विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
बालोद : सेवा संकल्प अभियान : नमो सेवा अनकही कहानियाँ: महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति से सेवा भाव का दिया संदेश बालोद : सेवा संकल्प अभियान : जिला स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला आयोजित गैर-संचारी रोगों की रोकथाम के लिए मैदानी अमले को मिला प्रशिक्षण बलौदाबाजार : 7 एवं 8 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन अम्बिकापुर : राज्य स्तरीय रोजगार मेला 7 एवं 8 अक्टूबर को रायपुर में सेवा मेरा योगदान : दुर्ग में जल संरक्षण और प्लास्टिक प्रदूषण के विरुद्ध चला जन-जागरूकता अभियान भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को हाईएस्ट शुगर रिकवरी के लिए मिला राष्ट्रीय पुरस्कार विशेष लेख : सशक्त मातृशक्ति और सुपोषित बचपन से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ बालोद : सेवा संकल्प अभियान : नमो सेवा अनकही कहानियाँ: महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति से सेवा भाव का दिया संदेश बालोद : सेवा संकल्प अभियान : जिला स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला आयोजित गैर-संचारी रोगों की रोकथाम के लिए मैदानी अमले को मिला प्रशिक्षण बलौदाबाजार : 7 एवं 8 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन अम्बिकापुर : राज्य स्तरीय रोजगार मेला 7 एवं 8 अक्टूबर को रायपुर में सेवा मेरा योगदान : दुर्ग में जल संरक्षण और प्लास्टिक प्रदूषण के विरुद्ध चला जन-जागरूकता अभियान भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को हाईएस्ट शुगर रिकवरी के लिए मिला राष्ट्रीय पुरस्कार विशेष लेख : सशक्त मातृशक्ति और सुपोषित बचपन से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़

सखी वन स्टॉप सेंटर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. ममता साहू

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आज सखी वन स्टॉप सेंटर, दुर्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने सेंटर में महिलाओं एवं बालिकाओं को उपलब्ध कराई जा रही आश्रय, परामर्श, चिकित्सा, पुलिस सहाय

📅 24 September 2026, 3:47 pm प्रकाशित: 24 September 2026
⏱ 1 मिनट पढ़ें
सखी वन स्टॉप सेंटर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. ममता साहू

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आज सखी वन स्टॉप सेंटर, दुर्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने सेंटर में महिलाओं एवं बालिकाओं को उपलब्ध कराई जा रही आश्रय, परामर्श, चिकित्सा, पुलिस सहायता एवं विधिक सेवाओं की जानकारी ली और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

डॉ. साहू ने संबंधित अधिकारियों को सेंटर की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने तथा पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को त्वरित, संवेदनशील एवं समुचित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सखी वन स्टॉप सेंटर संकटग्रस्त महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण सहायता केंद्र है, जहां उन्हें एक ही स्थान पर आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अशोक पांडेय, राज्य महिला आयोग की सहायक संचालक श्रीमती पुष्पा कुजूर, सखी सेंटर दुर्ग की केंद्र प्रशासक श्रीमती अवंती साहू, परामर्शदाता श्रीमती कविता डोरले, संरक्षण अधिकारी सुश्री प्रीतिबाला शर्मा, केस वर्कर श्रीमती हेमलता वर्मा, पैरामेडिकल स्टाफ सहित सखी सेंटर के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

स्रोत: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़ शासन

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp Telegram 📘Facebook