विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
मधुमेह नियंत्रण आयुर्वेदिक उपाय: जीवनशैली में बदलाव से पाएं स्थायी समाधान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के बीच रविवार रात हुई वार्ता के बाद सरकारी बैंक, पढ़ें पूरी जानकारी रायपुर में 28 सितंबर को निकलेगी गणेश विसर्जन झांकी: शाम 7 बजे से इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध, घर से निकलने से पहले देखें ट्रैफिक एडवाइजरी, पढ़ें पूरी जानकारी नींद की कमी: कारण, गंभीर असर और 12 प्रभावी समाधान एफडी बनाम म्यूचुअल फंड: निवेश के लिए कौन सा विकल्प बेहतर? एसबीआई और पीएनबी ग्राहकों के लिए जरूरी खबर हड़ताल के कारण 25 सितंबर तक पूरे कर लें बैंक के काम स्व. विजय चौधरी की स्मृति में अमृतसर रवाना हुआ 200 श्रद्धालुओं का जत्था, रायपुर स्टेशन पर दिखा उत्साह बालोद : सेवा संकल्प अभियान : नमो सेवा अनकही कहानियाँ: महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति से सेवा भाव का दिया संदेश मधुमेह नियंत्रण आयुर्वेदिक उपाय: जीवनशैली में बदलाव से पाएं स्थायी समाधान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के बीच रविवार रात हुई वार्ता के बाद सरकारी बैंक, पढ़ें पूरी जानकारी रायपुर में 28 सितंबर को निकलेगी गणेश विसर्जन झांकी: शाम 7 बजे से इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध, घर से निकलने से पहले देखें ट्रैफिक एडवाइजरी, पढ़ें पूरी जानकारी नींद की कमी: कारण, गंभीर असर और 12 प्रभावी समाधान एफडी बनाम म्यूचुअल फंड: निवेश के लिए कौन सा विकल्प बेहतर? एसबीआई और पीएनबी ग्राहकों के लिए जरूरी खबर हड़ताल के कारण 25 सितंबर तक पूरे कर लें बैंक के काम स्व. विजय चौधरी की स्मृति में अमृतसर रवाना हुआ 200 श्रद्धालुओं का जत्था, रायपुर स्टेशन पर दिखा उत्साह बालोद : सेवा संकल्प अभियान : नमो सेवा अनकही कहानियाँ: महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति से सेवा भाव का दिया संदेश

रायपुर में युवा जोश: सैकड़ों युवाओं ने धनंजय सिंह परिहार की मौजूदगी में ली सदस्यता

📑 इस लेख मेंरायपुर। यशराज ठाकुर ने सैकड़ों युवाओं संग शिवसेना (शिंदे गुट) की सदस्यता ली।बालासाहेब की विचारधारा से भटक गया उद्धव गुटएकनाथ शिंदे को समर्थनछत्तीसगढ़ में हिंदुत्व…

📅 7 March 2025, 8:36 am अपडेट: 16 May 2026
⏱ 1 मिनट पढ़ें
👁 9 पाठक
shivsena1

रायपुर। यशराज ठाकुर ने सैकड़ों युवाओं संग शिवसेना (शिंदे गुट) की सदस्यता ली।

छत्तीसगढ़ की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला जब पूर्व शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) युवासेना रायपुर महानगर अध्यक्ष यशराज ठाकुर ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ शिवसेना (शिंदे गुट) की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उनका समर्थन हमेशा बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा के प्रति रहा है, और इसी विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने यह निर्णय लिया है।

WhatsApp Image 2025 03 07 at 15.08.43

बालासाहेब की विचारधारा से भटक गया उद्धव गुट

यशराज ठाकुर ने उद्धव ठाकरे पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि शिवसेना को हमने हमेशा बालासाहेब ठाकरे की हिंदुत्ववादी विचारधारा को देखकर जॉइन किया था, लेकिन उद्धव ठाकरे के हाल के फैसले पूरी तरह से बालासाहेब के सिद्धांतों के विपरीत रहे। उन्होंने कहा,
“उद्धव जी ने सत्ता मोह में कांग्रेस और अन्य हिंदू विरोधी पार्टियों से गठबंधन किया, जो बालासाहेब की सोच के खिलाफ था। अगर साहेब आज हमारे बीच होते, तो वे कभी इस प्रकार का गठबंधन स्वीकार नहीं करते।”

एकनाथ शिंदे को समर्थन

ठाकुर ने कहा कि एकनाथ शिंदे ने हमेशा बालासाहेब के बताए मार्ग को अपनाया और उनकी हिंदुत्ववादी नीति को आगे बढ़ाया। यही कारण है कि वे और उनके समर्थक अब शिवसेना (शिंदे गुट) के साथ हैं। उन्होंने शिंदे को पूर्ण समर्थन देते हुए कहा,
“हम पूरी निष्ठा के साथ शिंदे साहब के नेतृत्व में काम करेंगे और हिंदुत्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखेंगे।”

shivsena2

छत्तीसगढ़ में हिंदुत्व की मजबूत आवाज: धनंजय सिंह परिहार

यशराज ठाकुर ने छत्तीसगढ़ में शिवसेना के प्रदेश प्रमुख “शेर-ए-छत्तीसगढ़” श्री धनंजय सिंह परिहार की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि परिहार जी पिछले 40-42 वर्षों से हिंदुत्व के लिए संघर्ष कर रहे हैं और छत्तीसगढ़ की जनता के हित में लगातार कार्य कर रहे हैं।
“उनका हिंदुत्व के प्रति समर्पण अटूट है, और हम उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में हिंदू हितों के लिए काम करते रहेंगे।”

सैकड़ों युवाओं ने लिया शिवसेना (शिंदे गुट) की सदस्यता

इस मौके पर यशराज ठाकुर के साथ विशाल सोनी, सत्यम साहू, शुभांशु ठाकुर सहित सैकड़ों युवाओं ने शिवसेना (शिंदे गुट) की सदस्यता ली। सभी नए कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ में हिंदुत्व की रक्षा और बालासाहेब की विचारधारा को आगे बढ़ाने की शपथ ली।

इस बड़े राजनीतिक घटनाक्रम से छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल मच गई है। शिवसेना (शिंदे गुट) को राज्य में मजबूती मिलने की संभावना है, जबकि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है

cg news, politics news, raipur news, Shivsena, छत्तीसगढ़, रायपुर, में, युवा, जोश:, सैकड़ों — संक्षेप और और पढ़ें

cg news, politics news, raipur news, Shivsena, छत्तीसगढ़, रायपुर, में, युवा, जोश:, सैकड़ों के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर cg news, politics news, raipur news, Shivsena, छत्तीसगढ़, रायपुर, में, युवा, जोश:, सैकड़ों से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp ✈Telegram 📘Facebook