विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
भारत में EV क्रांति 2026 — सरकारी नीतियाँ, सब्सिडी और 5-साल का रोडमैप भारत-अमेरिका रिश्ते 2026 — ट्रंप 2.0 युग में नई दिशा और चुनौतियाँ डिजिटल इंडिया 2.0 — 2026 के नए लक्ष्य, AI मिशन और आम नागरिक के लिए लाभ यूरोप दक्षिणपंथी लहर 2026 — कारण, प्रभाव और भारत पर असर OPEC+ तेल उत्पादन कटौती 2026 — भारत में पेट्रोल-डीज़ल पर असर अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर 2026 — भारत के निर्यातकों के लिए नए अवसर बच्चों के लिए कैल्शियम — 15 बेहतरीन देसी स्रोत और मात्रा ₹10 लाख तक की बेस्ट कारें 2026 — माइलेज, सेफ़्टी और वैल्यू की पूरी तुलना भारत में EV क्रांति 2026 — सरकारी नीतियाँ, सब्सिडी और 5-साल का रोडमैप भारत-अमेरिका रिश्ते 2026 — ट्रंप 2.0 युग में नई दिशा और चुनौतियाँ डिजिटल इंडिया 2.0 — 2026 के नए लक्ष्य, AI मिशन और आम नागरिक के लिए लाभ यूरोप दक्षिणपंथी लहर 2026 — कारण, प्रभाव और भारत पर असर OPEC+ तेल उत्पादन कटौती 2026 — भारत में पेट्रोल-डीज़ल पर असर अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर 2026 — भारत के निर्यातकों के लिए नए अवसर बच्चों के लिए कैल्शियम — 15 बेहतरीन देसी स्रोत और मात्रा ₹10 लाख तक की बेस्ट कारें 2026 — माइलेज, सेफ़्टी और वैल्यू की पूरी तुलना

सेना के पराक्रम के सम्मान में चलाया जा रहा है हर घर तिरंगा अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

  मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अगुआई में ग्वालियर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा तिरंगा यात्रा से उठीं देशभक्ति के जज्बे की हिलोरें विद्यार्थी कॉर्नर · गेम्स 🔥 आज…

📅 11 August 2025, 8:15 pm अपडेट: 12 August 2025
⏱ 1 मिनट पढ़ें
1 551

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अगुआई में ग्वालियर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
तिरंगा यात्रा से उठीं देशभक्ति के जज्बे की हिलोरें

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सेना के पराक्रम को नमन करने के लिये “हर घर तिरंगा” अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत् वीर सपूतों, बलिदानियों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती ग्वालियर में आयोजित हुई देशभक्ति से ओतप्रोत भव्य तिरंगा यात्रा में शामिल होकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है। गर्व की बात है कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने इस बार पाकिस्तान में आतंकवादियों को मारने के साथ उनके विमान और अस्त्र-शस्त्र नष्ट करने का साहसिक काम किया है।

ऐतिहासिक नगरी ग्वालियर में सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अगुआई में राजमाता विजयाराजे सिंधिया चौराहा से विशाल तिरंगा यात्रा निकली। मुख्यमंत्री डॉ. यादव खुले वाहन पर सवार होकर विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, उद्यानिकी एवं सामाजिक न्याय मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और श्री जयप्रकाश राजौरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक सहभागी बने।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तिरंगा यात्रा के शुभारंभ अवसर पर कहा कि पूरे देश में घर-घर तिरंगा अभियान चल रहा है। मध्यप्रदेश के सभी हिस्सों में रैलियों के माध्यम से देश की सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में जो कर दिखाया है, उसके प्रति सम्मान प्रकट करते हुए स्वतंत्रता का उत्सव मनाया जा रहा है। मेरी ओर से ग्वालियरवासियों को इस अभियान को भव्यता के साथ मनाने के लिये बधाई। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया के सामने हमारी सेना ने जो दमखम दिखाया है, वह वाकई में अद्भुत है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह खुशी की बात है कि आज ग्वालियर में सेना के पराक्रम के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। साथ ही एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर केन्द्रित कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

