाएं स्थायी समाधान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के बीच रविवार रात हुई वार्ता के बाद सरकारी बैंक, पढ़ें पूरी जानकारी रायपुर में 28 सितंबर को निकलेगी गणेश विसर्जन झांकी: शाम 7 बजे से इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध, घर से निकलने से पहले देखें ट्रैफिक एडवाइजरी, पढ़ें पूरी जानकारी नींद की कमी: कारण, गंभीर असर और 12 प्रभावी समाधान एफडी बनाम म्यूचुअल फंड: निवेश के लिए कौन सा विकल्प बेहतर? एसबीआई और पीएनबी ग्राहकों के लिए जरूरी खबर हड़ताल के कारण 25 सितंबर तक पूरे कर लें बैंक के काम स्व. विजय चौधरी की स्मृति में अमृतसर रवाना हुआ 200 श्रद्धालुओं का जत्था, रायपुर स्टेशन पर दिखा उत्साह बालोद : सेवा संकल्प अभियान : नमो सेवा अनकही कहानियाँ: महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति से सेवा भाव का दिया संदेश

जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन कुमार अग्रवाल ने भरूवाडीह कला के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय का किया निरीक्षण

📑 इस लेख मेंजिला पंचायत अध्यक्ष नवीन कुमार अग्रवाल ने भरूवाडीह कला के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण कर समस्याएं जानी और प्राचार्य द्वारा किए गए उत्कृष्ट…

📅 2 January 2026, 4:43 pm अपडेट: 16 May 2026
⏱ 1 मिनट पढ़ें
1672

जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन कुमार अग्रवाल ने भरूवाडीह कला के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण कर समस्याएं जानी और प्राचार्य द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना की।

रायपुर। खरोरा विकासखंड के ग्राम भरूवाडीह कला स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन कुमार अग्रवाल ने छात्रों से संवाद कर विद्यालय की स्थिति और आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने छात्रों और शिक्षकों से सीधे बातचीत कर शिक्षा की गुणवत्ता, सुविधाओं और अन्य समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा उपलब्ध संसाधनों को और बेहतर बनाने का आश्वासन दिया।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को भी बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है और इसके लिए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।

प्राचार्य दिनेश वर्मा के प्रयासों की सराहना

इस विद्यालय के प्राचार्य श्री दिनेश वर्मा ने अपने निजी प्रयासों और योगदान से स्कूल को नई पहचान दिलाई है। जानकारी के अनुसार विद्यालय वर्ष के 365 दिन खुला रहता है और नियमित रूप से अध्ययन-अध्यापन का कार्य संचालित होता है।
प्राचार्य द्वारा अपने निजी व्यय से विद्यालय की मरम्मत, उद्यान निर्माण, साज-सज्जा और वातावरण सुधार का कार्य करवाया गया, जिससे विद्यालय का स्वरूप आदर्श विद्यालय जैसा हो गया है। इस अनुकरणीय पहल की जिला पंचायत अध्यक्ष ने विशेष प्रशंसा की।

जनप्रतिनिधि भी रहे उपस्थित

निरीक्षण के दौरान मंडल उपाध्यक्ष छगन यादव, ग्राम के सरपंच प्रतिनिधि सेतकुमार बंजारे और छड़ियां गांव के सरपंच प्रतिनिधि उगेंद्र देवांगन भी उपस्थित रहे। सभी ने विद्यालय के सतत विकास और बच्चों की शिक्षा को मजबूत करने के लिए सहयोग का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ और छात्रों ने भी जनप्रतिनिधियों से खुलकर संवाद किया।


आदर्श विद्यालय, खरोरा समाचार, नवीन कुमार अग्रवाल, रायपुर जिला पंचायत, छत्तीसगढ़, जिला, पंचायत, अध्यक्ष, नवीन, कुमार — संक्षेप और और पढ़ें

आदर्श विद्यालय, खरोरा समाचार, नवीन कुमार अग्रवाल, रायपुर जिला पंचायत, छत्तीसगढ़, जिला, पंचायत, अध्यक्ष, नवीन, कुमार के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर आदर्श विद्यालय, खरोरा समाचार, नवीन कुमार अग्रवाल, रायपुर जिला पंचायत, छत्तीसगढ़, जिला, पंचायत, अध्यक्ष, नवीन, कुमार से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp ✈Telegram 📘Facebook