विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
गरियाबंद पुलिस साइबर जागरूकता: स्कूली बच्चियों ने ठगी से बचाया, SP सिरमौर ने दिया जन सुरक्षा का संदेश छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का नया लोगो जारी: प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति लायंस क्लब रायपुर शिखर की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, वृद्धाश्रम निर्माण पर जोर खरोरा पीएम श्री स्कूल एसएमसी गठन में मनमानी: अभिभावकों में गहरा रोष रायपुर के यूनियन क्लब समर कैंप समापन: 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का जश्न गरियाबंद में अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा: हाइवा और चेन माउंटेन मशीन जब्त छत्तीसगढ़ निवेश प्रस्ताव: हैदराबाद इन्वेस्टर कनेक्ट में 9,580 करोड़ के सौदे BRICS विस्तार 2026 — भारत के लिए नए अवसर, चुनौतियाँ और रणनीति गरियाबंद पुलिस साइबर जागरूकता: स्कूली बच्चियों ने ठगी से बचाया, SP सिरमौर ने दिया जन सुरक्षा का संदेश छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का नया लोगो जारी: प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति लायंस क्लब रायपुर शिखर की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, वृद्धाश्रम निर्माण पर जोर खरोरा पीएम श्री स्कूल एसएमसी गठन में मनमानी: अभिभावकों में गहरा रोष रायपुर के यूनियन क्लब समर कैंप समापन: 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का जश्न गरियाबंद में अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा: हाइवा और चेन माउंटेन मशीन जब्त छत्तीसगढ़ निवेश प्रस्ताव: हैदराबाद इन्वेस्टर कनेक्ट में 9,580 करोड़ के सौदे BRICS विस्तार 2026 — भारत के लिए नए अवसर, चुनौतियाँ और रणनीति

सुकमा में अज्ञात बीमारी का कहर, एक माह में 8 मौतें, बुजुर्ग महिला को पेड़ के नीचे ग्लूकोज चढ़ाया

📑 इस लेख मेंसुकमा। अज्ञात बीमारी का कहरकब-कब हुई ग्रामीणों की मौतइलाज के बाद दो सगे भाइयों की मौतगांव में झाड़-फूंक करने वाले चार वड्डेcg health news, cg…

📅 6 March 2025, 2:51 am अपडेट: 16 May 2026
⏱ 1 मिनट पढ़ें
👁 10 पाठक
aaabb756 553e 4108 820a 80f47fae20a1 1

सुकमा। अज्ञात बीमारी का कहर

 जिले के छिंदगढ़ ब्लाक के धनीकोर्ता गांव में अज्ञात बीमारी से पिछले एक-दो माह में आठ ग्रामीणों की मौत हो गई है। अधिकांश ग्रामीणों को सीने व हाथ-पैर में दर्द की शिकायत थी। स्वास्थ्य विभाग ने गांव में तीन दिनों से शिविर लगाया है, इसमें 80 ग्रामीणों की जांच की गई। उनमें से 37 लोगों को दर्द की शिकायत है और नौ मलेरिया के मरीज मिले। कुछ को जिला अस्पताल रेफर किया गया, बाकी का प्राथमिक उपचार चल रहा है। आठ ग्रामीणों की मौत किन कारणों से हुई ये स्वास्थ्य विभाग पता नहीं लगा पाया। इससे पहले भी सुकमा में अलग-अलग गांवों में 90 ग्रामीणों की मौत पिछले चार सालों में हो चुकी है।

d6f2e69e 113c 4d09 b82b e6826dd9e1f6
  • बुधवार को धनीकोर्ता गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम लखापारा में शिविर लगा कर मरीजों का इलाज कर रही है। एक बुजुर्ग महिला को पेड़ के नीचे ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा था।
  • इसके साथ ही कुछ ग्रामीण एकत्रित थे जिनकी जांच की जा रही थी। ग्रामीणों के चेहरों पर दहशत साफ दिखाई दे रहा है। दरअसल 60 किमी दूर स्थित धनीकोर्ता कुन्ना पंचायत का आश्रित गांव है।
  • यहां पारे लखापारा, पटेलपारा में 620 लोग निवासरत हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सीना दर्द, पैर-हाथ में दर्द, सूजन जैसी बीमारी से आठ लोगों की मौत हो गई है।
  • इसमें दो तो छिंदगढ़ व जिला अस्पताल सुकमा में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। वहीं गांव में दो छोटे बच्चों की भी मौत चेचक से हो गई उसकी भी ग्रामीणों में शिकायत है।
  • ग्रामीणों का इलाज चल रहा है। लेकिन इलाज के बाद भी ग्रामीणों की मौत हो रही है जिससे गांव में दहशत का माहौल है।
aaabb756 553e 4108 820a 80f47fae20a1

