विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
SSC CGL 2026: सफलता की कुंजी – परीक्षा गाइड और प्रभावी रणनीति नींद की कमी: कारण, असर और 12 प्रभावी समाधान दाँतों की देखभाल: 10 ज़रूरी आदतें स्वस्थ और चमकदार दाँतों के लिए SSC CGL 2026: परीक्षा गाइड और सफल रणनीति — विरात महानगर क्रेडिट डेबिट कार्ड: कौन सा आपके लिए बेहतर? फायदे और नुकसान की पूरी जानकारी बाथरूम और शौचालय वास्तु के 10 नियम: घर में सुख-शांति का रहस्य घर के मुख्य द्वार वास्तु: 12 अचूक नियम जो लाएंगे सुख-समृद्धि मधुमेह नियंत्रण के 12 आयुर्वेदिक उपाय: प्राकृतिक तरीके से शुगर को करें कंट्रोल SSC CGL 2026: सफलता की कुंजी – परीक्षा गाइड और प्रभावी रणनीति नींद की कमी: कारण, असर और 12 प्रभावी समाधान दाँतों की देखभाल: 10 ज़रूरी आदतें स्वस्थ और चमकदार दाँतों के लिए SSC CGL 2026: परीक्षा गाइड और सफल रणनीति — विरात महानगर क्रेडिट डेबिट कार्ड: कौन सा आपके लिए बेहतर? फायदे और नुकसान की पूरी जानकारी बाथरूम और शौचालय वास्तु के 10 नियम: घर में सुख-शांति का रहस्य घर के मुख्य द्वार वास्तु: 12 अचूक नियम जो लाएंगे सुख-समृद्धि मधुमेह नियंत्रण के 12 आयुर्वेदिक उपाय: प्राकृतिक तरीके से शुगर को करें कंट्रोल

मध्यप्रदेशवासियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई, जल्द ही राजधानी भोपाल से प्रयागराज के लिए एयर कनेक्टिविटी शुरू होगी

भोपाल मध्यप्रदेशवासियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। जल्द ही राजधानी भोपाल से प्रयागराज के लिए एयर कनेक्टिविटी शुरू होगी। एयरपोर्ट प्रबंधन ने तीन कंपनियों को…

📅 6 January 2025, 4:34 pm अपडेट: 16 May 2026
⏱ 1 मिनट पढ़ें
👁 11 पाठक
prayag

भोपाल
मध्यप्रदेशवासियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। जल्द ही राजधानी भोपाल से प्रयागराज के लिए एयर कनेक्टिविटी शुरू होगी। एयरपोर्ट प्रबंधन ने तीन कंपनियों को फ्लाइट शुरू करने का प्रस्ताव भेजा है। सीधी उड़ान की सुविधा मिलने से महाकुंभ में जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। वर्तमान में फ्लाइट छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर होकर यूपी के प्रयागराज जा रही है। एयरपोर्ट प्रबंधन ने सीधे भोपाल से प्रयागराज के लिए प्रस्ताव भेजा है। तीन कंपनियों को फ्लाइट शुरू करने का प्रस्ताव दिया है। बताया जा रहा है कि 13 जनवरी से भोपाल से प्रयागराज के लिए सीधी उड़ान शुरू हो सकती है। भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट से प्रयागराज के लिए रोजाना 100 से ज्यादा यात्रियों की आवाजाही की उम्मीद है।
 
इंदौर से प्रयागराज के लिए उड़ान सेवा
महाकुंभ शुरू होने से पहले 11 जनवरी से इंदौर के लिए प्रयागराज से उड़ान सेवा शुरू होगी। हर शनिवार रात 8:05 बजे इंदौर से उड़ान भरकर 10:05 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। सोमवार को शाम 7:40 बजे प्रयागराज से उड़ान भरकर रात 9:40 बजे इंदौर पहुंचेगी।
 
13 जनवरी से महाकुंभ की शुरुआत
उत्तर प्रदेश के प्रयागराग में 13 जनवरी 2025 से महाकुंभ की शुरुआत होगी। सनातन सभ्यता के सबसे बड़े पर्व में से एक महाकुंभ के शुभारंभ का इंतजार सभी को है। मेले को लेकर तैयारियां पूरी कल ली गई है। वहीं इस बार श्रद्धालु इस महाकुंभ में आने के लिए उत्साहित और लालायित भी हैं। क्योंकि इस बार का महाकुंभ विशेष है। पूरे 144 साल बाद विशेष संयोग के चलते इस बार के महाकुंभ कि विशिष्टता बढ़ गई है।
 
साधु-संतों का आगमन शुरू
इधर, महाकुंभ में देश और दुनिया के कोने-कोने से साधु और संतों का आगमन शुरू हो चुका है। महाकुंभ में आस्था और भक्ति के अनेक प्रकार के रंग देखने को मिल रहे है। कुंभ मेले में भांति-भांति के साधु-संत और बाबा पहुंचे रहे है, जो मेले की शोभा बढ़ा रहे है। संगम नगरी में पहुंचे बवंडर बाबा, चाबी वाले बाबा, अनाज वाले बाबा और साइकिल वाले बाबा आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। हर तरफ देश के दूरदराज इलाके से पहुंचे साधु-सतों और बाबाओं की चर्चा हो रही है।

featured, मध्य प्रदेश, राज्य, मध्यप्रदेशवासियों, के, लिए, एक, अच्छी, खबर, सामने — संक्षेप और और पढ़ें

featured, मध्य प्रदेश, राज्य, मध्यप्रदेशवासियों, के, लिए, एक, अच्छी, खबर, सामने के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर featured, मध्य प्रदेश, राज्य, मध्यप्रदेशवासियों, के, लिए, एक, अच्छी, खबर, सामने से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp ✈Telegram 📘Facebook