विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
मधुमेह नियंत्रण आयुर्वेदिक उपाय: जीवनशैली में बदलाव से पाएं स्थायी समाधान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के बीच रविवार रात हुई वार्ता के बाद सरकारी बैंक, पढ़ें पूरी जानकारी रायपुर में 28 सितंबर को निकलेगी गणेश विसर्जन झांकी: शाम 7 बजे से इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध, घर से निकलने से पहले देखें ट्रैफिक एडवाइजरी, पढ़ें पूरी जानकारी नींद की कमी: कारण, गंभीर असर और 12 प्रभावी समाधान एफडी बनाम म्यूचुअल फंड: निवेश के लिए कौन सा विकल्प बेहतर? एसबीआई और पीएनबी ग्राहकों के लिए जरूरी खबर हड़ताल के कारण 25 सितंबर तक पूरे कर लें बैंक के काम स्व. विजय चौधरी की स्मृति में अमृतसर रवाना हुआ 200 श्रद्धालुओं का जत्था, रायपुर स्टेशन पर दिखा उत्साह बालोद : सेवा संकल्प अभियान : नमो सेवा अनकही कहानियाँ: महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति से सेवा भाव का दिया संदेश मधुमेह नियंत्रण आयुर्वेदिक उपाय: जीवनशैली में बदलाव से पाएं स्थायी समाधान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के बीच रविवार रात हुई वार्ता के बाद सरकारी बैंक, पढ़ें पूरी जानकारी रायपुर में 28 सितंबर को निकलेगी गणेश विसर्जन झांकी: शाम 7 बजे से इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध, घर से निकलने से पहले देखें ट्रैफिक एडवाइजरी, पढ़ें पूरी जानकारी नींद की कमी: कारण, गंभीर असर और 12 प्रभावी समाधान एफडी बनाम म्यूचुअल फंड: निवेश के लिए कौन सा विकल्प बेहतर? एसबीआई और पीएनबी ग्राहकों के लिए जरूरी खबर हड़ताल के कारण 25 सितंबर तक पूरे कर लें बैंक के काम स्व. विजय चौधरी की स्मृति में अमृतसर रवाना हुआ 200 श्रद्धालुओं का जत्था, रायपुर स्टेशन पर दिखा उत्साह बालोद : सेवा संकल्प अभियान : नमो सेवा अनकही कहानियाँ: महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति से सेवा भाव का दिया संदेश

तेजस्वी यादव ने कहा- इंडिया अलायंस सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए था, कांग्रेस ने दिखाए तेवर, BJP पर भी निशाना साधा

पटना इंडिया अलायंस को लेकर नेता प्रतिपक्ष सह ऱाष्ट्रीय जनता दल(राजद) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव के हालिया बयान से राजनीतिक पारा हाई हो…

📅 9 January 2025, 12:50 am अपडेट: 16 May 2026
⏱ 1 मिनट पढ़ें
👁 9 पाठक
shakeel ahmad khan

पटना
इंडिया अलायंस को लेकर नेता प्रतिपक्ष सह ऱाष्ट्रीय जनता दल(राजद) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव के हालिया बयान से राजनीतिक पारा हाई हो गया है। इशारों में कांग्रेस पार्टी ने बड़ी बात कह दी है। पार्टी के नेता शकील अहम खान ने कहा है कि कोई हमे हल्के में नहीं ले। बीजेपी और जेडीयू ने तेजस्वी यादव का बयान आने के बाद इंडिया गठबंधन पर तंज कसा है। तेजस्वी यादव ने बक्सर में मीडिया के साथ बातचीत के दौरान इंडिया अलायंस के अस्तित्व पर सवाल खड़ा कर दिया।

दरअसल तेजस्वी यादव ने कहा इंडिया अलायंस सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए था। दिल्ली में हो रहे विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी की कांग्रेस और अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी में से किसे इंडिया का समर्थन हासिल होगा। इसके सवाल में उन्होंने कहा कि बिहार में राजद और कांग्रेस एक साथ हैं। लेकिन इंडिया गठबंधन का उद्येश्य नरेंद्र मोदी को केंद्र की सत्ता से बाहर करना था। उन्होंने कहा कि यह अलायंस लोकसभा चुनाव के लिए बना था।

जब कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहम खान से पत्रकारों ने इस पर सवाल पूछा तो कहा कि किसी को हमे हल्के में नहीं लेना चाहिए। जो हमे हल्के में लेता है उसे हम लोग और भी ज्यादा हल्के में लेते हैं। लेकिन यह साल उभरा नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार में जो सरकार चल रही है वह आम जनमानस के खिलाफ चल रही है। उसके खिलाफ हमारी मोर्चाबंदी जारी है। बिहार विधानसभा के चुनावी वर्ष में तेजस्वी यादव और शकील अहमद खान के बयनों के बड़े मायने हैं।

बिहार में राजद कांग्रेस पार्टी को गंभीरता ले नहीं लेती है। बीते दिनों बिहार में चार सीटों पर विधानसभा के उप चुनाव हुए। कांग्रेस पार्टी एक सीट पर लड़ना चाहती थी लेकिन राजद ने नहीं दिया। तेजस्वी यादव पहले कई बार कह चुके हैं कि जहां जिसकी ताकत ज्यादा वहां वही बड़ा भाई होगा। लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस 10-12 सीटें मांग रही थी पर राष्ट्रीय पार्टी के सात सीटों पर संतोष करना पड़ा। उस समय भी इंडिया गठबंधन की सीट शेयरिंग का फार्मूला तय होने के पहले ही लालू यादव ने अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को टिकर देना शुरू कर दिया। लालू की शह पर वाम दलों ने बगैर सबकी सहमति के अपनी पार्टी प्रत्याशियों का टिकट और चुनाव क्षेत्र भी फाइनल कर दिया। कई सीटों पर कांग्रेस पार्टी अपना दावा पहले से करती आ रही थी लेकिन नहीं दी गईं। कांग्रेस को बची खुची सीटों से काम चलाना पड़ा।

इधर बीजेपी के प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सहयोगी क्षेत्रीय दलों पर आश्रित है इसलिए छोटी पार्टियां उसपर हावी हैं। शकील अहमद खान को पता है कि उनका जनाधार खत्म हो गया है तो राज्यों की पार्टियां उन्हें धमकी दे रहे हैं। तेजस्वी यादव जैसे छोटे दल के नेता राष्ट्रीय स्तर की कांग्रेस पार्टी को आंख दिखाते हैं। इन लोगों ने स्वार्थ के लिए गठबधन बनाया था जो पूरा नहीं हुआ तो टूट गया।

राज्य, तेजस्वी, यादव, ने, कहा-, इंडिया, अलायंस, सिर्फ, लोकसभा, चुनाव — संक्षेप और और पढ़ें

राज्य, तेजस्वी, यादव, ने, कहा-, इंडिया, अलायंस, सिर्फ, लोकसभा, चुनाव के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर राज्य, तेजस्वी, यादव, ने, कहा-, इंडिया, अलायंस, सिर्फ, लोकसभा, चुनाव से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp ✈Telegram 📘Facebook