विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
गरियाबंद पुलिस साइबर जागरूकता: स्कूली बच्चियों ने ठगी से बचाया, SP सिरमौर ने दिया जन सुरक्षा का संदेश छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का नया लोगो जारी: प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति लायंस क्लब रायपुर शिखर की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, वृद्धाश्रम निर्माण पर जोर खरोरा पीएम श्री स्कूल एसएमसी गठन में मनमानी: अभिभावकों में गहरा रोष रायपुर के यूनियन क्लब समर कैंप समापन: 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का जश्न गरियाबंद में अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा: हाइवा और चेन माउंटेन मशीन जब्त छत्तीसगढ़ निवेश प्रस्ताव: हैदराबाद इन्वेस्टर कनेक्ट में 9,580 करोड़ के सौदे BRICS विस्तार 2026 — भारत के लिए नए अवसर, चुनौतियाँ और रणनीति गरियाबंद पुलिस साइबर जागरूकता: स्कूली बच्चियों ने ठगी से बचाया, SP सिरमौर ने दिया जन सुरक्षा का संदेश छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का नया लोगो जारी: प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति लायंस क्लब रायपुर शिखर की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, वृद्धाश्रम निर्माण पर जोर खरोरा पीएम श्री स्कूल एसएमसी गठन में मनमानी: अभिभावकों में गहरा रोष रायपुर के यूनियन क्लब समर कैंप समापन: 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का जश्न गरियाबंद में अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा: हाइवा और चेन माउंटेन मशीन जब्त छत्तीसगढ़ निवेश प्रस्ताव: हैदराबाद इन्वेस्टर कनेक्ट में 9,580 करोड़ के सौदे BRICS विस्तार 2026 — भारत के लिए नए अवसर, चुनौतियाँ और रणनीति

गरियाबंद में वॉलीबॉल का महासमर कान्हा क्लब की दो दिवसीय ओपन वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न

📑 इस लेख मेंगरियाबंद में कान्हा क्लब की दो दिवसीय ओपन वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न, पाँच सेट के रोमांचक फाइनल में डिस्टिक रायपुर ने SAI रायपुर को हराया।अंतिम पॉइंट…

📅 22 December 2025, 11:41 am अपडेट: 16 May 2026
⏱ 1 मिनट पढ़ें
DS 21 DEC 3 4

गरियाबंद में कान्हा क्लब की दो दिवसीय ओपन वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न, पाँच सेट के रोमांचक फाइनल में डिस्टिक रायपुर ने SAI रायपुर को हराया।

गरियाबंद। गरियाबंद जिले में खेल प्रेमियों के लिए यादगार पल तब देखने को मिले, जब कान्हा क्लब गरियाबंद द्वारा आयोजित भव्य दो दिवसीय ओपन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन देर रात रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। कड़ाके की ठंड और देर रात तक चले मुकाबले के बावजूद दर्शकों का उत्साह चरम पर रहा।

DS 21 DEC 3 5

फाइनल मुकाबला SAI रायपुर और डिस्टिक रायपुर के बीच खेला गया, जो वॉलीबॉल प्रेमियों के लिए किसी रोमांचक फिल्म से कम नहीं था। पाँच सेट तक चले इस ऐतिहासिक मुकाबले में शुरुआती दो सेट SAI रायपुर ने अपने नाम किए, लेकिन इसके बाद डिस्टिक रायपुर ने शानदार वापसी करते हुए लगातार तीन सेट जीतकर मुकाबला पलट दिया और 21,000 रुपये की नकद राशि के साथ विजेता ट्रॉफी अपने नाम की


अंतिम पॉइंट तक सांसें थामे रहे दर्शक

मैच का हर सेट कांटे की टक्कर का रहा। दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-एक अंक के लिए आखिरी दम तक संघर्ष करते नजर आए। जैसे ही निर्णायक सेट में डिस्टिक रायपुर ने बढ़त बनाई, दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। अंतिम अंक पड़ते ही पूरा मैदान तालियों, जयघोष और उत्सव के माहौल से गूंज उठा।


