विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
‘अकरम भैया’ का सम्मान: वॉलीबॉल को बनाया जिंदगी का मिशन, हजारों खिलाड़ियों को दी नई पहचान राज्य खेल अलंकरण समारोह 2026: 125 खिलाड़ियों का सम्मान, गुरुचरण सिंह होरा बोले- बढ़ेगा खिलाड़ियों का उत्साह BRICS विस्तार 2026 — भारत के लिए रणनीतिक मायने और वैश्विक प्रभाव राष्ट्रीय खेल दिवस पर गुरुचरण सिंह होरा ने खिलाड़ियों को किया सलाम, बोले- साय सरकार में छत्तीसगढ़ को मिल रही नई खेल उड़ान रक्षाबंधन पर गुरुचरण सिंह होरा की शुभकामनाएं, बोले- राखी प्रेम, विश्वास और रिश्तों की मजबूत डोर ‘खेलो इंडिया संवाद’ में बोले बृजमोहन अग्रवाल—युवा और खेल शक्ति ही विकसित भारत की मजबूत नींव रायपुर में विश्वभारती मारुति सुजुकी ड्राइविंग स्कूल शुरू, 10 वर्षीय जगराज ने सिम्युलेटर पर लिया ड्राइविंग अनुभव लिविंग रूम वास्तु: घर में सुख-समृद्धि लाने के 12 अचूक नियम ‘अकरम भैया’ का सम्मान: वॉलीबॉल को बनाया जिंदगी का मिशन, हजारों खिलाड़ियों को दी नई पहचान राज्य खेल अलंकरण समारोह 2026: 125 खिलाड़ियों का सम्मान, गुरुचरण सिंह होरा बोले- बढ़ेगा खिलाड़ियों का उत्साह BRICS विस्तार 2026 — भारत के लिए रणनीतिक मायने और वैश्विक प्रभाव राष्ट्रीय खेल दिवस पर गुरुचरण सिंह होरा ने खिलाड़ियों को किया सलाम, बोले- साय सरकार में छत्तीसगढ़ को मिल रही नई खेल उड़ान रक्षाबंधन पर गुरुचरण सिंह होरा की शुभकामनाएं, बोले- राखी प्रेम, विश्वास और रिश्तों की मजबूत डोर ‘खेलो इंडिया संवाद’ में बोले बृजमोहन अग्रवाल—युवा और खेल शक्ति ही विकसित भारत की मजबूत नींव रायपुर में विश्वभारती मारुति सुजुकी ड्राइविंग स्कूल शुरू, 10 वर्षीय जगराज ने सिम्युलेटर पर लिया ड्राइविंग अनुभव लिविंग रूम वास्तु: घर में सुख-समृद्धि लाने के 12 अचूक नियम

राज्य खेल अलंकरण समारोह 2026: 125 खिलाड़ियों का सम्मान, गुरुचरण सिंह होरा बोले- बढ़ेगा खिलाड़ियों का उत्साह

📑 इस लेख मेंराज्य खेल अलंकरण समारोह 2026 में 125 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को सम्मान मिला। गुरुचरण सिंह होरा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देकर सरकार की सराहना…

📅 31 August 2026, 2:18 pm प्रकाशित: 31 August 2026
⏱ 1 मिनट पढ़ें
WhatsApp Image 2026 08 31 at 12.36.21 PM 1

राज्य खेल अलंकरण समारोह 2026 में 125 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को सम्मान मिला। गुरुचरण सिंह होरा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देकर सरकार की सराहना की।

रायपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राज्य खेल अलंकरण समारोह 2026 आयोजित किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में तीन वित्तीय वर्षों 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के कुल 125 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को सम्मानित किया गया।

WhatsApp Image 2026 08 31 at 12.36.21 PM

समारोह में 82 खेल प्रतिभाओं को राज्य खेल अलंकरण प्रदान किए गए, जबकि पांच टीमों के 43 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही खेल अंकुर, खेल गौरव और खेल शिखर पुरस्कारों के विजेताओं को नकद प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई।

करीब तीन साल बाद आयोजित इस समारोह में प्रदेश के विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मान मिला। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन लाल साहू, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सांसद विजय अग्रवाल सहित मंत्री, विधायक और खेल जगत से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे।

गुरुचरण सिंह होरा ने खिलाड़ियों को दी बधाई

छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा भी समारोह में शामिल हुए। उन्होंने सम्मानित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों के हित में लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है।

होरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। ऐसे खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाना उनके मनोबल और उत्साह को बढ़ाने वाला कदम है।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को सम्मान और प्रोत्साहन मिलने से प्रदेश के युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ेगी। सरकार की ओर से खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव आने वाले समय में प्रदेश के खेल जगत में दिखाई देगा।

विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों को मिला सम्मान

समारोह में शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार सीनियर वर्ग, शहीद कौशल यादव पुरस्कार जूनियर वर्ग, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार प्रशिक्षक/निर्णायक और शहीद विनोद चौबे सम्मान सहित विभिन्न श्रेणियों में खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया।

तीनों वर्षों में फेंसिंग, वेटलिफ्टिंग, बैडमिंटन, आर्चरी, फुटबॉल, कबड्डी, तैराकी, एथलेटिक्स, नेटबाल, पैरा स्पोर्ट्स सहित कई खेलों के खिलाड़ियों ने पुरस्कार हासिल किए। विभिन्न दलीय खेलों की टीमों को मुख्यमंत्री ट्रॉफी प्रदान की गई। इसके अलावा 30 से अधिक प्रतिभावान खिलाड़ियों को शहीद पंकज विक्रम सम्मान से भी नवाजा गया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सम्मानित खिलाड़ियों और उनके माता-पिता को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों की उपलब्धियों को सम्मान मिलना पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है।

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp Telegram 📘Facebook