‘दिल बहलता है मेरा आपके आ जाने से’, स्टेज पर बीजेपी सांसद के ठुमके देख हैरान, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
📑 इस लेख मेंरायपुर। बृजमोहन अग्रवाल का डांस का वीडियो सोशल मीडिया में वायरलसंगीत सेरेमनी में जमकर नाचेकिस गाने पर किया डांससीनियर नेता मौजूद थेBrijmohan Agrawal, cg news,…
रायपुर। बृजमोहन अग्रवाल का डांस का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
छत्तीसगढ़ बीजेपी के सीनियर नेता बृजमोहन अग्रवाल के डांस का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल अपनी पत्नी का हाथ पकड़कर जोरदार डांस कर रहे हैं। दरअसल, मौका था उनके बेटे की शादी का। बेटे की शादी में सांसद ने ऐसा डांस किया कि जिसने भी देखा वह हैरान हो गया। शादी मंगलवार को राजधानी रायपुर में हुई। शादी के लिए स्पेशल तरह का स्टेज बनाया गया था।
संगीत सेरेमनी में जमकर नाचे
सांसद बृजमोहन अग्रवाल के छोटे बेटे आदित्य अग्रवाल की शादी 21 जनवरी को थी। इस शादी में देश-प्रदेश की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं थी। शादी में शामिल होने के लिए कई केंद्रीय मंत्री और बीजेपी शासित राज्यों के नेता मंत्री भी पहुंचे थे। शादी से पहले संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल अपनी पत्नी सरिता के साथ डांस करते दिखे। उनके डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
किस गाने पर किया डांस
बेटे की शादी के कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ फिल्मी गाने पर डांस कर रहे हैं। सांसद के डांस करने का अंदाज देख वहां मौजूद लोगों ने जमकर तालियां बजाई। जब सांसद डांस करने के लिए स्टेज पर पहुंचे तो बैकग्राउंड में दिल बहलता है मेरा आपके आ जाने से गाना बज रहा है। शादी में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। शादी कार्यक्रम दो दिनों तक चला।
सीनियर नेता मौजूद थे
शादी का आयोजन VIP रोड में हुआ। यहां के जोरा ग्राउंड में स्पेशल स्टेज बनाया गया था। ब्रजमोहन अग्रवाल के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में नेता शामिल हुए थे। सीएम विष्णुदेव साय भी परिवार के साथ सांसद के बेटे की शादी में शामिल हुए थे। वहीं, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, उपराष्ट्रपति, गिरिराज सिंह, कैलाश विजयवर्गीय, रमन सिंह समेत बीजेपी के कई सीनियर नेता मौजूद थे।
Brijmohan Agrawal, cg news, politics news, raipur news, छत्तीसगढ़, ‘दिल, बहलता, है, मेरा, आपके — संक्षेप और और पढ़ें
Brijmohan Agrawal, cg news, politics news, raipur news, छत्तीसगढ़, ‘दिल, बहलता, है, मेरा, आपके के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर Brijmohan Agrawal, cg news, politics news, raipur news, छत्तीसगढ़, ‘दिल, बहलता, है, मेरा, आपके से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।
संबंधित खबरें:
- शादियों का सीजन शुरू, सिलेंडर के लिए फूड विभाग को दूसरा निमंत्रण
- महतारी वंदन योजना में अव्यवस्था, धूप में परेशान महिलाएं
- एलपीजी की जमाखोरी रोकने 419 छापेमारी, बुकिंग में आई भारी गिरावट
स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल
आपकी राय जरूरी है
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।
अन्य श्रेणियों से ताज़ा

मध्य प्रदेश में शहीद परिवारों को बड़ा सम्मान, हर कोर्स में पत्नी और बच्चों के लिए सीट आरक्षित

मोहन कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें, रिपोर्ट कार्ड के आधार पर कई मंत्रियों की छुट्टी तय?

17 मई 2026 राशिफल: इन राशियों पर बरसेगा धन लाभ, करियर में मिल सकती है बड़ी सफलता
