विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
दाँतों की देखभाल: 10 ज़रूरी आदतें स्वस्थ और चमकदार दाँतों के लिए SSC CGL 2026: परीक्षा गाइड और सफल रणनीति — विरात महानगर क्रेडिट डेबिट कार्ड: कौन सा आपके लिए बेहतर? फायदे और नुकसान की पूरी जानकारी बाथरूम और शौचालय वास्तु के 10 नियम: घर में सुख-शांति का रहस्य घर के मुख्य द्वार वास्तु: 12 अचूक नियम जो लाएंगे सुख-समृद्धि मधुमेह नियंत्रण के 12 आयुर्वेदिक उपाय: प्राकृतिक तरीके से शुगर को करें कंट्रोल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की तीनों विद्युत कंपनियों (जनरेशन, ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन) में रिक्त पदों को भरने के लिए 1501 पदों पर स, पढ़ें पूरी जानकारी अटल पेंशन योजना 2026: एक सुरक्षित भविष्य का आधार — पूरी जानकारी दाँतों की देखभाल: 10 ज़रूरी आदतें स्वस्थ और चमकदार दाँतों के लिए SSC CGL 2026: परीक्षा गाइड और सफल रणनीति — विरात महानगर क्रेडिट डेबिट कार्ड: कौन सा आपके लिए बेहतर? फायदे और नुकसान की पूरी जानकारी बाथरूम और शौचालय वास्तु के 10 नियम: घर में सुख-शांति का रहस्य घर के मुख्य द्वार वास्तु: 12 अचूक नियम जो लाएंगे सुख-समृद्धि मधुमेह नियंत्रण के 12 आयुर्वेदिक उपाय: प्राकृतिक तरीके से शुगर को करें कंट्रोल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की तीनों विद्युत कंपनियों (जनरेशन, ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन) में रिक्त पदों को भरने के लिए 1501 पदों पर स, पढ़ें पूरी जानकारी अटल पेंशन योजना 2026: एक सुरक्षित भविष्य का आधार — पूरी जानकारी

राजनांदगांव : कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोमनी का किया निरीक्षण

- स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने, उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग और आवश्यक सेवाओं के विस्तार के दिए निर्देश राजनांदगांव 23 सितम्बर 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के

📅 24 September 2026, 3:46 pm प्रकाशित: 24 September 2026
⏱ 1 मिनट पढ़ें
राजनांदगांव : कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोमनी का किया निरीक्षण

– स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने, उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग और आवश्यक सेवाओं के विस्तार के दिए निर्देश

    राजनांदगांव 23 सितम्बर 2026।

कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोमनी का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, मानव संसाधन, भवनों एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र में तत्काल डीजी सेट चालू कराने एवं इसके सुचारू संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित नहीं होनी चाहिए। जनरेटर के लिए डीजल की उपलब्धता, संचालन एवं उपयोग का नियमित रिकॉर्ड संधारित करने तथा इसकी जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य केंद्र में आवश्यक सुविधाओं को सौर ऊर्जा से जोडऩे की संभावनाओं पर भी कार्य करने कहा।     कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध भवनों एवं कमरों का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लंबे समय से अनुपयोगी पड़े भवनों का बेहतर उपयोग किया जाए तथा आवश्यकतानुसार उनका उपयोग स्टोर, प्रशिक्षण, बैठक एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों के लिए किया जा सकता है। उन्होंने एसडीएम को जीवन दीप समिति की बैठक शीघ्र आयोजित कर भवनों एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से संबंधित आवश्यक प्रस्तावों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने दुर्घटना एवं आपातकालीन स्थिति में स्वास्थ्य केंद्र द्वारा उपलब्ध कराई जा रही प्राथमिक चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान ड्रेसिंग, ऑक्सीजन सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने ब्लड की उपलब्धता एवं ब्लड बैंक की व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी ली तथा आवश्यक प्रशिक्षण की प्रक्रिया पूरी कराते हुए भविष्य में सुविधा विकसित करने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए।     उल्लेखनीय है कि डीएमएफ (जिला खनिज न्यास निधि) मद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोमनी में दो चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। कलेक्टर ने चिकित्सकों की उपलब्धता के साथ-साथ स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध अन्य संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र की प्रयोगशाला का भी निरीक्षण किया और नियमित रूप से किए जाने वाले जांच परीक्षणों तथा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मरीजों को स्थानीय स्तर पर अधिक से अधिक आवश्यक जांच सुविधाएं उपलब्ध हों, इसके लिए प्रयोगशाला की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जाए। कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को रिकॉर्ड एवं रजिस्टर का नियमित संधारण एवं अद्यतन करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपलब्ध भवन, कक्ष एवं अन्य अधोसंरचना का बेहतर उपयोग करते हुए स्वास्थ्य केंद्र की सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि श्री संतोष अग्रवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी, एसडीएम श्री गौतम पाटिल सहित ग्राम के सरपंच एवं अन्य ग्रामीणजन उपस्थित थे।  क्रमांक 132                —————–

स्रोत: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़ शासन

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp ✈Telegram 📘Facebook