विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
मधुमेह नियंत्रण आयुर्वेदिक उपाय: जीवनशैली में बदलाव से पाएं स्थायी समाधान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के बीच रविवार रात हुई वार्ता के बाद सरकारी बैंक, पढ़ें पूरी जानकारी रायपुर में 28 सितंबर को निकलेगी गणेश विसर्जन झांकी: शाम 7 बजे से इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध, घर से निकलने से पहले देखें ट्रैफिक एडवाइजरी, पढ़ें पूरी जानकारी नींद की कमी: कारण, गंभीर असर और 12 प्रभावी समाधान एफडी बनाम म्यूचुअल फंड: निवेश के लिए कौन सा विकल्प बेहतर? एसबीआई और पीएनबी ग्राहकों के लिए जरूरी खबर हड़ताल के कारण 25 सितंबर तक पूरे कर लें बैंक के काम स्व. विजय चौधरी की स्मृति में अमृतसर रवाना हुआ 200 श्रद्धालुओं का जत्था, रायपुर स्टेशन पर दिखा उत्साह बालोद : सेवा संकल्प अभियान : नमो सेवा अनकही कहानियाँ: महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति से सेवा भाव का दिया संदेश मधुमेह नियंत्रण आयुर्वेदिक उपाय: जीवनशैली में बदलाव से पाएं स्थायी समाधान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के बीच रविवार रात हुई वार्ता के बाद सरकारी बैंक, पढ़ें पूरी जानकारी रायपुर में 28 सितंबर को निकलेगी गणेश विसर्जन झांकी: शाम 7 बजे से इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध, घर से निकलने से पहले देखें ट्रैफिक एडवाइजरी, पढ़ें पूरी जानकारी नींद की कमी: कारण, गंभीर असर और 12 प्रभावी समाधान एफडी बनाम म्यूचुअल फंड: निवेश के लिए कौन सा विकल्प बेहतर? एसबीआई और पीएनबी ग्राहकों के लिए जरूरी खबर हड़ताल के कारण 25 सितंबर तक पूरे कर लें बैंक के काम स्व. विजय चौधरी की स्मृति में अमृतसर रवाना हुआ 200 श्रद्धालुओं का जत्था, रायपुर स्टेशन पर दिखा उत्साह बालोद : सेवा संकल्प अभियान : नमो सेवा अनकही कहानियाँ: महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति से सेवा भाव का दिया संदेश

राजस्थान में 6500 सरकारी शिक्षक भर्ती का ऐलान, शिक्षा विभाग ने दी बड़ी सौगात

जयपुर  राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग में नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है! राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सीनियर टीचर के…

📅 18 July 2025, 10:30 pm अपडेट: 16 May 2026
⏱ 1 मिनट पढ़ें
techer 3

जयपुर 
राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग में नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है! राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सीनियर टीचर के कुल 6500 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया इसी अगस्त महीने से शुरू होगी।

महत्वपूर्ण तारीखें: आवेदन कब से कब तक?
➤ ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख: 19 अगस्त 2025
➤ आवेदन करने की आखिरी तारीख: 17 सितंबर 2025

इन पदों पर भर्ती: शैक्षणिक योग्यता क्या है?
RPSC ने अलग-अलग विषयों के लिए शैक्षणिक योग्यता तय की है:
भाषा विषय (हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, गुजराती): किसी भी UGC से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट की डिग्री, जिसमें संबंधित भाषा वैकल्पिक विषय के रूप में होनी चाहिए। साथ ही, NCTE या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एजुकेशन में डिग्री या डिप्लोमा (जैसे B.Ed.) होना ज़रूरी है।

साइंस विषय: मान्यता प्राप्त डिग्री, जिसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री, जूलॉजी, बॉटनी, माइक्रोबायोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, या बायोकेमिस्ट्री में से कम से कम दो विषय वैकल्पिक रूप से पढ़े हों। इसके अलावा, एजुकेशन में डिग्री या डिप्लोमा (NCTE/सरकारी मान्यता) अनिवार्य है।

सोशल साइंस विषय: ग्रेजुएट डिग्री, जिसमें इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, लोक प्रशासन, या दर्शनशास्त्र में से कोई दो विषय वैकल्पिक रूप से पढ़े हों। साथ में एजुकेशन में डिग्री या डिप्लोमा भी ज़रूरी है।

आयु सीमा और आवेदन शुल्क
➤ न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
➤ अधिकतम आयु: 40 वर्ष

सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट मिलेगी।
➤आवेदन शुल्क:
➤ सामान्य/क्रीमी लेयर OBC/MBC उम्मीदवारों के लिए: ₹600
➤ आरक्षित वर्ग/EWS/PWD/सहरिया के लिए: ₹400

चयन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण लिंक
उम्मीदवारों का चयन लिखित प्रतियोगी परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। ज़रूरत पड़ने पर आयोग स्केलिंग, मॉडरेशन या सामान्यीकरण पद्धति का इस्तेमाल कर सकता है।
➤ RPSC Recruitment 2025 नोटिफिकेशन देखने के लिए: यहां क्लिक करें
➤ RPSC Recruitment 2025 के लिए अप्लाई करने का लिंक: यहां क्लिक करें 

Virat News, राजस्थान, में, 6500, सरकारी, शिक्षक, भर्ती, का, ऐलान,, शिक्षा — संक्षेप और और पढ़ें

Virat News, राजस्थान, में, 6500, सरकारी, शिक्षक, भर्ती, का, ऐलान,, शिक्षा के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर Virat News, राजस्थान, में, 6500, सरकारी, शिक्षक, भर्ती, का, ऐलान,, शिक्षा से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp ✈Telegram 📘Facebook