राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज को राज्य सरकार ने कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया, आदेश जारी
रायपुर राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज को राज्य सरकार ने कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया है। उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा केवल शिष्टाचार के…

रायपुर
राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज को राज्य सरकार ने कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया है। उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा केवल शिष्टाचार के लिए प्रदान किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील हो गया है। डॉ. सलीम राज ने कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा के प्रदेश नेतृत्व और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, मैं इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करूंगा। आप सभी के समर्थन और विश्वास के लिए मैं सदैव कृतज्ञ रहूंगा। आपकी प्रेरणा और मार्गदर्शन से हम छत्तीसगढ़ को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
सलीम राज ने साय सरकार का जताया आभार
सलीम राज को जैसे ही कैबिनेट मंत्री पद का दर्जा मिला। वह इस खबर से खुश हो गए। उसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व और साय सरकार का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि ” छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में मुझे कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान करने के लिए मैं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का आभार जताता हूं। इसेक अलावा बीजेपी के प्रदेश नेतृत्व और शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।
छत्तीसगढ़, राज्य, वक्फ, बोर्ड, के, अध्यक्ष, डॉ., सलीम, राज, को — संक्षेप और और पढ़ें
छत्तीसगढ़, राज्य, वक्फ, बोर्ड, के, अध्यक्ष, डॉ., सलीम, राज, को के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर छत्तीसगढ़, राज्य, वक्फ, बोर्ड, के, अध्यक्ष, डॉ., सलीम, राज, को से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।
संबंधित खबरें:
- मनी प्लांट वास्तु — कहाँ रखें, कहाँ नहीं, घर में धन-लक्ष्मी आकर्षित करने के 12 नियम
- UPSC 2026 तैयारी — 3 साल का सम्पूर्ण प्लान और रणनीति
- माइग्रेन (आधा सीसी) — 12 असरदार उपाय और तुरंत राहत के घरेलू तरीक़े
स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल
आपकी राय जरूरी है
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।
अन्य श्रेणियों से ताज़ा

रायपुर में 28 सितंबर को निकलेगी गणेश विसर्जन झांकी: शाम 7 बजे से इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध, घर से निकलने से पहले देखें ट्रैफिक एडवाइजरी, पढ़ें पूरी जानकारी

दतिया के डायल 112 हीरोज

17 अगस्त राशिफल: सोमवार को इन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, धन-यश में होगा लाभ
