विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
SSC CGL 2026: परीक्षा गाइड और सफल रणनीति बेस्ट EV स्कूटर 2026: भारतीय सड़कों पर धूम मचाने वाले टॉप मॉडल श्री श्री श्री कांची कामाक्षी देवी माता मंदिर, सेक्टर-5 भिलाई में धूमधाम से मना शारदीय नवरात्रि महोत्सव पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय हुए शामिल, पढ़ें पूरी जानकारी जलवायु संकट भारत: वैश्विक चुनौतियों में अग्रणी भूमिका EV स्कूटर बेस्ट मॉडल 2026: जानिए कौन से होंगे भविष्य की सवारी के चैंपियन 🅾️*गांव-गांव जनचौपाल, जन-जन का विश्वास; विकास और सुशासन को लेकर मैदान में उतरे नवीन अग्रवाल, पढ़ें पूरी जानकारी RAIPUR NEWS : नवरात्रि पर मां महाकाली के दरबार पहुंचे ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, ट्रस्ट ने नए भवन के निर्माण में, पढ़ें पूरी जानकारी FD vs म्यूचुअल फंड: कौन सा है आपके लिए बेहतर निवेश विकल्प? SSC CGL 2026: परीक्षा गाइड और सफल रणनीति बेस्ट EV स्कूटर 2026: भारतीय सड़कों पर धूम मचाने वाले टॉप मॉडल श्री श्री श्री कांची कामाक्षी देवी माता मंदिर, सेक्टर-5 भिलाई में धूमधाम से मना शारदीय नवरात्रि महोत्सव पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय हुए शामिल, पढ़ें पूरी जानकारी जलवायु संकट भारत: वैश्विक चुनौतियों में अग्रणी भूमिका EV स्कूटर बेस्ट मॉडल 2026: जानिए कौन से होंगे भविष्य की सवारी के चैंपियन 🅾️*गांव-गांव जनचौपाल, जन-जन का विश्वास; विकास और सुशासन को लेकर मैदान में उतरे नवीन अग्रवाल, पढ़ें पूरी जानकारी RAIPUR NEWS : नवरात्रि पर मां महाकाली के दरबार पहुंचे ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, ट्रस्ट ने नए भवन के निर्माण में, पढ़ें पूरी जानकारी FD vs म्यूचुअल फंड: कौन सा है आपके लिए बेहतर निवेश विकल्प?

श्योपुर जिले के विजयपुर नगर में टू लाइन सड़क निर्माण के बीच आ रहे अतिक्रमण पर प्रशासन ने जेसीबी चलवा दी

श्योपुर मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के विजयपुर नगर में टू लाइन सड़क निर्माण के बीच आ रहे अतिक्रमण पर प्रशासन ने जेसीबी चलवा दी. अतिक्रमण के खिलाफ की…

📅 6 January 2025, 1:59 am अपडेट: 13 April 2025
⏱ 1 मिनट पढ़ें
👁 9 पाठक
jcb

श्योपुर
मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के विजयपुर नगर में टू लाइन सड़क निर्माण के बीच आ रहे अतिक्रमण पर प्रशासन ने जेसीबी चलवा दी. अतिक्रमण के खिलाफ की गई इस कार्रवाई के दौरान करीब 60 घरों के आगे के चबूतरे और बाउंड्री बॉल सहित बड़े पैमाने पर किए गए बेजा कब्जे को तोड़ा गया. प्रशासन आगे सड़क निर्माण के बीच आने वाले मकानों को भी जमींदोज करेगा. इस कार्रवाई के दौरान पांच थानों का पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा.

जिले के विजयपुर में बंधपुरा से बस स्टैंड तक टू लाइन सड़क बनकर तैयार हो चुकी है. लेकिन गांधी चौक से विजयपुर के सामुदायिक अस्पताल तक सड़क के किनारे कई मकान अतिक्रमण की जद में है. करीब 20 मकानों पर प्रशासन पहले बुलडोजर चलाकर उन्हें जमींदोज करने की कार्रवाई कर चुका है. लेकिन बीच में विधानसभा उपचुनाव आ जाने की वजह से प्रशासन को यह कार्रवाई बीच में रोकनी पड़ी थी. अब फिर से प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करके सड़क का निर्माण पूरा करने के लिए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है.

अब बाजार के मुख्य गेट सहित करीब 60 मकानों के आगे से अतिक्रमण हटाया गया है. इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद विजयपुर नगर को नई सुंदरता मिलने के साथ रोजाना निर्मित होने वाले जाम के हालातों से निजात मिल जाएगी. यह पूरी कार्रवाई विजयपुर एसडीएम अभिषेक मिश्रा के नेतृत्व में की गई है.

विजयपुर अनुभाग के एसडीएम अभिषेक मिश्रा का कहना है कि विजयपुर में अतिक्रमण की वजह से सड़क का काम पूरा नहीं हो पा रहा था. अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की जा रही है, जो भी मकान अतिक्रमण की चपेट में आएंगे उन्हें तोड़ा जाएगा और सड़क का काम पूरा कराया जाएगा.

मध्य प्रदेश, राज्य, श्योपुर, जिले, के, विजयपुर, नगर, में, टू, लाइन — संक्षेप और और पढ़ें

मध्य प्रदेश, राज्य, श्योपुर, जिले, के, विजयपुर, नगर, में, टू, लाइन के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर मध्य प्रदेश, राज्य, श्योपुर, जिले, के, विजयपुर, नगर, में, टू, लाइन से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp ✈Telegram 📘Facebook