राजनांदगांव : संविदा पदों पर भर्ती के संबंध में अंतिम चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी
राजनांदगांव 23 सितम्बर 2026। मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित चाइल्ड हेल्पलाईन यूनिट, शासकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह (बालक) तथा जिला बाल संरक्षण ईकाई, किशोर न्याय बोर्ड
राजनांदगांव 23 सितम्बर 2026।
मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित चाइल्ड हेल्पलाईन यूनिट, शासकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह (बालक) तथा जिला बाल संरक्षण ईकाई, किशोर न्याय बोर्ड, बालक कल्याण समिति एवं शासकीय बाल देखरेख संस्था में विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के संबंध में पदवार अंतिम चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी की गई है। सूची का अवलोकन राजनांदगांव जिले की वेबसाईट तथा कार्यालय जिला बाल संरक्षण इकाई महिला एवं बाल विकास विभाग संयुक्त जिला कार्यालय प्रथम तल कक्ष क्रमांक 11 राजनांदगांव के सूचना पटल पर किया जा सकता है। चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश पृथक से प्रेषित किया जाएगा। शासकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह (बालिका) के पीटी अनुदेशक सह योग शिक्षक अनुसूचित जाति वर्ग के एक पद एवं शासकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह (बालिका) के रसोइया अनुसूचित जनजाति वर्ग के एक पद हेतु पात्र उम्मीदवार नहीं मिलने के कारण भर्ती नहीं की जा सकी है। क्रमांक 142 —————–
स्रोत: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़ शासन
आपकी राय जरूरी है
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।
अन्य श्रेणियों से ताज़ा
बालोद : सेवा संकल्प अभियान : नमो सेवा अनकही कहानियाँ: महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति से सेवा भाव का दिया संदेश

दतिया के डायल 112 हीरोज

17 अगस्त राशिफल: सोमवार को इन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, धन-यश में होगा लाभ