कब-कब हुई ग्रामीणों की मौत

  • लखापारा निवासी बुधरा बुचका (32 वर्ष) को हाथ-पैर में दर्द की शिकायत थी और उसकी मौत 23 जनवरी को हुई। हड़मा देवा (65 वर्ष) को कमजोरी थी उसकी मौत 25 फरवरी को हुई।
  • सुका हिड़मा (30 वर्ष) हाथ-पैर व सीने में दर्द की शिकायत थी, उसकी मौत 15 फरवरी को हुई। मंगा हिड़मा (25 वर्ष) को भी हाथ-पैर में दर्द की शिकायत थी और 15 फरवरी को मौत हुई।
  • सोनी हड़मा (38 वर्ष) हाथ-पैर व सीने में दर्द का उपचार छिंदगढ़ में चल रहा था वहां 28 फरवरी को मौत हुई। वेला लिंगा (55 वर्ष) को पैर-हाथ में दर्द की शिकायत थी उनकी मृत्यु दो मार्च को हुई।
  • मुचाकि मासे पिता सन्नू (चार माह) की मौत एक मार्च को हुई उसको सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।
  • देवे मुचाकि पिता हुंगा (एक वर्ष) को भी वही शिकायत थी उसकी भी मौत फरवरी माह में हुई।
naidunia_image

इलाज के बाद दो सगे भाइयों की मौत

  • गांव के लखापारा निवासी दो सगे भाई मंगा हिड़मा और सुका हिड़मा को पैर और सीने में दर्द की शिकायत थी। एक सप्ताह के भीतर ही दोनों ने एक ही दिन दम तोड़ दिया।
  • मंगा ने दिन में तो सुका ने रात में दम तोड़ा। वहीं वेला लिंगा काफी दिनों से बीमार था, मौत से एक सप्ताह पहले जिला अस्पताल में इलाज करवाया।
  • जब वापस गांव गया तो फिर से बीमार पड़ गया। उसको फिर से जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन इस बार वहां दम तोड़ दिया।

गांव में झाड़-फूंक करने वाले चार वड्डे

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जागरूकता की भारी कमी है। इसके कारण गांव के लोग बीमार होते हैं तो सबसे पहले गांव में ही झाड़-फूंक करवाते हैं। गांव के तीन पारों में चार वड्डे हैं जहां पूजा-पाठ के साथ झाड़-फूंक होता है। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी गांव में कभी जागरूकता अभियान नहीं चलाया गया। ये इलाका पहले नक्सल प्रभावित था लेकिन आज यहां सड़क बन गई है और शासन की योजनाएं पहुंच रही हैं।

गांव में अज्ञात बीमारी से आठ ग्रामीणों की मौत हो गई है। अधिकांश लोगों को सीने व हाथ-पैर में दर्द की शिकायत थी। एक सप्ताह के भीतर पीलिया होकर खत्म हो जा रहे हैं। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते हैं लेकिन वहां से भी लाश ही वापस आती है। जिससे गांव में दहशत का माहौल है। गांव में काफी लोग इस अज्ञात बीमारी से पीड़ित हैं।

हड़मा मुचाकि, गांव पटेल

शूटर पंजाब से गिरफ्तार

cg health news, cg news, Sukma, छत्तीसगढ़, सुकमा, में, अज्ञात, बीमारी, का, कहर, — संक्षेप और और पढ़ें

cg health news, cg news, Sukma, छत्तीसगढ़, सुकमा, में, अज्ञात, बीमारी, का, कहर, के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर cg health news, cg news, Sukma, छत्तीसगढ़, सुकमा, में, अज्ञात, बीमारी, का, कहर, से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp Telegram 📘Facebook