फाइनल मुकाबले का पूरा स्कोर

डिस्टिक रायपुर ने SAI रायपुर को 25-27, 24-26, 25-19, 25-19, 15-6 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।


सेमीफाइनल में भी दिखा जबरदस्त खेल

प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले भी बेहद रोमांचक रहे।
पहले सेमीफाइनल में डिस्टिक रायपुर ने खेलो इंडिया को 25-15, 25-18 से हराया।
दूसरे सेमीफाइनल में SAI रायपुर ने कवर्धा की टीम को 25-20, 25-18 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।


गरिमामयी अतिथियों की रही विशेष उपस्थिति

फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने की।
विशिष्ट अतिथियों में—
जिला कोषाध्यक्ष अजय रोहरा, जिला मंत्री सुरेंद्र सोनटेके, जिला वॉलीबॉल सचिव हरमेश चवाड़ा, डीएफओ वरुण जैन, थाना प्रभारी ओम प्रकाश यादव, जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष ज्ञानेश तिवारी, अश्वनी वर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं को खेलों से जोड़ने के साथ-साथ जिले की खेल प्रतिभाओं को निखारने का बड़ा मंच प्रदान करती हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्रकार ने कहा—

“गरियाबंद जैसे जिले में इतनी भव्य और अनुशासित ओपन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन सराहनीय है। खेल युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व सिखाते हैं। भविष्य में ऐसे आयोजनों को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।”

पूर्व नपा अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने कहा—

“यह प्रतियोगिता गरियाबंद के खेल इतिहास में मील का पत्थर साबित होगी। आने वाले समय में यहां राष्ट्रीय स्तर के मुकाबले देखने को मिलेंगे।”

जिला वॉलीबॉल सचिव हरमेश चवाड़ा ने कहा—

“इस आयोजन में प्रदेश और बाहरी राज्यों की मजबूत टीमों ने हिस्सा लिया, जिससे खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय अनुभव मिला। गरियाबंद में वॉलीबॉल को नई पहचान मिली है।”


व्यक्तिगत पुरस्कारों से खिलाड़ियों का सम्मान

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए—

  • सर्वश्रेष्ठ लिफ्टर: हर्ष दुबे (SAI रायपुर)
  • सर्वश्रेष्ठ ब्लॉकर: जगदीश (रायपुर जिला)
  • सर्वश्रेष्ठ अटैकर: उवैश (कवर्धा)
  • सर्वश्रेष्ठ लिबरो: चंद (खेलो इंडिया)
  • बेस्ट कमेंट्री अवार्ड: इमरान मेमन

मंच संचालन दीपक सरवैया ने किया।


राष्ट्रीय स्तर के रेफरी की मौजूदगी

प्रतियोगिता के सभी मुकाबले राष्ट्रीय स्तर के रेफरी प्रदीप यादव, मधुसूदन और ऋतुराज की निगरानी में संपन्न हुए, जिससे खेल की निष्पक्षता और गुणवत्ता बनी रही।


11 टीमों ने लिया हिस्सा

इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में कुल 11 टीमों ने भाग लिया, जिनमें रायपुर जिला, SAI रायपुर, कवर्धा, कोरबा, खेलो इंडिया, किरणापुर (मध्यप्रदेश), गरियाबंद पुलिस, आमदी, गांधी क्लब गरियाबंद, मालगांव और कान्हा क्लब शामिल रहीं।


आयोजन को सफल बनाने में अहम योगदान

आयोजन को सफल बनाने में कान्हा क्लब के सदस्यों, स्थानीय युवाओं और खेल प्रेमियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होंने दिन-रात मेहनत कर इस प्रतियोगिता को ऐतिहासिक बनाया।

cg news, Virat News, छत्तीसगढ़, गरियाबंद, में, वॉलीबॉल, का, महासमर, कान्हा, क्लब — संक्षेप और और पढ़ें

cg news, Virat News, छत्तीसगढ़, गरियाबंद, में, वॉलीबॉल, का, महासमर, कान्हा, क्लब के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर cg news, Virat News, छत्तीसगढ़, गरियाबंद, में, वॉलीबॉल, का, महासमर, कान्हा, क्लब से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp Telegram 📘Facebook