विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
मधुमेह नियंत्रण आयुर्वेदिक उपाय: जीवनशैली में बदलाव से पाएं स्थायी समाधान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के बीच रविवार रात हुई वार्ता के बाद सरकारी बैंक, पढ़ें पूरी जानकारी रायपुर में 28 सितंबर को निकलेगी गणेश विसर्जन झांकी: शाम 7 बजे से इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध, घर से निकलने से पहले देखें ट्रैफिक एडवाइजरी, पढ़ें पूरी जानकारी नींद की कमी: कारण, गंभीर असर और 12 प्रभावी समाधान एफडी बनाम म्यूचुअल फंड: निवेश के लिए कौन सा विकल्प बेहतर? एसबीआई और पीएनबी ग्राहकों के लिए जरूरी खबर हड़ताल के कारण 25 सितंबर तक पूरे कर लें बैंक के काम स्व. विजय चौधरी की स्मृति में अमृतसर रवाना हुआ 200 श्रद्धालुओं का जत्था, रायपुर स्टेशन पर दिखा उत्साह बालोद : सेवा संकल्प अभियान : नमो सेवा अनकही कहानियाँ: महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति से सेवा भाव का दिया संदेश मधुमेह नियंत्रण आयुर्वेदिक उपाय: जीवनशैली में बदलाव से पाएं स्थायी समाधान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के बीच रविवार रात हुई वार्ता के बाद सरकारी बैंक, पढ़ें पूरी जानकारी रायपुर में 28 सितंबर को निकलेगी गणेश विसर्जन झांकी: शाम 7 बजे से इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध, घर से निकलने से पहले देखें ट्रैफिक एडवाइजरी, पढ़ें पूरी जानकारी नींद की कमी: कारण, गंभीर असर और 12 प्रभावी समाधान एफडी बनाम म्यूचुअल फंड: निवेश के लिए कौन सा विकल्प बेहतर? एसबीआई और पीएनबी ग्राहकों के लिए जरूरी खबर हड़ताल के कारण 25 सितंबर तक पूरे कर लें बैंक के काम स्व. विजय चौधरी की स्मृति में अमृतसर रवाना हुआ 200 श्रद्धालुओं का जत्था, रायपुर स्टेशन पर दिखा उत्साह बालोद : सेवा संकल्प अभियान : नमो सेवा अनकही कहानियाँ: महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति से सेवा भाव का दिया संदेश

रायपुर: चाइनीज मांझे से बच्चे की दर्दनाक मौत, पिता के साथ बाइक पर जा रहा था मासूम

📑 इस लेख मेंरायपुर। रायपुर में चाइनीज मांझे से मासूम की मौत, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग।नहीं निकल रहा था मांझामासूम की मौत का जिम्मेदार पुलिस व…

📅 21 January 2025, 4:18 am अपडेट: 16 May 2026
⏱ 1 मिनट पढ़ें
👁 9 पाठक
1200 675 23363577 thumbnail 16x9 bala

रायपुर। रायपुर में चाइनीज मांझे से मासूम की मौत, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग।


चाइनीज मांझे ने रविवार को सात वर्ष के मासूम पुष्कर साहू की जान ले ली। मासूम शाम के वक्त अपने पिता के साथ गार्डन जा रहा था। तभी पचपेड़ी नाका में उड़ता हुआ एक चाइनीज मांझा उसके गले में आकर फंस गया। वह थोड़ी ही देर में लहूलुहान हो गया।

आसपास मौजूद लोग उसे तुरंत नजदीक के अस्पताल में ले गए, लेकिन वहां उपचार करने से इनकार कर दिया गया। जिसके बाद उसे आंबेडकर अस्पताल ले जाया गया पर वहां उपचार के दौरान रात करीब 8 बजे मासूम की मौत हो गई।

मासूम के पिता धनेश साहू के अनुसार वे संतोषी नगर में किराए के मकान में रहते हैं। उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा फलेश साहू 12 वर्ष का है। वहीं, छोटा बेटा पुष्कर साहू सात वर्ष का था। वह पहली कक्षा में पढ़ रहा था।

