Cg Weather Update: छत्तीसगढ़ में चार डिग्री तक गिरेगा रात का पारा, जानें अगले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम
रायपुर। Cg Weather Update छत्तीसगढ़ में एक बार फिर न्यूनतम तापमान में गिरावट होने वाली है। इसके बाद रात के पारा में आगामी चार दिनों तक कोई विशेष बदलाव…

रायपुर। Cg Weather Update
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर न्यूनतम तापमान में गिरावट होने वाली है। इसके बाद रात के पारा में आगामी चार दिनों तक कोई विशेष बदलाव नहीं होगी। इस बीच रात के समय हल्की ठंड बढ़ सकती है। वहीं अधिकतम तापमान बढ़ने से दिन में गर्मी का अहसास होने लगा है। दूसरी ओर सरगुजा संभाग में मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। यहां दिन और रात दोनों में तापमान में बढ़ोतरी हुई और ठंड कम हो गई थी। आज शुक्रवार को प्रदेश मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही आगामी चार दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। इससे न्यूनतम तापमान भी लगातार ऊपर नीचे हो रहा है। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव हो रहा है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि प्रदेश के उत्तर और मध्य भागों में अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगी। इसके बाद न्यूनतम तापमान में दी से चार डिग्री गिरावट होने की संभावना है। दूसरी ओर दक्षिण भागों में अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। यानी की मौसम ऐसे ही बने रहेगी।
छत्तीसगढ़ में इन दिनों तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर न्यूनतम तापमान में चार डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है। इससे एक बार रात में ठंड बढ़ सकती है। वहीं अधिकतम तापमान बढ़ने से दिन में हल्की गर्मी का अहसास होने लगा है। अब रात के समय में ज्यादा ठंड नहीं है। आगामी कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। प्रदेश में अब उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं के आगमन होने की संभावना है। इससे मौसम शुष्क रहेगा। मौसम शुष्क रहने से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।
आज राजधानी रायपुर में मौसम साफ रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। बीते दिनों गुरुवार को प्रदेश में सबसे गर्म रायपुर रहा है। यहां अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री बलरामपुर में दर्ज किया गया है। साथ ही अब अधिकतम तापमान कई जिलों में सामान्य से पांच डिग्री तक ज्यादा रहा है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक-एक डिग्री ज्यादा रहा है।
cg news, raipur news, weather news, छत्तीसगढ़, weather, update:, छत्तीसगढ़, में, चार, डिग्री — संक्षेप और और पढ़ें
cg news, raipur news, weather news, छत्तीसगढ़, weather, update:, छत्तीसगढ़, में, चार, डिग्री के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर cg news, raipur news, weather news, छत्तीसगढ़, weather, update:, छत्तीसगढ़, में, चार, डिग्री से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।
संबंधित खबरें:
- शादियों का सीजन शुरू, सिलेंडर के लिए फूड विभाग को दूसरा निमंत्रण
- महतारी वंदन योजना में अव्यवस्था, धूप में परेशान महिलाएं
- एलपीजी की जमाखोरी रोकने 419 छापेमारी, बुकिंग में आई भारी गिरावट
स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल
आपकी राय जरूरी है
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।
अन्य श्रेणियों से ताज़ा

मध्य प्रदेश में शहीद परिवारों को बड़ा सम्मान, हर कोर्स में पत्नी और बच्चों के लिए सीट आरक्षित

मोहन कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें, रिपोर्ट कार्ड के आधार पर कई मंत्रियों की छुट्टी तय?

17 मई 2026 राशिफल: इन राशियों पर बरसेगा धन लाभ, करियर में मिल सकती है बड़ी सफलता
