राजनांदगांव : सेवा की कहानी – पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से किसान छगन को बिजली बिल से मिल रही राहत
- छगन को सोलर पैनल लगाने से आर्थिक बचत के साथ बिजली बिल की चिंता से मिली मुक्ति - प्रतिमाह माह 1700 रूपए तक हो रही बचत राजनांदगांव 23 सितम्बर 2026। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना बिजली उपभोक्
– छगन को सोलर पैनल लगाने से आर्थिक बचत के साथ बिजली बिल की चिंता से मिली मुक्ति
– प्रतिमाह माह 1700 रूपए तक हो रही बचत
राजनांदगांव 23 सितम्बर 2026।
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना बिजली उपभोक्ताओं के बिजली खर्च कम करने के साथ ही स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित होकर डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम राका के किसान श्री छगन बिजली के बिल से राहत महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले प्रतिमाह लगभग 1700 रूपए तक का बिजली बिल देना पड़ता था। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घर की छत पर 3 किलोवाट का सोलर पैनल लगाने से बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आयी है। जिससे प्रतिमाह लगभग 1700 रूपए की बचत हो रही है। उन्होंने बताया कि बचत राशि से घर की जरूरते पूरी होने के साथ ही खेती-किसानी में भी मदद मिल रही है। किसान श्री छगन ने बताया कि उनके परिवार में चार सदस्य है। उनके घर में पंखे, लाइट, टीवी एवं पानी की मोटर के उपयोग से प्रतिमाह लगभग 1700 रूपए बिजली बिल आता था। खेती-किसानी के खर्च के साथ बिजली बिल का भुगतान करना कठिन हो रहा था। इस दौरान ग्राम पंचायत सरपंच के माध्यम से पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी मिली। सरपंच ने बताया गया कि योजना के तहत हितग्राहियों को केन्द्र सरकार की ओर से 78000 रूपए एवं राज्य शासन द्वारा 30 हजार रूपए की सब्सिडी दी जाती है। साथ ही भारत को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग भी दिया जा सकता है। उन्होंने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की खुबियों से प्रभावित होकर घर पर सोलर रूफटॉप पैनल लगवाने के लिए आवेदन किया। कुछ ही हफ्तों में उनके घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित हो गया और योजना के तहत केन्द्र एवं राज्य शासन से कुल 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी प्राप्त हो गई है। उन्होंने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया है। किसान श्री छगन ने बताया कि सोलर रूफटॉप पैनल लगने से बिजली बिल के खर्च में बड़ी राहत मिली है। सोलर ऊर्जा से पानी की मोटर चलने से खेती-किसानी के कार्यों में भी सुविधा मिल रही है। आर्थिक राहत मिलने के साथ ही बिजली बिल की चिंता से भी मुक्ति मिली है। शासन की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना बहुत अच्छी योजना है। उन्होंने बताया कि ग्राम के अन्य बिजली उपभोक्ताओं को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभ के बारे में जानकारी देने के साथ सोलर पैनल लगवाने के लिए प्रेरित भी कर रहे है। बिजली बिल में हुई बचत से प्रेरित होकर गांव के अन्य हितग्राही भी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने के लिए आगे आ रहे हैं। यह योजना न केवल परिवारों को बिजली खर्च से राहत दे रही है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा के उपयोग और आत्मनिर्भरता को भी प्रोत्साहित कर रहे है। क्रमांक 138 —————–
स्रोत: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़ शासन
आपकी राय जरूरी है
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।
अन्य श्रेणियों से ताज़ा
बालोद : सेवा संकल्प अभियान : नमो सेवा अनकही कहानियाँ: महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति से सेवा भाव का दिया संदेश

दतिया के डायल 112 हीरोज

17 अगस्त राशिफल: सोमवार को इन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, धन-यश में होगा लाभ
