विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
भोपाल सेंट्रल लाइब्रेरी में फायर सुरक्षा मॉक ड्रिल, स्टाफ और पाठकों को मिला प्रशिक्षण यातायात व्यवस्था सुधार के लिए प्रशासन ने उठाए नए कदम सांस्कृतिक कार्यक्रम में उमड़ी दर्शकों की भीड़ शहर में स्वच्छता अभियान को मिली व्यापक सफलता किसानों के लिए नई योजना की घोषणा, मिलेगा सीधा लाभ जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक समापन स्थानीय बाजार में सब्जियों के दाम स्थिर, ग्राहकों को राहत शिक्षा विभाग की नई पहल: सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्लासरूम भोपाल सेंट्रल लाइब्रेरी में फायर सुरक्षा मॉक ड्रिल, स्टाफ और पाठकों को मिला प्रशिक्षण यातायात व्यवस्था सुधार के लिए प्रशासन ने उठाए नए कदम सांस्कृतिक कार्यक्रम में उमड़ी दर्शकों की भीड़ शहर में स्वच्छता अभियान को मिली व्यापक सफलता किसानों के लिए नई योजना की घोषणा, मिलेगा सीधा लाभ जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक समापन स्थानीय बाजार में सब्जियों के दाम स्थिर, ग्राहकों को राहत शिक्षा विभाग की नई पहल: सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्लासरूम

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने शुरू किया एम्प्लॉई ऑफ द मंथ पुरस्कार, उपभोक्ताओं को मिलेंगी त्वरित और बेहतर सेवाएं

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने शुरू किया एम्प्लॉई ऑफ द मंथ पुरस्कार,  उपभोक्ताओं को मिलेंगी त्वरित और बेहतर सेवाएं मध्य क्षेत्र विद्युत कंपनी ने शुरू किया ‘एम्प्लॉई…

📅 11 August 2025, 9:51 pm अपडेट: 12 August 2025
⏱ 1 मिनट पढ़ें
11A 174

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने शुरू किया एम्प्लॉई ऑफ द मंथ पुरस्कार, 
उपभोक्ताओं को मिलेंगी त्वरित और बेहतर सेवाएं

मध्य क्षेत्र विद्युत कंपनी ने शुरू किया ‘एम्प्लॉई ऑफ द मंथ’ पुरस्कार, बेहतर सेवा का वादा

उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी: मध्य क्षेत्र विद्युत में कर्मचारी सम्मान से सुधरेगी सेवाएं

भोपाल

म.प्र. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने अपने कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने और उनके उत्कृष्ट योगदान को सम्मानित करने के लिए एक नई पहल की है। अब कंपनी द्वारा प्रत्येक माह 'एम्प्लॉई ऑफ द मंथ' पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार कंपनी के अंतर्गत संभागीय स्तर पर प्रत्येक माह जोन एवं वितरण केन्द्र में कार्यरत सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले तीन सर्वश्रेष्ठ कर्मचारियों को दिया जाएगा। इसमें कंपनी के सभी नियमित, संविदा और बाह्यस्त्रोत कर्मचारियों को शामिल किया गया है।

 मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल ने बताया है कि इस पुरस्कार का उद्देश्य उपभोक्ताओं को संतुष्टि के साथ त्वरित और बेहतर सेवाएं प्रदान करने वाले कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए पहचान दिलाना और अन्य कार्मिकों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है। इस पुरस्कार के लिए कर्मचारियों का चयन कंपनी मुख्यालय द्वारा कंपनी कार्यों के अनुसार निर्धारित पांच मापदंडों के आधार पर किया जाएगा, जिसमें वृत्त कार्यालय द्वारा दो अतिरिक्त मापदंड जोड़े जा सकेंगे। 'एम्प्लॉई ऑफ द मंथ' के लिए चयनित कर्मचारियों को न केवल प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा, बल्कि उनका नाम और फोटो भी संभागीय कार्यालयों के साथ-साथ कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शित किया जाएगा। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बताया है कि यह योजना अगस्त 2025 से मार्च 2026 तक लागू की गई है, जिसे जल्द ही कंपनी द्वारा ऑनलाइन संचालित किया जाएगा।

 

मध्य प्रदेश, राज्य, मध्य, क्षेत्र, विद्युत, वितरण, कंपनी, ने, शुरू, किया — संक्षेप और और पढ़ें

मध्य प्रदेश, राज्य, मध्य, क्षेत्र, विद्युत, वितरण, कंपनी, ने, शुरू, किया के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर मध्य प्रदेश, राज्य, मध्य, क्षेत्र, विद्युत, वितरण, कंपनी, ने, शुरू, किया से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp Telegram 📘Facebook