कलेक्टर पहुंचे जनकल्याण शिविर में लोगों की सुनी समस्यायें
रीवा मऊगंज कलेक्टर श्री अजय श्रीवास्तव ने हनुमना विकासखण्ड अन्तर्गत ग्राम पंचायत लासा में आयोजित शिविर में पहुंचकर लोगों की समस्यायें सुनीं तथा विभागीय अधिकारियों को तत्काल निराकरण…

रीवा
मऊगंज कलेक्टर श्री अजय श्रीवास्तव ने हनुमना विकासखण्ड अन्तर्गत ग्राम पंचायत लासा में आयोजित शिविर में पहुंचकर लोगों की समस्यायें सुनीं तथा विभागीय अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिये।
इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि जनकल्याण शिविर राजस्व प्रकरणों के साथ ही अन्य विभागीय योजनाओं का लाभ मौके पर पात्र हितग्राहियों को देने का सशक्त माध्यम है। शिविर में जहां एक ओर शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं के विषय में जनकारी दी जाती है वहीं दूसरी तरफ पात्र हितग्राही इसका लाभ भी ले रहे है। उन्होंने बताया कि शिविर में 107 आयुष्मान कार्ड बनाने के आवेदन प्राप्त हुए। इसी प्रकार 70 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के आयुष्मान कार्य भी बनाये जा रहे हैं। बैठक में एसडीएम कमलेशपुरी सहित विभागीय अधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
इससे पूर्व कलेक्टर ने हनुमना में राजस्व अधिकारियों की बैठक में जनकल्याण अभियान अन्तर्गत आयोजित किये जा रहे शिविरों में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की तथा प्रस्तुत आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का तत्परता से निराकरण किये जाने हेतु भी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया।
मध्य प्रदेश, राज्य, कलेक्टर, पहुंचे, जनकल्याण, शिविर, में, लोगों, की, सुनी — संक्षेप और और पढ़ें
मध्य प्रदेश, राज्य, कलेक्टर, पहुंचे, जनकल्याण, शिविर, में, लोगों, की, सुनी के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर मध्य प्रदेश, राज्य, कलेक्टर, पहुंचे, जनकल्याण, शिविर, में, लोगों, की, सुनी से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।
संबंधित खबरें:
- मनी प्लांट वास्तु — कहाँ रखें, कहाँ नहीं, घर में धन-लक्ष्मी आकर्षित करने के 12 नियम
- UPSC 2026 तैयारी — 3 साल का सम्पूर्ण प्लान और रणनीति
- माइग्रेन (आधा सीसी) — 12 असरदार उपाय और तुरंत राहत के घरेलू तरीक़े
स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल
आपकी राय जरूरी है
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।
अन्य श्रेणियों से ताज़ा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की तीनों विद्युत कंपनियों (जनरेशन, ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन) में रिक्त पदों को भरने के लिए 1501 पदों पर स, पढ़ें पूरी जानकारी

17 अगस्त राशिफल: सोमवार को इन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, धन-यश में होगा लाभ

4 अक्टूबर, पढ़ें पूरी जानकारी