नहीं निकल रहा था मांझा

पिरदा के रहने वाले धनेश साहू अपने बच्चे और पड़ोसी की बच्ची को लेकर कटोरा तालाब गार्डन जा रहे थे। तभी ब्रिज के पास एक मांझा उड़कर आया। इस दौरान मासूम पुष्कर मोपेड में आगे खड़ा था। मांझा सीधे उसके गले में आकर फंस गया।

इसके बाद पिता ने बेटे के गले में मांझा को निकालने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह न तो निकल रहा था और न ही टूट रहा था। जिसके बाद उन्होंने दांत से मांझा काटा। बहुत मुश्किल से मांझा बच्चे के गले से निकला। लेकिन मासूम की जान नहीं बच सकी।

मासूम की मौत का जिम्मेदार पुलिस व प्रशासन

चाइनीज मांझे से फंसकर जान गंवाने वाले मासूम के पिता धनेश साहू इस घटना का जिम्मेदार पुलिस व प्रशासन को मान रहे हैं। उनका कहना है कि जिस मांझे से फंकर उनके बच्चे की जान गई है, वह एक चाइनीज मांझा है, जिससे पतंग उड़ाई जा रही थी।

प्रतिबंधित होने के बाद भी शहर में खुलेआम चाइनीज मांझा बिक रहा है, लेकिन इस पर रोक लगाने में पुलिस व प्रशासन पूरी तरह से फेल है। जिससे आए दिन घटनाएं हो रही है।

महिला वकील का भी कटा गला

naidunia_image

चाइनीज मांझे से शहर में रविवार को महिला वकील पूर्णशा कौशीर का गला और हाथ कट गया है। महिला के गले में चार टांके लगे हैं और हाथ में भी घाव हुआ। दरअसल, पूर्णशा स्कूटर से तेलीबांधा की ओर से एक्सप्रेस वे से रेलवे स्टेशन की ओर जा रही थी।

इसी दौरान शाम पौने छह बजे के करीब सिटी सेंटर माल के पास नीचे कुछ लोग पतंग उड़ा रहे थे। इसी दौरान मांझा महिला के गले में फंसा और गला कट गया। महिला ने समय रहते ही मांझे को हाथ में लपेटकर तोड़ा और खुद को बचाया।

  • केस-1 : जनवरी 2023 में एक युवती पंडरी, राजातालाब के पास अपनी स्कूटी से कही जा रही थी। उसी समय वह चाइनीज मांझे की जद में आ गई। युवती का गला कट गया और उसकी उंगलियां भी काफी जख्मी हो गई।
  • केस-2 : जनवरी 2023 में दुर्ग के महावीर कालोनी का पांच वर्ष का बच्चा अपने पिता के साथ स्कूटी में सवार होकर बाजार जा रहा था। तभी सड़क किनारे पतंग उड़ाते हुए पेंच लड़ा रहे बच्चों की पतंग का मांझा स्कूटी पर पीछे बैठे बच्चा के गले में फंस गया।
  • केस-3 : जनवरी 2024 में दुर्ग में चाइनीज मांझे से गला कटने से एक युवक की मौत हो गई। युवक अपने एक रिश्तेदार के साथ बाइक से जा रहा था। रिश्तेदार भी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था।

मध्य प्रदेश में रासुका के तहत कार्रवाई

naidunia_image

मध्यप्रदेश में चाइनीज मांझा को लेकर रासुका के तहत कार्रवाई की जाती है। यहां की सरकार ने सख्त कदम उठाया है। सरकार ने चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है। वहीं, छत्तीसगढ़ में कुछ संगठन भी लगातार चाइनीज मांझे को पूरी तरह प्रतिबंधित करने की मांग उठाते रहते हैं, लेकिन फिर भी चोरी छिपे इसका व्यापारा होता रहता है। इसके चलते आए दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं।

गुरचरण सिंह होरा

cg news, raipur news, Sad news, छत्तीसगढ़, रायपुर:, चाइनीज, मांझे, से, बच्चे, की — संक्षेप और और पढ़ें

cg news, raipur news, Sad news, छत्तीसगढ़, रायपुर:, चाइनीज, मांझे, से, बच्चे, की के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर cg news, raipur news, Sad news, छत्तीसगढ़, रायपुर:, चाइनीज, मांझे, से, बच्चे, की से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp ✈Telegram 📘Facebook