विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
बालोद : सेवा संकल्प अभियान : नमो सेवा अनकही कहानियाँ: महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति से सेवा भाव का दिया संदेश बालोद : सेवा संकल्प अभियान : जिला स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला आयोजित गैर-संचारी रोगों की रोकथाम के लिए मैदानी अमले को मिला प्रशिक्षण बलौदाबाजार : 7 एवं 8 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन अम्बिकापुर : राज्य स्तरीय रोजगार मेला 7 एवं 8 अक्टूबर को रायपुर में सेवा मेरा योगदान : दुर्ग में जल संरक्षण और प्लास्टिक प्रदूषण के विरुद्ध चला जन-जागरूकता अभियान भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को हाईएस्ट शुगर रिकवरी के लिए मिला राष्ट्रीय पुरस्कार विशेष लेख : सशक्त मातृशक्ति और सुपोषित बचपन से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ बालोद : सेवा संकल्प अभियान : नमो सेवा अनकही कहानियाँ: महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति से सेवा भाव का दिया संदेश बालोद : सेवा संकल्प अभियान : जिला स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला आयोजित गैर-संचारी रोगों की रोकथाम के लिए मैदानी अमले को मिला प्रशिक्षण बलौदाबाजार : 7 एवं 8 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन अम्बिकापुर : राज्य स्तरीय रोजगार मेला 7 एवं 8 अक्टूबर को रायपुर में सेवा मेरा योगदान : दुर्ग में जल संरक्षण और प्लास्टिक प्रदूषण के विरुद्ध चला जन-जागरूकता अभियान भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को हाईएस्ट शुगर रिकवरी के लिए मिला राष्ट्रीय पुरस्कार विशेष लेख : सशक्त मातृशक्ति और सुपोषित बचपन से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : सेवा की कहानी – प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से श्रीमती कुन्ती बाई निषाद ने मत्स्य बीज उत्पादन के क्षेत्र में हासिल की आत्मनिर्भरता

- मत्स्य बीज विक्रय से मिला 5 लाख 50 हजार रूपए का शुद्ध लाभ राजनांदगांव 23 सितम्बर 2026। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार और आर्थिक स्वावलंबन के नए अवसर सृजित कर रही है।

📅 24 September 2026, 3:51 pm प्रकाशित: 24 September 2026
⏱ 1 मिनट पढ़ें
राजनांदगांव : सेवा की कहानी – प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से श्रीमती कुन्ती बाई निषाद ने मत्स्य बीज उत्पादन के क्षेत्र में हासिल की आत्मनिर्भरता

– मत्स्य बीज विक्रय से मिला 5 लाख 50 हजार रूपए का शुद्ध लाभ

    राजनांदगांव 23 सितम्बर 2026।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार और आर्थिक स्वावलंबन के नए अवसर सृजित कर रही है। योजना के माध्यम से मत्स्य पालन को व्यावसायिक रूप देकर हितग्राहियों की आय बढ़ाने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और गुणवत्तापूर्ण मत्स्य बीज की उपलब्धता को भी बढ़ावा मिल रहा है। डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम अण्डी की श्रीमती कुन्ती बाई निषाद ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ लेकर मत्स्य बीज उत्पादन एवं विक्रय के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत फिन फिश हैचरी एवं संवर्धन पोखर की इकाई स्थापित कर अपने व्यवसाय को नई दिशा दी। इस पहल से वे आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ क्षेत्र के अन्य मत्स्य पालकों को भी गुणवत्तापूर्ण मत्स्य बीज उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।     श्रीमती कुन्ती बाई निषाद ने बताया कि मत्स्य बीज उत्पादन एवं विक्रय के उद्देश्य से स्थापित इस परियोजना की कुल लागत 25 लाख रूपए थी, जिसमें शासन द्वारा 15 लाख रूपए का अनुदान प्रदान किया गया। उन्होंने हैचरी एवं संवर्धन तालाब के माध्यम से मत्स्य बीज उत्पादन का कार्य प्रारंभ किया। इकाई में 11 करोड़ स्पॉन तथा 1 करोड़ स्टे फ्राई का उत्पादन किया गया। मत्स्य बीज उत्पादन पर लगभग 4 लाख रूपए व्यय हुए और इसके विक्रय से 5 लाख 50 हजार रूपए का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है। साथ ही क्षेत्र के मत्स्य पालकों को स्थानीय स्तर पर समय पर गुणवत्तापूर्ण मत्स्य बीज उपलब्ध हो रहा है, जिससे उन्हें अन्य जिलों पर निर्भरता कम करने में मदद मिली है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के माध्यम से मिले सहयोग के लिए श्रीमती कुन्ती बाई निषाद ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाएं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान कर रही हैं। क्रमांक 145                —————–

स्रोत: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़ शासन

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp Telegram 📘Facebook