राजनांदगांव : 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 24 से 27 सितम्बर तक
- प्रदेश के सभी संभागों से हॉकी, योगा, बैडमिंटन, क्रिकेट खेल में प्रतिभागी होंगे शामिल राजनांदगांव 23 सितम्बर 2026। 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 24 सितम्बर से 27 सितम्बर 2026 तक राजनां
– प्रदेश के सभी संभागों से हॉकी, योगा, बैडमिंटन, क्रिकेट खेल में प्रतिभागी होंगे शामिल
राजनांदगांव 23 सितम्बर 2026।
26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 24 सितम्बर से 27 सितम्बर 2026 तक राजनांदगांव जिले आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 5 संभाग बस्तर, बिलासुपर, सरगुजा, रायपुर एवं मेजबान दुर्ग के लगभग 650 प्रतिभागी, अधिकारी, कोच मैनेजर शामिल होगें। प्रतियोगिता में हॉकी (बालक-बालिका 17 वर्ष), योगा (बालक-बालिका 14, 17, 19 वर्ष), बैडमिंटन (बालक-बालिका 14 वर्ष), क्रिकेट (बालक 19 वर्ष) खेलों का आयोजन होगा। बैडमिंटन, योगा एवं क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन दिग्विजय स्टेडियम एवं हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन श्री गुरूनानक स्कूल में आयोजित किया जाएगा। 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह का आयोजन 24 सितम्बर 2026 को सुबह 10 बजे दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव के इण्डोर हॉल में आयोजित की गई है। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर श्री मधुसूदन यादव उपस्थित रहेंगे। समारोह की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव द्वारा की जाएगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण साहू, अध्यक्ष नगर पालिक निगम श्री टोपेन्द्र पारस वर्मा, अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा चन्द्राकर, समाज सेवी श्री कोमल सिंह राजपूत, सचिव दिग्विजय स्टेडियम समिति श्री रमेश पटेल, अध्यक्ष जिला क्रिकेट संघ श्री सुशील कोठारी, सभापति शिक्षा समिति नगर पालिक निगम श्री आलोक श्रोती, पार्षद वार्ड क्रमांक 22 नगर पालिक निगम राजनांदगांव श्रीमती प्रयंका कुरंजेकर उपस्थित रहेंगे। क्रमांक 136 —————–
स्रोत: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़ शासन
आपकी राय जरूरी है
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।
अन्य श्रेणियों से ताज़ा
बालोद : सेवा संकल्प अभियान : नमो सेवा अनकही कहानियाँ: महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति से सेवा भाव का दिया संदेश

दतिया के डायल 112 हीरोज

17 अगस्त राशिफल: सोमवार को इन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, धन-यश में होगा लाभ
