विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
मधुमेह नियंत्रण आयुर्वेदिक उपाय: जीवनशैली में बदलाव से पाएं स्थायी समाधान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के बीच रविवार रात हुई वार्ता के बाद सरकारी बैंक, पढ़ें पूरी जानकारी रायपुर में 28 सितंबर को निकलेगी गणेश विसर्जन झांकी: शाम 7 बजे से इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध, घर से निकलने से पहले देखें ट्रैफिक एडवाइजरी, पढ़ें पूरी जानकारी नींद की कमी: कारण, गंभीर असर और 12 प्रभावी समाधान एफडी बनाम म्यूचुअल फंड: निवेश के लिए कौन सा विकल्प बेहतर? एसबीआई और पीएनबी ग्राहकों के लिए जरूरी खबर हड़ताल के कारण 25 सितंबर तक पूरे कर लें बैंक के काम स्व. विजय चौधरी की स्मृति में अमृतसर रवाना हुआ 200 श्रद्धालुओं का जत्था, रायपुर स्टेशन पर दिखा उत्साह बालोद : सेवा संकल्प अभियान : नमो सेवा अनकही कहानियाँ: महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति से सेवा भाव का दिया संदेश मधुमेह नियंत्रण आयुर्वेदिक उपाय: जीवनशैली में बदलाव से पाएं स्थायी समाधान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के बीच रविवार रात हुई वार्ता के बाद सरकारी बैंक, पढ़ें पूरी जानकारी रायपुर में 28 सितंबर को निकलेगी गणेश विसर्जन झांकी: शाम 7 बजे से इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध, घर से निकलने से पहले देखें ट्रैफिक एडवाइजरी, पढ़ें पूरी जानकारी नींद की कमी: कारण, गंभीर असर और 12 प्रभावी समाधान एफडी बनाम म्यूचुअल फंड: निवेश के लिए कौन सा विकल्प बेहतर? एसबीआई और पीएनबी ग्राहकों के लिए जरूरी खबर हड़ताल के कारण 25 सितंबर तक पूरे कर लें बैंक के काम स्व. विजय चौधरी की स्मृति में अमृतसर रवाना हुआ 200 श्रद्धालुओं का जत्था, रायपुर स्टेशन पर दिखा उत्साह बालोद : सेवा संकल्प अभियान : नमो सेवा अनकही कहानियाँ: महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति से सेवा भाव का दिया संदेश

संजय सिंह बोले – DM को सम्मानित महसूस करना चाहिए कि हम उनके दफ्तर गए

नई दिल्ली. नई दिल्ली विधानसभा सीट को लेकर विवाद बढ़ता दिख रहा है, जहां से 'आप' प्रमुख अरविंद केजरीवाल चौथी बार चुनाव लड़ रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी…

📅 6 January 2025, 10:10 pm अपडेट: 13 April 2025
⏱ 1 मिनट पढ़ें
👁 9 पाठक
sanjay malhotra2

नई दिल्ली.
नई दिल्ली विधानसभा सीट को लेकर विवाद बढ़ता दिख रहा है, जहां से 'आप' प्रमुख अरविंद केजरीवाल चौथी बार चुनाव लड़ रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने 'आप' पर दबाव डालने और ऐसी जानकारी मांगने का आरोप लगाया है जिसे साझा करने की अनुमति नहीं है। अधिकारी की शिकायत पर 'आप' के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि डीएम कोई लाट साहब नहीं हैं और शिकायत होगी तो उन्हें ही तो बताया जाएगा। सांसद ने यह भी कहा कि डीएम का प्रॉटोकॉल उनके मुकाबले बहुत नीचे है और अधिकारी को तो सम्मानित महसूस करना चाहिए कि वह (सांसद) उनके दफ्तर तक गए।

संजय सिंह ने नई दिल्ली जिले के डीएम और जिला निर्वाचन अधिकारी के आरोपों का जवाब देते हुए कहा, 'वह कोई लाट साहब नहीं हैं। उनकी जवाबदेही है हमारे प्रति। उनका काम है चुनाव की व्यवस्था को देखना, चुनाव में निष्पक्षता रहे। यह देखना, वह इतने बड़े लाट साहब हैं कि मैं उसे मिल नहीं सकता। यदि चुनाव से संबंधित कोई शिकायत है तो डीएम से नहीं करेंगे? उनको यह सोचना चाहिए कि एक सांसद होकर, वैसे यदि आप प्रॉटोकॉल की बात करें, हम लोग इन चक्करों में नहीं पड़ते, डीएम का प्रॉटोकॉल हमसे बहुत नीचा है, हम तो इनके दफ्तर गए, उनको अपने आप को सम्मानित महसूस करना चाहिए, शर्म नहीं आती इस तरह के बयान देने में।'

चुनाव अधिकारी को डराए-धमकाए जाने के आरोप को लेकर एक सवाल के जवाब में संजय सिंह ने कहा, 'किस प्रकार डरा धमका रहे हैं। अपने चुनाव के वोटर लिस्ट के बारे में पूछा और जो फर्जी ऑब्जेक्टर्स के बारे में जानकारी लेना डराना धमाका होता है? केंद्रीय चुनाव आयोग को इस बात का संज्ञान लेना चाहिए कि ऐसे अफसर जो मुलाकात को डराना धमाका बता रहे हैं वह क्या चुनाव कराएंगे। हम तो राजनीतिक दल हैं, 100 बार मिलना पड़ेगा अधिकारी से। जो अधिकारी मुलाकात को धमकाना बताएगा वह क्या चुनाव कराएगा। कोई गड़बड़ी होगी तो उनसे ही तो मिलेंगे। इसे धमकी कहेंगे तो अजीब बात हो जाएगी। इतना दिमाग सातवें आसमान पर नहीं रहना चाहिए किसी अधिकारी का।'

राज्य, संजय, सिंह, बोले, –, को, सम्मानित, महसूस, करना, चाहिए — संक्षेप और और पढ़ें

राज्य, संजय, सिंह, बोले, –, को, सम्मानित, महसूस, करना, चाहिए के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर राज्य, संजय, सिंह, बोले, –, को, सम्मानित, महसूस, करना, चाहिए से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp ✈Telegram 📘Facebook