विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
SSC CGL 2026: सफलता की कुंजी – परीक्षा गाइड और प्रभावी रणनीति नींद की कमी: कारण, असर और 12 प्रभावी समाधान दाँतों की देखभाल: 10 ज़रूरी आदतें स्वस्थ और चमकदार दाँतों के लिए SSC CGL 2026: परीक्षा गाइड और सफल रणनीति — विरात महानगर क्रेडिट डेबिट कार्ड: कौन सा आपके लिए बेहतर? फायदे और नुकसान की पूरी जानकारी बाथरूम और शौचालय वास्तु के 10 नियम: घर में सुख-शांति का रहस्य घर के मुख्य द्वार वास्तु: 12 अचूक नियम जो लाएंगे सुख-समृद्धि मधुमेह नियंत्रण के 12 आयुर्वेदिक उपाय: प्राकृतिक तरीके से शुगर को करें कंट्रोल SSC CGL 2026: सफलता की कुंजी – परीक्षा गाइड और प्रभावी रणनीति नींद की कमी: कारण, असर और 12 प्रभावी समाधान दाँतों की देखभाल: 10 ज़रूरी आदतें स्वस्थ और चमकदार दाँतों के लिए SSC CGL 2026: परीक्षा गाइड और सफल रणनीति — विरात महानगर क्रेडिट डेबिट कार्ड: कौन सा आपके लिए बेहतर? फायदे और नुकसान की पूरी जानकारी बाथरूम और शौचालय वास्तु के 10 नियम: घर में सुख-शांति का रहस्य घर के मुख्य द्वार वास्तु: 12 अचूक नियम जो लाएंगे सुख-समृद्धि मधुमेह नियंत्रण के 12 आयुर्वेदिक उपाय: प्राकृतिक तरीके से शुगर को करें कंट्रोल

CG के बस्तर पुलिस ने 48 घंटे के अंधे कत्ल की सुलझाई गुत्थी, वाहन चालक समेत 4 गिरफ्तार

जगदलपुर छत्तीसगढ़ के बस्तर पुलिस ने बीते दिनों हुए एक अंधे के कत्ल की गुत्थी  सुलझा ली है. इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया…

📅 6 January 2025, 8:46 pm अपडेट: 16 May 2026
⏱ 1 मिनट पढ़ें
👁 9 पाठक
1 190

जगदलपुर
छत्तीसगढ़ के बस्तर पुलिस ने बीते दिनों हुए एक अंधे के कत्ल की गुत्थी  सुलझा ली है. इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दरअसल, जगदलपुर के अनुकूल देव वार्ड करकापाल में भानपुरी अस्पताल में पदस्थ डॉ. वासुदेव राय की पत्नी अर्चना घोष की उनके घर पर संदिग्ध हालात में लाश मिली थी. बोधघाट पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद से आरोपियों की तलाश में जुटी थी.

डॉ. वासुदेव राय की पत्नी अर्चना घोष की हत्या के 6 दिन बाद पुलिस ने  4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक इसमें हत्या का  मुख्य  आरोपी मृतिका अर्चना घोष का वाहन चालक है. वाहन चालक ने घर में लूट के इरादे से अपने 3 साथियों के साथ साजिश रची थी. उसने अपने मालकिन की मुंह दबाकर हत्या करवा दी और घर से नगद और जेवरात पर अपना हाथ साफ कर दिया.

बस्तर पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतका अर्चना घोष के वाहन चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ किया. सख्ती से पूछताछ के बाद आरोपी वाहन चालक ने अपना अपराध कबूल कर लिया. साथ ही अन्य 3 साथियों का भी नाम पुलिस को बता दिया. पुलिस ने इन आरोपियों के पास से लूटे गए 36 हजार रुपये नगद और सोने चांदी के आभूषण के साथ ही एक मोटरसाइकिल भी जब्त किया है.

आरोपी वाहन चालक ने रची थी हत्या की साजिश
बस्तर एसपी सलभ सिन्हा ने बताया कि बीते 1 जनवरी को मृतिका अर्चना घोष निवासी अनुकूल देव वार्ड की खुद के मकान में संदिग्ध हालत में लाश मिली थी. मृतिका के पति डॉक्टर वासुदेव राय ने बोधघाट थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई. इसके बाद बोधघाट पुलिस की टीम साइबर टीम की मदद से इस मामले की  छानबीन में जुटी थी.

इस मामले में घटनास्थल का फॉरेंसिक टीम की मदद से निरीक्षण कराया गया. इसके अलावा, 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे के फुटेज और तकनीकी साक्ष्य के सबूत जुटाए गए. जांच के दौरान मृतिका अर्चना के ड्राइवर रोहित कश्यप से पूछताछ करने पर उसने अपने तीन साथियों के साथ लूट की नीयत से साजिश रचकर इस वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया.

आरोपी ने बताया कि वह पिछले 5 सालों से मृतिका अर्चना घोष के घर पर  वाहन चालक का काम कर रहा था, जिसकी वजह से आरोपी रोहित को मृतिका अर्चना घोष की आर्थिक संपत्ति और गतिविधियों की पूरी जानकारी थी. आरोपी ने घर में घुसकर लूट करने की योजना बनाई और बीते 1 जनवरी की रात अपने तीन साथियों को लूट के उद्देश्य से मालकिन के घर भेजा. रोहित के अनुसार घर में लूट की वारदात को अंजाम देते समय महिला के जागने पर आरोपियों ने महिला का मुंह दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए.

एसपी सलभ सिन्हा के मुताबिक आरोपियों में हत्यारोपी जोसफ कश्यप, नीलू बघेल, पप्पू बघेल और मुख्य आरोपी वाहन चालक रोहित कश्यप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड में लेने के बाद उन्हें जेल भेज दिया.

छत्तीसगढ़, के, बस्तर, पुलिस, ने, घंटे, अंधे, कत्ल, की, सुलझाई — संक्षेप और और पढ़ें

छत्तीसगढ़, के, बस्तर, पुलिस, ने, घंटे, अंधे, कत्ल, की, सुलझाई के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर छत्तीसगढ़, के, बस्तर, पुलिस, ने, घंटे, अंधे, कत्ल, की, सुलझाई से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp ✈Telegram 📘Facebook