मुख्यमंत्री ने महापुरुषों की वेशभूषा में आए बच्चों पर की पुष्प वर्षा

तिरंगा यात्रा शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया चौराहे पर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में महापुरुषों की वेशभूषा में आए बच्चों पर पुष्प वर्षा कर उनका उत्साहवर्धन किया। तिरंगा यात्रा सिटी सेंटर, पटेल नगर, गाँधी रोड़ व आकाशवाणी तिराहे से होते हुए राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय पहुँची। इसका एक वृहद हिस्सा आकाशवाणी तिराहे से ठाठीपुर, कुम्हरपुरा व शहीद गेट होते हुए बारादरी मुरार तक पहुँचा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तिरंगा यात्रा के सम्मान में खड़े लोगों एवं प्रतिभागियों पर पुष्प वर्षा कर सभी का उत्साहवर्धन किया।

सम्पूर्ण यात्रा मार्ग हुआ तिरंगामय

भारतीय आन-बान और शान के प्रतीक तिरंगा थामकर बाइकर्स, सैन्य व पुलिस बल के जवान, एनसीसी की सभी विंग, भूतपूर्व सैनिक, विद्यार्थी, दिव्यांग, जनप्रतिनिधि, विभिन्न शासकीय, सामाजिक व स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधिगण तिरंगा यात्रा में निकले तो सम्पूर्ण यात्रा मार्ग तिरंगामय हो गया। बीच-बीच में विभिन्न स्थानों पर बने मंचों पर गूँज रहे आजादी के तराने व भारतीय संस्कृति से ओत-प्रोत रंगारंग कार्यक्रमों से लोगों में देश भक्ति का जज्बा हिलोरें लेने लगा। साथ ही जगह-जगह पर रंगों व फूलों की रंगोलियां और आजादी व देश की रक्षा के लिये अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की वेशभूषा में सजे-धजे बच्चे व कलाकार एवं तिरंगा लेकर शामिल हुए दिव्यांग बाइकर्स एवं एसएएफ द्वितीय वाहिनी बैंड की प्रस्तुतियाँ भी आकर्षण का केन्द्र रहीं।

कलेक्टर एवं एसएसपी सहित अन्य अधिकारी भी हुए यात्रा में शामिल

संभाग आयुक्त श्री मनोज खत्री, पुलिस महानिरीक्षक श्री अरविंद सक्सेना और पुलिस उप महानिरीक्षक श्री अमित सांघी भी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। साथ ही कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक कुमार, नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय व अपर कलेक्टर श्री कुमार सत्यम सहित जिला प्रशासन व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तिरंगा थामकर स्कूटी व बाइक पर सवार होकर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

 

मध्य प्रदेश, राज्य, सेना, के, पराक्रम, सम्मान, में, चलाया, जा, रहा — संक्षेप और और पढ़ें

मध्य प्रदेश, राज्य, सेना, के, पराक्रम, सम्मान, में, चलाया, जा, रहा के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर मध्य प्रदेश, राज्य, सेना, के, पराक्रम, सम्मान, में, चलाया, जा, रहा से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬 टिप्पणी करें

💬 0 टिप्पणियाँ

अपनी टिप्पणी लिखें

आपका ईमेल publish नहीं होगा। आवश्यक फ़ील्ड * से चिह्नित हैं।

🔥 आज का Challenge 15 मिनट · 4 tasks देखें → 🤖 AI Tutor (हिंदी) पूछो कुछ भी · Gemini AI देखें → 🤔 Doubt Forum सवाल पूछो · जवाब पाओ देखें → 🎯 आज का GK रोज़ 5 सवाल देखें → 🎓 18+ स्कॉलरशिप NTSE से Maulana Azad देखें → ♟️ फ्री ब्रेन गेम्स Chess, Maze, Snake देखें → 📚 बच्चों की रचनाएँ कहानी, निबंध, कविता देखें → 🧪 पीरियोडिक टेबल 118 तत्व — Class 9-12 देखें → ⏱️ टाइपिंग मास्टर WPM टेस्ट हिंदी+English देखें →
💬WhatsApp Telegram 📘Facebook