विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
SSC CGL 2026: परीक्षा गाइड, रणनीति और सफलता के सूत्र छत्तीसगढ़ सिक्ख फोरम लेडिस विंग द्वारा देवेंद्र नगर गुरुद्वारा में प्रसिद्ध रागी भाई जगजीत सिंह बबीहा ने गुरबाणी कीर्तन से संगत को किया निहाल, ग्रैंड ग्रुप के च, पढ़ें पूरी जानकारी जलवायु संकट भारत की भूमिका और वैश्विक समाधान 4 अक्टूबर, पढ़ें पूरी जानकारी FD म्यूचुअल फंड: निवेश के लिए कौन सा विकल्प बेहतर? जलवायु संकट और भारत की भूमिका: वैश्विक प्रयासों में अग्रणी | विरात महानगर रायपुर में प्रदेश स्तरीय खादी सम्मेलन का आयोजन और वस्त्रों पर 25 प्रतिशत छूट की बड़ी घोषणा वनों एवं वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बीजापुर में वन्यजीव सप्ताह का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के वन मंत्री क, पढ़ें पूरी जानकारी SSC CGL 2026: परीक्षा गाइड, रणनीति और सफलता के सूत्र छत्तीसगढ़ सिक्ख फोरम लेडिस विंग द्वारा देवेंद्र नगर गुरुद्वारा में प्रसिद्ध रागी भाई जगजीत सिंह बबीहा ने गुरबाणी कीर्तन से संगत को किया निहाल, ग्रैंड ग्रुप के च, पढ़ें पूरी जानकारी जलवायु संकट भारत की भूमिका और वैश्विक समाधान 4 अक्टूबर, पढ़ें पूरी जानकारी FD म्यूचुअल फंड: निवेश के लिए कौन सा विकल्प बेहतर? जलवायु संकट और भारत की भूमिका: वैश्विक प्रयासों में अग्रणी | विरात महानगर रायपुर में प्रदेश स्तरीय खादी सम्मेलन का आयोजन और वस्त्रों पर 25 प्रतिशत छूट की बड़ी घोषणा वनों एवं वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बीजापुर में वन्यजीव सप्ताह का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के वन मंत्री क, पढ़ें पूरी जानकारी

रायपुर के 23 गंभीर मरीजों को बड़ी राहत, PMNRF से ₹69 लाख मंजूर; सांसद बृजमोहन अग्रवाल की अनुशंसा लाई रंग

📑 इस लेख मेंरायपुर के 23 गंभीर मरीजों के इलाज के लिए PMNRF से ₹69 लाख मंजूर हुए। सांसद बृजमोहन अग्रवाल की अनुशंसा से उपचार में मिली आर्थिक…

📅 24 August 2026, 2:07 pm प्रकाशित: 24 August 2026
⏱ 1 मिनट पढ़ें
WhatsApp Image 2026 08 23 at 3.30.20 PM

रायपुर के 23 गंभीर मरीजों के इलाज के लिए PMNRF से ₹69 लाख मंजूर हुए। सांसद बृजमोहन अग्रवाल की अनुशंसा से उपचार में मिली आर्थिक सहायता।

रायपुर, 23 अगस्त 2026। रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के प्रयासों और अनुशंसा पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 23 गंभीर मरीजों के उपचार के लिए कुल ₹69 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से इस संबंध में विधिवत पत्र जारी किया गया है।

स्वीकृत सहायता राशि से बोन मैरो ट्रांसप्लांट, किडनी ट्रांसप्लांट, हार्ट सर्जरी, कैंसर और थैलेसीमिया मेजर जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को उपचार में आर्थिक सहयोग मिलेगा। प्रत्येक पात्र मरीज के लिए ₹3 लाख की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

महंगे इलाज के बीच परिवारों को मिली राहत

गंभीर बीमारियों के उपचार में लाखों रुपये का खर्च होने के कारण आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यमवर्गीय परिवारों के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो जाती है। ऐसे मामलों में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मरीजों के आवेदन प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंचाने के साथ उनके उपचार के लिए अनुशंसा की और फॉलोअप किया।

यह सहायता देश के विभिन्न प्रमुख अस्पतालों में उपचार करा रहे मरीजों के लिए स्वीकृत हुई है। इनमें इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल, नई दिल्ली; नारायण हृदयालय/हेल्थ सिटी, बेंगलुरु; अपोलो हॉस्पिटल, जुबली हिल्स, हैदराबाद; मूलजीभाई पटेल यूरोलॉजिकल हॉस्पिटल, नडियाद; कोवई मेडिकल सेंटर एंड हॉस्पिटल, कोयंबटूर; वॉकहार्ट हॉस्पिटल, नागपुर; फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट, गुरुग्राम; डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मृति चिकित्सालय और श्री बालाजी इंस्टीट्यूट, रायपुर सहित अन्य अस्पताल शामिल हैं।

बृजमोहन अग्रवाल ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रायपुर लोकसभा क्षेत्र की जनता उनका अपना परिवार है। गंभीर बीमारी और आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवारों की पीड़ा उन्हें व्यक्तिगत रूप से प्रभावित करती है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवेदनशील नेतृत्व में जरूरतमंद मरीजों को समय पर आर्थिक सहायता मिल रही है। उन्होंने सभी मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि जनता की सेवा और जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लौटाना ही उनका प्रमुख ध्येय है।

आर्थिक संकट से जूझ रहे मरीजों और उनके परिजनों ने सहायता के लिए सांसद बृजमोहन अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त किया है।

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp ✈Telegram 📘Facebook